Lok Sabha Election 2024 Live: PM मोदी के खिलाफ TMC ने आयोग से की शिकायत, महाराष्ट्र कांग्रेस ने बनाई समितियां
{"_id":"6604ec9c0e35bd3677090b6c","slug":"lok-sabha-elections-live-news-phase-wise-polls-result-dates-schedule-parties-candidates-list-congress-vs-bjp-2024-03-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024 Live: PM मोदी के खिलाफ TMC ने आयोग से की शिकायत, महाराष्ट्र कांग्रेस ने बनाई समितियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 28 Mar 2024 11:14 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:14 PM IST
खास बातें
Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार आज से अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। दूसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण में यूपी की गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर समेत आठ सीटों पर वोटिंग होगी। इसके अलावा बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के एक हिस्से में 13 विधानसभा सीटों पर भी इसी चरण में मतदान होगा। यहां पढ़ें लोकसभा चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट Live
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:03 PM, 28-Mar-2024
भाजपा उम्मीदवार पुरुषोत्तम रूपाला के विरोध में क्षत्रिय समुदाय
गुजरात में क्षत्रिय समुदाय (राजपूत) ने देशी रियासतों के पूर्व शासकों पर कथित टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला के खिलाफ अपना विरोध गुरुवार को तेज कर दिया। समुदाय ने चेतावनी दी कि अगर भाजपा राजकोट संसदीय सीट से उम्मीदवार रूपाला को नहीं हटाती है तो पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा। समुदाय के प्रमुख नेताओं ने यहां बैठक की और राज्य भर में रूपाला का पुतला जलाने का फैसला किया। उन्होंने रूपाला के खिलाफ प्रदर्शन के तहत आने वाले दिनों में राजकोट में समुदाय की एक बड़ी सभा आयोजित करने का भी फैसला किया।
10:58 PM, 28-Mar-2024
महाराष्ट्र कांग्रेस ने बनाई 4 चुनाव समितियां
महाराष्ट्र कांग्रेस ने गुरुवार को आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित कई मामलों को संभालने के लिए चार समितियों का गठन किया और उनमें से एक की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री शिंदे राज्य में कांग्रेस की 31 सदस्यीय समन्वय समिति के प्रमुख होंगे। प्रचार एवं प्रकाशन समिति की अध्यक्षता विधान परिषद में कांग्रेस समूह के नेता सतेज पाटिल करेंगे और इसमें 23 सदस्य होंगे। पार्टी ने कहा कि 26 सदस्यों वाली चुनाव प्रबंधन समिति का नेतृत्व राज्य कांग्रेस महासचिव (संगठन) नाना गावंडे करेंगे।
विज्ञापन
10:46 PM, 28-Mar-2024
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीवी मोहन और चिरंजीव राव को क्रमशः केरल और राजस्थान के महासचिव/प्रभारी के साथ एआईसीसी सचिव नियुक्त किया।
10:43 PM, 28-Mar-2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी की ओडिशा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं।
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah arrives at the party headquarters to attend the party's Odisha core committee meeting. pic.twitter.com/S7Dt94tOTZ
— ANI (@ANI) March 28, 2024
10:43 PM, 28-Mar-2024
रामटेक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेस उम्मीदवार रश्मी बर्वे के नामांकन को अवैध घोषित कर दिया। नामांकन इस आधार पर खारिज कर दिया गया कि जाति वैधता प्रमाण पत्र अवैध था। चुनाव आयोग ने उनके पति श्याम कुमार बर्वे को रामटेक लोकसभा के लिए कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार के रूप में मंजूरी दे दी है।
09:23 PM, 28-Mar-2024
कांग्रेस सांसद डी के सुरेश के पास 593 करोड़ रुपये की संपत्ति
बंगलूरू ग्रामीण से कांग्रेस सांसद डी के सुरेश की संपत्ति का मूल्य 593 करोड़ रुपये है, जो पिछले पांच वर्षों में 75 प्रतिशत की वृद्धि है। उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार के छोटे भाई सुरेश ने 2019 के आम चुनाव से पहले 339 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। तीन बार के सांसद, जो बंगलूरू ग्रामीण से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं, उनके पास बैंकों में जमा राशि के रूप में 16.61 करोड़ रुपये हैं। गुरुवार को दाखिल नामांकन के साथ जमा किए गए एक हलफनामे में इसकी जानकारी दी। सांसद के पास 21 स्थानों पर 32.76 करोड़ रुपये की कृषि भूमि, 27 स्थानों पर 210.47 करोड़ रुपये की गैर-कृषि भूमि, 211.91 करोड़ रुपये की नौ वाणिज्यिक इमारतें और 27.13 करोड़ रुपये की तीन आवासीय इमारतें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:54 PM, 28-Mar-2024
झारखंड से पूर्व भाजपा सांसद रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल
झारखंड से भाजपा के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्होंने भगवा पार्टी पर तानाशाही होने का आरोप लगाया। पांच बार के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर मैं आज पार्टी में शामिल हुआ हूं। चुनाव से ठीक कुछ महीने पहले मुझसे लिखित में देने को कहा गया कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैंने कहा कि यह तानाशाही है और मैंने भाजपा से ही इस्तीफा दे दिया।
07:57 PM, 28-Mar-2024
तमिलनाडु में कांचीपुरम लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए 13 उम्मीदवारों के नामांकन की गुरुवार को समीक्षा की गई।सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके), ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके), पट्टाली मक्कल काची (पीएमके), नाम तमिलर पार्टी और आठ स्वतंत्र उम्मीदवारों सहित पांच दलों के नामांकन चुनाव अधिकारी ने स्वीकार कर लिया है।
07:53 PM, 28-Mar-2024
शिअद (अमृतसर) ने पंजाब के लिए 5 और हरियाणा के लिए 2 उम्मीदवारों की घोषणा की
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को पंजाब के लिए पांच और हरियाणा के लिए दो उम्मीदवारों की घोषणा की। शिअद (अमृतसर) अध्यक्ष और संगरूर सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि वह संगरूर सीट से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने पटियाला से महिंदरपाल सिंह, लुधियाना से अमृतपाल सिंह, फरीदकोट से बलदेव सिंह और आनंदपुर साहिब से कुशलपाल सिंह को मैदान में उतारा है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 1 जून को होगा, जबकि हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 25 मई को होगा।
07:12 PM, 28-Mar-2024
अमरावती से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा ने अपने पति रवि राणा के साथ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की।
BJP candidate from Amravati, Navneet Rana along with her husband Ravi Rana met Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis. pic.twitter.com/DL4nXZMYRk
— ANI (@ANI) March 28, 2024