Maharashtra CM News Live: महाराष्ट्र का CM कौन? मुंबई में आज शाम होने वाली बैठक टली; शिंदे अचानक सतारा रवाना
{"_id":"674924cc21c24b87cc04b8e4","slug":"maharashtra-govt-formation-live-new-cm-of-maharashtra-devendra-fadnavis-eknath-shinde-bjp-shiv-sena-news-in-hi-2024-11-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Maharashtra CM News Live: महाराष्ट्र का CM कौन? मुंबई में आज शाम होने वाली बैठक टली; शिंदे अचानक सतारा रवाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 29 Nov 2024 01:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:45 PM IST
खास बातें
Maharashtra Govt Formation BJP Meeting Today News Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इसे लेकर चल रहे घमासान के बीच गुरुवार को दिल्ली में अमित शाह के घर पर महायुति की बैठक हुई। हालांकि, इस बैठक में भी महाराष्ट्र के सीएम चेहरे से पर्दा नहीं उठा। अब सभी की नजर आज मुंबई में होने वाली बैठक पर है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र की सियासत
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
01:44 PM, 29-Nov-2024
शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को नई दिल्ली से मुंबई लौट आए। सूत्रों के मुताबिक, आज शाम को बैठक होने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल कुछ भी निर्धारित नहीं है। अजित पवार के दोपहर को मुंबई लौटने का कार्यक्रम है। भाजपा को भी विधायक दल की बैठक बुलानी है। इस बीच शिंदे सतारा रवाना हो गए हैं। ऐसे कहा जा रहा है कि मुंबई में आज बैठक नहीं होगी। यह बैठक अब रविवार को हो सकती है।
12:30 PM, 29-Nov-2024
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "..एक हैं तो सेफ हैं, बंटेंगे तो कटेंगे' ये सब महाराष्ट्र चुनाव के लिए पूरी आपकी रणनीति थी जैसे ही चुनाव जीता है वैसे ही कथनी और करनी में अंतर दिख गया है इनके लिए ये सारी चीज़ें राजनीतिक हथकंडा है। ये वो लोग हैं जो बांटेंगे, कांटेंगे और मिलकर लूटेंगे का पूरा कार्यक्रम केंद्र से लेकर महाराष्ट्र में लागू किया है।" महाराष्ट्र में सरकार के गठन पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, " मैं मानती हूं ये जानादेश का अनादर है। आपको जनादेश मिला और जनता ने आप पर विश्वास जताते हुए आपको वोट दिया। जनादेश आपको मिल चुका है तो आप जो इतनी देरी कर रहे हैं क्या ये उसका अनादर नहीं है, जो आपने वादा किया है तो क्या ये वादा खिलाफी नहीं है? अगर आप आपस में मिलकर ये निर्णय नहीं कर पा रहे हैं कि सीएम कौन होगा? तो बाकी सारे निर्णय आप कैसे लेंगे?...ये दिखता है ये लोग सिर्फ सत्ता के लिए आए हैं न कि जनता के लिए.."
विज्ञापन
12:30 PM, 29-Nov-2024
केंद्रीय मंत्री ने कही बड़ी बात
महाराष्ट्र में सीएम चेहरे पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता डॉ. भागवत कराड ने कहा, "हमेशा कहा गया है कि तीनों दलों के नेता मिलकर फैसला लेंगे..मुझे लगता है कि अगले हफ्ते तक इस पर फैसला आ जाएगा। यह एक स्थिर सरकार होगी जो जनता के लिए काम करेगी। मैं बीजेपी से हूं इसलिए मुझे लगता है कि सीएम मेरी पार्टी से होना चाहिए। ये मुझे पूरा विश्वास है।”

10:33 AM, 29-Nov-2024
maharashtra govt formation: शिवसेना नेता ने पीएम मोदी पर जताया भरोसा
महाराष्ट्र चुनाव के बाद महायुति की बैठक पर शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा कि कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे जी ने पीएम मोदी और अमित शाह जी पर पूरा भरोसा जताया है क्योंकि वे एनडीए का अहम हिस्सा हैं। (शिवसेना) विधायक दल के सदस्यों ने उन्हें अपना नेता चुना है और हमने विभागों और अन्य मांगों पर बात करने का काम उन पर छोड़ दिया है।

maharashtra cm news: प्रमोदी तिवारी बोले- यह लोकतंत्र का मजाक
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि क्या यह लोकतंत्र का मजाक नहीं है कि पूर्ण बहुमत होने के बाद भी महायुति अपना नेता नहीं चुन पा रही है? यह गठबंधन स्वार्थ पर आधारित है। चाहे उन्हें कितना भी बहुमत मिल जाए, उन्हें जनता का समर्थन और विश्वास नहीं मिलेगा। अगर ईवीएम में गड़बड़ी नहीं होती तो ये चुनाव परिणाम नहीं आते... हम इस बात पर अड़े हुए हैं कि चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए। जिस देश में ईवीएम बनती है, वहां भी बैलेट पेपर से चुनाव होते हैं, तो हम भी ऐसा क्यों न करें?

10:30 AM, 29-Nov-2024
राउत ने मोदी-शाह को घेरा
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र से जुड़ी सभी बातें दिल्ली में तय होंगी। एकनाथ शिंदे और अजित पवार को अपनी बातें रखने के लिए बार-बार दिल्ली आना पड़ेगा। उन्हें पीएम और अमित शाह की बात सुननी पड़ेगी। वे (अजित पवार) हमेशा डिप्टी सीएम थे और वे डिप्टी सीएम ही बनते रहेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद उनके चेहरे की चमक जो गायब हो गई थी, अब लौट आई है, यह ईवीएम का कमाल है। 'तीन मूर्ति' वाला मंदिर बनना चाहिए, बीच में ईवीएम, एक तरफ पीएम और दूसरी तरफ अमित शाह।

10:28 AM, 29-Nov-2024
कांग्रेस नेता की फिसली जुबान
दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ महायुति नेताओं की बैठक पर कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा कि महाराष्ट्र और देश के सभी नेता कुछ नहीं हैं। वे दिल्ली में 'मुजरा' करते हैं और दिल्ली में बैठे दो 'सुल्तान' सभी निर्णय लेते हैं। हम 2014 से यह देख रहे हैं। वे यहां बड़े-बड़े भाषण देते हैं, लेकिन वे सभी वहां 'मुजरा' करते हैं। निर्णय वहां बैठे दो सुल्तान करेंगे।

#WATCH | Mumbai: On Mahayuti leaders meeting with Union HM Amit Shah in Delhi, Bhai Jagtap, Congress leader says, "All the leaders of here (Maharashtra) and the country, they are nothing. They do 'Mujra' in Delhi and two 'Sultans' sitting in Delhi take all the decisions. We have… pic.twitter.com/TXx5BaDpFD
— ANI (@ANI) November 29, 2024
09:58 AM, 29-Nov-2024
maharashtra govt formation: सामाजिक समीकरणों पर विचार
राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा थी कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री पद पर फैसला लेने से पहले महाराष्ट्र में सामाजिक समीकरणों पर विचार करेगा। इससे भाजपा के भीतर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और मराठा समुदायों के नेताओं के लिए मुख्यमंत्री पद की दौड़ खुल गई है। मुख्यमंत्री के चयन में जातिगत समीकरण की बड़ी भूमिका होने वाली है, क्योंकि सभी दलों के 288 विधायकों में से अधिकतर मराठा समुदाय से हैं। फडणवीस ब्राह्मण समुदाय से हैं और पहली बार 2014 में मुख्यमंत्री बने थे और फिर 2019 में कुछ समय के लिए फिर से मुख्यमंत्री बने। सूत्रों की मानें तो अगर आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) का हुक्म चलता है तो फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने की संभावना उज्ज्वल है।’

09:27 AM, 29-Nov-2024
maharashtra cm news: महाराष्ट्र चुनाव पर एक नजर
भाजपा नीत महायुति गठबंधन ने हाल में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में 288 सदस्यीय सदन में 230 सीट पर जीत दर्ज की तथा विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) को 46 सीट पर समेट दिया। भाजपा ने 132 सीट, शिवसेना ने 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 41 सीट जीतीं। एमवीए में शामिल शिवसेना (यूबीटी) ने 20 सीट, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की राकांपा (एसपी) ने 10 सीट पर जीत दर्ज की।

09:05 AM, 29-Nov-2024
maharashtra cm: शिंदे बोले- सरकार गठन पर शाह और नड्डा से सकारात्मक चर्चा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा से उनकी अच्छी और सकारात्मक चर्चा हुई। मुंबई रवाना होने से पहले यहां संवाददाताओं से बातचीत में शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला राज्य की राजधानी में महायुति गठबंधन की एक अन्य बैठक में एक या दो दिन में लिया जाएगा।