फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Live: कर्नाटक में BJP नेता ईश्वरप्पा लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, अरिंदम रॉय का BJD से इस्तीफा

Fri, 15 Mar 2024 11:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 15 Mar 2024 11:27 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: चुनाव आयोग ने बताया है कि कल लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया जाएगा। चुनाव आयोग ने बताया कि आम चुनाव के साथ ही कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान शनिवार दोपहर करीब 3 बजे किया जाएगा। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इससे पहले चुनाव आयोग की आज बैठक हुई, जिसमें चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Polls Date Schedule Seat Wise Congress BJP Candidates List ec meeting today
लोकसभा चुनाव अपडेट Live - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:26 PM, 15-Mar-2024
AIUDF असम की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) असम में 14 लोकसभा क्षेत्रों में से तीन पर चुनाव लड़ेगा। एआईयूडीएफ के महासचिव (प्रशासन) हाफिज बशीर अहमद ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि  धुबरी के अलावा, पार्टी नगांव और करीमगंज में भी चुनाव लड़ेगी।
10:59 PM, 15-Mar-2024
जितेंद्र रेड्डी ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का थामा दामन
भाजपा नेता और पूर्व सांसद एपी जितेंद्र रेड्डी अपने बेटे के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई। इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और एआईसीसी राज्य प्रभारी दीपा दास मुंशी मौजूद रहे। तेलंगाना सरकार ने एपी जितेंद्र रेड्डी को नई दिल्ली में तेलंगाना सरकार के विशेष प्रतिनिधि और सरकार के सलाहकार (खेल मामले) नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। 
विज्ञापन
10:29 PM, 15-Mar-2024
भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश्वरप्पा लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
भाजपा के वरिष्ठ नेता के एस ईश्वरप्पा ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में शिवमोगा सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। अपने बेटे कांतेश को हावेरी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा का टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। येदियुरप्पा के बेटे और मौजूदा सांसद बी वाई राघवेंद्र शिवमोगा से पार्टी के उम्मीदवार हैं, जहां कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा की बेटी गीता शिवराजकुमार, कन्नड़ फिल्म स्टार शिवराजकुमार की पत्नी और दिवंगत अभिनेता डॉ. राजकुमार की बहू को मैदान में उतारा है।
09:37 PM, 15-Mar-2024
असम की डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट पर एजेपी के लुरिनज्योति गोगोई विपक्षी उम्मीदवार 
यूनाइटेड अपोजिशन फोरम असम (यूओएफए) ने शुक्रवार को असम जातीय परिषद (एजेपी) के अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई को डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया। वे यहां भाजपा उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल को टक्कर देंगे। एजेपी के महासचिव जगदीश भुइयां ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गोगोई डिब्रूगढ़ में 16-पार्टी यूओएफए के सर्वसम्मति से उम्मीदवार होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि गोगोई ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (एएएसयू) के पूर्व महासचिव भी रहे हैं।
08:56 PM, 15-Mar-2024
अर्धसैनिक बलों की 75 कंपनियां तैनात
लोकसभा चुनाव और ओडिशा चुनाव के मद्देनजर आईजी सीआरपीएफ अर्चना शिवहरे ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य में अर्धसैनिक बलों की 75 कंपनियां तैनात की हैं। गृह मंत्रालय की ओर से आईजी-सीआरपीएफ को राज्य बल समन्वयक के रूप में नामित किया गया है। हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए राज्य पुलिस के साथ लगातार समन्वय कर रहे हैं। सीआरपीएफ ने नक्सल विरोधी अभियानों को तेज करने के लिए मुख्य क्षेत्रों में चार नए शिविर भी स्थापित किए हैं ताकि चुनाव से पहले हम राज्य से नक्सली गतिविधियों को खत्म कर सकें और चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए जा सकें।
 
08:49 PM, 15-Mar-2024
अरिंदम रॉय ने बीजेडी छोड़ी, बीजेपी में शामिल हुए
अभिनेता अरिंदम रॉय ने शुक्रवार को बीजू जनता दल (बीजेडी) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दावा किया कि उन्हें सत्ताधारी पार्टी ने दरकिनार कर दिया है। गौरतलब है कि अरिंदम रॉय बीजेडी के आयोजन सचिव पीपी दास के करीबी रिश्तेदार भी हैं।

पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होने के बाद अरिंदम  रॉय ने कहा कि बीजेडी का कोई भविष्य नहीं है क्योंकि पार्टी में भीड़ है। लोगों की सेवा करने का अवसर मुश्किल से मिल सकता है जिसके लिए मैंने पार्टी छोड़ी है। अरिंदम रॉय ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप मेरी स्थिति को समझेंगे और मेरे खिलाफ कोई शिकायत नहीं रखेंगे।"

Image
विज्ञापन
विज्ञापन
07:53 PM, 15-Mar-2024
कांग्रेस ने कृषि ऋण माफी, 3,000 रुपये बेरोजगारी भत्ते का किया वादा
लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणापत्र और 10 सूत्री गारंटी कार्ड जारी किया, जिसमें राज्य के लोगों के लिए कई प्रमुख पहलों का वादा किया गया है। पार्टी ने एआईसीसी ओडिशा प्रभारी अजॉय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष शरत पटनायक और ओपीसीसी घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष पंचानन कानूनगो की उपस्थिति में अपना घोषणापत्र और गारंटी कार्ड जारी किया।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए अजॉय कुमार ने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है, तो वे बोनस प्रदान करके धान का एमएसपी 3,000 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ा देंगे। पार्टी ने कृषि ऋण माफ करने, 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों और खेतिहर मजदूरों को 2,000 रुपये प्रति माह की पेंशन प्रदान करने और तीन साल के लिए 3,000 रुपये प्रति माह के बेरोजगारी भत्ते के साथ पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का भी वादा किया।
06:43 PM, 15-Mar-2024
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) ने अपने उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है। धुबरी से मौलाना बदरुद्दीन अजमल, करीमगंज से सहाबुल इस्लाम और नागांव से अमीनुल इस्लाम को चुनावी मैदान में उतारा है। 
06:39 PM, 15-Mar-2024
आम आदमी पार्टी के नेतृत्व का धन्यवाद- भूपेन कुमार बोरा
असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और असम नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। भाजपा को हराने के लिए इंडिया गठबंधन के प्रयास को ध्यान में रखते हुए, 'आप' ने गुवाहाटी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है। तेजपुर में हमने एक युवा नेता को नेतृत्व सौंपा है इसलिए आम आदमी पार्टी को इसका समर्थन करना चाहिए। हम प्रेम लाल गंजू को वापस लेने के बारे में सोच भी नहीं सकते इसलिए, मैं 'आप' से अनुरोध करता हूं कि जैसे उन्होंने गुवाहाटी में बलिदान दिया, उन्हें उसी तर्ज पर सोचना चाहिए तेजपुर में।
 
05:51 PM, 15-Mar-2024
संदेशखाली का मुद्दा सिर्फ राज्य का नहीं देश का मुद्दा- दिब्येंदु
टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद दिब्येंदु अधिकारी ने कहा कि यह मेरे लिए अच्छा दिन हैं क्योंकि मैं आज भाजपा परिवार में शामिल हुआ हूं संदेशखाली में जो हुआ, खासकर महिलाओं के खिलाफ, वह अकेले बंगाल का नहीं बल्कि पूरे देश का मुद्दा है। भाजपा पीड़ितों तक सबसे पहले पहुंची। अन्य कोई राजनीतिक दल ऐसा करने में विफल रहा। लोगों को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से बेहद उम्मीद थी, लेकिन महिला होने के बावजूद उन्होंने मुद्दे में गंभीरता नहीं दिखाई। 
 

राज्य के विकास के लिए करेंगे काम- दिब्येंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में महिलाओं को वह सम्मान नहीं मिलता जो मिलना चाहिए। राज्य में कानून का कोई शासन नहीं है। हमारा काम एक कार्यकर्ता के रूप में काम करना होगा। हमारा मकसद भाजपा को राज्य में आगे ले जाना है। पीएम मोदी के लिए 400 से अधिक सीटें लाने के लिए जमीन पर काम करना होगा। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed