फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election 2024 Live: बीजेडी-कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल; तापस रॉय ने थामा भाजपा का दामन

Wed, 06 Mar 2024 02:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 06 Mar 2024 02:11 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi : लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान किसी भी वक्त हो सकता है। इससे पहले भाजपा या कांग्रेस जल्द से जल्द अपने गठबंधन के साथियों के साथ राज्य स्तर पर सीट बंटवारें के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने में एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। लोकसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की खबरों का अपडेट लेते रहने के लिए जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Lok Sabha Election News Live Polls Expected Date Schedule Phase Seat Wise Candidates List Parties Campaign
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

10:14 PM, 06-Mar-2024
ओडिशा के भाजपा नेताओं ने शाह, नड्डा से मुलाकात की  
ओडिशा में होने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनावों में बीजेडी के साथ गठबंधन की अटकलों के बीच ओडिशा भाजपा नेताओं ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। सूत्रों ने इस बारे में बताया कि भाजपा और बीजद के बीच गठबंधन हो सकता है। हालांकि अंतिम फैसला राष्ट्रीय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अंतिम फैसला लेना होगा। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बीजद को कितनी सीटें मिलेंगी।  
08:50 PM, 06-Mar-2024
तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के लिए साथ आए भाजपा और एआईएसएमके
तमिलनाडु में भाजपा और अभिनेता आर सरथ कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी, एआईएसएमके आगामी लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेगी। सरथ कुमार ने बुधवार को कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन की बातचीत पूरी हो चुकी है और हमने उन्हें आम चुनावों के निर्णय लेने के लिए भी अधिकृत कर दिया है।

ऑल इंडिया समतुवा मक्कल काची (एआईएसएमके) के संस्थापक और पूर्व विधायक ने कहा कि मंगलवार को उनकी भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात हुई थी, जिसमें केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, राष्ट्रीय सचिव एच राजा और पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरविंद मेनन शामिल थे। उन्होंने कहा, एक समृद्ध भारत और केंद्र में एक अच्छा शासन फिर से सुनिश्चित करने, एकता बनाए रखने और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में चुनने के लिए हमने भाजपा के साथ संयुक्त रूप से काम करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
08:46 PM, 06-Mar-2024
कांग्रेस पार्टी की घोषणापत्र समिति द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मसौदा घोषणापत्र सौंपा गया। 
 
06:45 PM, 06-Mar-2024
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना की कांग्रेस में वापसी
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना बुधवार को कांग्रेस में लौट आये। जेना को 2019 में कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया था। एआईसीसी मुख्यालय में पार्टी के ओडिशा प्रभारी अजॉय कुमार ने जेना का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि  कुछ गलतफहमियां थीं, जो अब स्पष्ट हो गई हैं। मैंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। 
05:59 PM, 06-Mar-2024
CEC की बैठक में पार्टी उम्मीदवारों पर कांग्रेस करेगी फैसला
कांग्रेस आलाकमान आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को दिल्ली में बैठक करेगा। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर विचार और निर्णय लेने वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की पहली बैठक सात मार्च को शाम छह बजे होगी। गौरतलब है कि कांग्रेस ने अभी तक कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। पिछले हफ्ते भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।
05:58 PM, 06-Mar-2024
गुजरात के कांग्रेस नेता अरविंद लदानी ने माणावदर से विधायक पद से इस्तीफा दिया है, उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को इस्तीफा सौंप दिया है। अरविंद लदानी ने कहा कि हां, समय आने पर मैं भाजपा में शामिल हो जाऊंगा...मुझे उनकी तरफ से कोई कमिटमेंट नहीं दिया गया है, मैंने उनसे कुछ नहीं मांगा। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:42 PM, 06-Mar-2024

तापस रॉय ने थामा भाजपा का दामन

तापस रॉय ने थामा भाजपा का दामन - फोटो : X/@BJP4Bengal
तापस रॉय ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा है। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। गौरतलब है कि संदेशखाली के मुद्दे पर टीएमसी के रुख को लेकर तापस रॉय खासा नाराज थे।
 

भाजपा नेता तापस रॉय ने कहा कि टीएमसी छोड़ने के कई कारण हैं, जैसे अराजकता, संदेशखाली और माताओं-बहनों के आंसू, मैं यह सब बर्दाश्त नहीं कर सका। 
 
05:40 PM, 06-Mar-2024
त्रिपुरा का विपक्षी दल 'टिपरा मोथा' भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होगा। 
04:40 PM, 06-Mar-2024
तपन कुमार चंद ने थामा भाजपा का दामन
लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को ओडिशा में विपक्षी भाजपा में नाल्को के पूर्व सीएमडी तपन कुमार चंद और पांच अन्य पूर्व सैनिक शामिल हो गए। भारतीय जनता पार्टी की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को बधाई दी। सामल ने कहा कि मैं सभी का स्वागत करता हूं। उनकी उपस्थिति से ओडिशा में भाजपा मजबूत होगी। 
02:10 PM, 06-Mar-2024
मुंबई में लोकसभा चुनाव के सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए महा विकास अघाड़ी के नेताओं की बैठक हुई।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed