फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Live: माधवी लता के वाहन में बाधा डालने पर मामला दर्ज; केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Fri, 17 May 2024 07:55 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 17 May 2024 07:55 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। अब तक चार चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में 20 मई को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वोटरों को लामबंद करने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं और विरोधियों के खिलाफ बयानबाजी का दौर जारी है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Phase Wise Polls Result Dates PM Modi Chunav Rally Congress BJP News in Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:28 PM, 17-May-2024
प्रधानमंत्री ने सावरकर स्मारक पर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में वीर सावरकर स्मारक पर विनायक दामोदर सावरकर को श्रद्धांजलि दी।
10:26 PM, 17-May-2024
केजरीवाल बोले- अगले साल रिटायर्ड हो जाएंगे पीएम मोदी....
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुंबई में विपक्षी गठबंधन की रैली में एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जब पीएम मोदी 2014 में सत्ता में आए, तो उन्होंने एक नियम बनाया कि भाजपा में 75 वर्ष की आयु तक पहुंचने वाले नेता को सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) किया जाएगा। अगले साल पीएम मोदी 75 साल के हो जाएंगे। इसलिए जाहिर तौर से वह रिटायर हो जाएंगे। जब मैंने पहले यह कहा तो सभी भाजपा नेताओं ने कहना शुरू कर दिया कि पीएम मोदी सेवानिवृत्त नहीं होंगे, लेकिन पीएम मोदी ने कुछ नहीं कहा। वह सेवानिवृत्त हो जाएंगे और अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। योगी आदित्यनाथ को दो महीने के भीतर हटा दिया जाएगा। वह अब (उत्तर प्रदेश) के सीएम नहीं रहेंगे और जब मैंने ऐसा कहा तो किसी भाजपा नेता ने कुछ नहीं कहा। अगर भाजपा 4 जून को जीतती है तो सुप्रिया सुले, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे भी जेल जाएंगे। 
विज्ञापन
10:19 PM, 17-May-2024
हैदराबाद: भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के वाहन में बाधा डालने पर मामला दर्ज
हैदराबाद पुलिस ने भाजपा हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार माधवी लता के वाहन में बाधा डालने और मतदान के दिन एआईएमआईएम के उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी के समर्थन में बाइक रैली में भाग लेने के लिए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। मामले की शिकायत हैदराबाद निवासी अब्दुल वहीद नामक ने दी है। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

शिकायत में वहीद ने कहा कि 13 मई को शाम 4 बजे अज्ञात लोगों ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर मुगलपुरा स्थित विक्टोरिया होटल के पास से बाइक रैली निकाली थी। बाइक रैली में लोग एआईएमआईएम पार्टी के पक्ष में नारे लगा रहे थे और पार्टी प्रत्याशी की तारीफ कर रहे थे। भीड़ ने हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता की गाड़ी को रोक दिया था। उन्होंने लता को अपशब्द कहे और उन्हें जान से मारने की धमकी देने वाले इशारे किए।
07:40 PM, 17-May-2024
सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव के 48 घंटे के भीतर मतदान प्रतिशत डेटा जारी करने की याचिका पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के 48 घंटे के भीतर मतदान प्रतिशत डेटा जारी करने की याचिका पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। यह याचिका गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने दाखिल की थी। इसमें जिसमें चुनाव परिणाम के 48 घंटे के भीतर अपनी वेबसाइट पर मतदान केंद्र-वार मतदान प्रतिशत डेटा अपलोड करने का निर्देश देने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में चुनाव आयोग को अपना जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया और मामले की सुनवाई 24 मई को तय की।
04:16 PM, 17-May-2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि  एक तरफ पीएम मोदी का ''400 पार'' नारा है और दूसरी तरफ हम कह रहे हैं कि पीएम मोदी आप नहीं आएंगे इस बार सत्ता में। इस बार 400 पार सिर्फ एक सपना है।  
04:13 PM, 17-May-2024
चुनाव आयोग ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ "अनुचित, अविवेकपूर्ण, अशोभनीय" टिप्पणी के लिए भाजपा के अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ एक्शन लिया है। आयोग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:00 PM, 17-May-2024

सपा और कांग्रेस से सावधान करने आया हूं: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमीरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आज मैं आपको सपा और कांग्रेस से सावधान करने आया हूं। सपा, कांग्रेस आपका वोट तो ले लेते हैं लेकिन ये लोग सरकार में आते हैं तो सौगात उनको बांटते हैं जो उनके लिए 'वोट जिहाद' करता है।'
02:59 PM, 17-May-2024

कई विपक्षी नेताओं ने की एक रैली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी में एक रैली की।
02:42 PM, 17-May-2024

महायुति महाराष्ट्र के महाविकास के लिए प्रतिबद्ध: पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'अन्नामलाई ने जिस तरह से तमिलनाडु में भाजपा का विस्तार किया है। माधवी लता ने जिस तरह से तेलंगाना में अपना प्रभाव बढ़ाया है। मेरा मानना है कि दोनों नेता भाजपा के उभरते हुए नए चेहरे हैं, दोनों ने उत्तर मुंबई में आकर भी समर्थन दिया है। महायुति महाराष्ट्र के महाविकास के लिए प्रतिबद्ध है। आज की रैली मुंबई की छह की छह सीटों को विश्वास दिलाएगा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को और महाराष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर लेकर जा सकते हैं। पीएम मोदी मुंबई के दिल में हैं, मुंबई पीएम मोदी के दिल में है।'
02:36 PM, 17-May-2024

लोगों का मूड विपक्षी गठबंधन के पक्ष में: वेणुगोपाल

कांग्रेस महासचिव व अलपुझा से कांग्रेस उम्मीदवार के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, 'अमेठी और रायबरेली हम जीत रहे हैं। आप लोगों का मूड देख सकते हैं, मूड विपक्षी गठबंधन के पक्ष में है। उनके (राहुल गांधी) पास आंकड़े हैं, उन्होंने पूरे भारत का दौरा किया है। वह लोगों की नब्ज को जानते हैं, इसलिए वह कह रहे हैं कि इंडिया गठबंधन दिल्ली में आराम से सरकार बनाएगा।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed