फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Live: चुनाव आयोग ने कहा- इस ऐप पर देखें मतदान के आंकड़े, हर दो घंटे में होते हैं अपडेट

Mon, 06 May 2024 10:45 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 06 May 2024 10:45 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार रविवार की शाम थम गया। आगामी चरणों के चुनाव के लिए तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। बता दें, सात मई को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव में 12 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान होना है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Phase Wise Polls Result Dates Parties Congress BJP Campaign Rally News in Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:39 PM, 06-May-2024
खुद की एआई वीडियो पर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके एक एआई वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आप सब की तरह मुझे भी खुद को डांस करते हुए देखकर आनंद आया। चुनाव की गहमागहमी के दौरान इस तरह की रचनात्मकता आनंददायक है। 
10:36 PM, 06-May-2024
वोटर टर्नआउट ऐप पर हर दो घंटे में अपडेट किए जाएंगे मतदान के आंकड़े
चुनाव आयोग ने सोमवार को बताया कि लोकसभा चुनावों के लिए चरण-वार मतदान को दिखाने के लिए उन्होंने अपने मोबाइल एप्लिकेशन में एक नई सुविधा जोड़ी है। आयोग ने कहा कि मतदान के दिन शाम 7 बजे तक मतदाता मतदान के आंकड़े, वोटर टर्नआउट ऐप पर देख सकते हैं। ऐप पर हर दो घंटे में आंकड़े अपडेट किए जाते हैं। हालांकि, शाम 7 बजे के बाद दो घंटे की सीमा हटा दी जाती है। 
विज्ञापन
09:18 PM, 06-May-2024
निर्वाचन आयोग ने टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को निर्देश दिया है कि वे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ अपने भाषणों में सावधानी बरतें।
09:17 PM, 06-May-2024
चुनाव आयोग पहुंची भाजपा
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के खिलाफ भाजपा ने शिकायत दर्ज कराई है। 26/11 मुंबई हमले पर दिए गए उनके बयान से भाजपा नेताओं में गुस्सा है। भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है और आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग की है।

 

08:33 PM, 06-May-2024
मोदी सरकार को तेजस्वी ने बताया राक्षसराज
गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यूपीए की सरकार ने आरटीआई, मनरेगा और गरीब रथ जैसी ट्रेनें देश को दी हैं। अगर यह भाजपा को जंगलराज लगता है तो आज पीएम मोदी की सरकार राक्षसराज है। 
08:25 PM, 06-May-2024
ईसी का राजनीतिक दलों को निर्देश
चुनाव आयोग ने सोमवार को सभी राजनीतिक दलों को निर्देश दिया कि वे अपने सोशल मीडिया से फर्जी सामग्री उनके संज्ञान में आने के तीन घंटे के भीतर हटाएं। आयोग ने गलत सूचना का प्रचार और डीपफेक बनाने के लिए एआई उपकरणों के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी दी है। ईसी ने चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखने पर जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:23 PM, 06-May-2024

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में किया रोड शो 

 

 

07:18 PM, 06-May-2024
बिहार की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी एनडीए
गृह राज्य मंत्री व उजियारपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नित्यानंद राय ने कहा कि एनडीए बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। देश में एनडीए 400 सीटें पार करेगी और यह हम नहीं बल्कि देश की जनता कह रही है। यहां कोई चुनौती नहीं है। 
07:16 PM, 06-May-2024
हम भारत को विश्व की महाशक्ति बनाना चाहते हैं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम नए भारत का हम निर्माण करना चाहते हैं। पीएम मोदी ने संकल्प लिया है कि 2047 तक विकसित भारत बनेगा। हम भारत को विश्व की महाशक्ति बनाना चाहते हैं। हम विश्व की महाशक्ति बनना चाहते हैं।
07:13 PM, 06-May-2024
दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची जारी
भाजपा ने दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, सीएम हिमंत बिस्व सरमा, अरविंदर सिंह लवली सहित अन्य नेता शामिल हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed