फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kolkata Case LIVE: गृह मंत्री से मिलेंगे राज्यपाल; TMC नेता के बिगड़े बोल, कहा- ममता पर उठने वाली उंगली तोड़..

Sun, 18 Aug 2024 03:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 18 Aug 2024 03:26 PM IST
खास बातें

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से बंगाल सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है। कोलकाता की घटना को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। यही वजह है कि बंगाल सरकार ने भी महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने के लिए कुछ दिशा निर्देश जारी करने की तैयारी की हैं। इनके मुताबिक महिला सुरक्षा से जुड़ी एक मोबाइल एप लॉन्च की जाएगी। साथ ही सुरक्षाकर्मियों में महिलाओं की भी भर्ती की जाएगी और साथ ही संस्थानों को महिलाओं की रात की ड्यूटी न लगाने के लिए कहा जाएगा। 

विज्ञापन
kolkata doctor rape murder case live updates west bengal government initiative for women safety
प्रदर्शन करते डॉक्टर्स - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

09:23 PM, 18-Aug-2024

राज्यपाल बोस ने गृह मंत्री शाह और स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से मिलने का समय मांगा

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आरजी कर कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलने का समय मांगा है। राजभवन ने यह जानकारी दी। 
09:19 PM, 18-Aug-2024
बंगाल पुलिस लोगों को जितना डराएंगी, न्याय के लिए आवाज तेज होगी: प्रधान
कोलकाता की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ममता दीदी और उनकी पुलिस जितना लोगों को डराएगी, न्याय के लिए लोगों की आवाज उतनी ही तेज होगी।

प्रधान ने कहा, बंगाल में दीदी की पुलिस जो कर रही है, वह असली तानाशाही है। पहले उन्होंने सबूत मिटाने की कोशिश की और अब वे लोगों को पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता दिखाने से रोक रहे हैं। न्याय के लिए लोगों के विरोध करने के अधिकार को बाधित करना दीदी के दोहरे मापदंड और पाखंड को उजागर करता है। वह अपनी सारी ताकत लगा लें, लेकिन न तो वह लोगों के गुस्से को दबा पाएंगी और न ही सच्चाई को।
विज्ञापन
09:16 PM, 18-Aug-2024

ममता पर उठने वाली उंगली तोड़ दी जाएगी: मंत्री

पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा एक बार फिर अपने बेलगाम बोल के कारण विवाद में आ गए हैं। उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उंगली उठाने वालों की उंगुली तोड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, जो लोग ममता बनर्जी को गाली दे रहे हैं, जो लोग ममता पर उंगली उठा रहे हैं और इस्तीफा दे रहे हैं, उन उंगलियों को पहचान कर तोड़ देना चाहिए। अन्यथा वे बंगाल को बांग्लादेश बनाने का प्रयास करेंगे। लेकिन वे नहीं जानते कि ममता वो गलती नहीं करेंगी जो हसीना ने की थीं। उत्तर बंगाल विकास मंत्री ने कहा, आरजी कर में तोड़फोड़ करने के बाद भी पुलिस ने गोली नहीं चलाई। पुलिस इसे बांग्लादेश बनने नहीं देगी। सरकार इसे बांग्लादेश बनने नहीं देगी।
07:32 PM, 18-Aug-2024
समर्थकों पर लाठीचार्ज से गुस्सा
इस बीच, एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने धरना में शामिल होकर अपना गुस्सा जाहिर किया। कल्याण ने कहा कि जिन पांच लोगों को डर्बी में अशांति फैलाने के डर से गिरफ्तार किया गया है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। हालांकि बाद में पुलिस ने उनकी मांग पर गिरफ्तार समर्थकों को रिहा कर दिया।
 
07:32 PM, 18-Aug-2024
खेल प्रेमियों ने मांगा न्याय, मिली लाठियां
कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे फुटबॉल समर्थकों पर पुलिस ने रविवार को लाठीचार्ज किया है। इससे कई लोगों के घायल हुए हैं। प्रदर्शन कारियों को गाड़ियों में भर कर ले जाया गया। उल्लेखीय है कि ईस्ट बंगाल, मोहन बागान और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के समर्थक पहली बार एक साथ आकर न्याय की मांग कर रहे थे। इससे पहले ईएम बाईपास, बेलियाघाटा कोलकाता पुलिस क्षेत्र, कोलकाता पुलिस आयुक्त द्वारा धारा 163 (पहले 144) नोटिस जारी किया गया था। उसके बाद रविवार को साल्टलेक स्थित युवा भारती क्रीड़ागन में पुलिस ने ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के होने वाले फुटबॉल मैच को रद्द कर दिया था। विधाननगर कमिश्नरेट का दावा है कि समर्थकों के विरोध जुलूस में बड़े शोर-शराबे का खतरा हो सकता था, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में इनके समर्थक पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और समर्थकों को हिरासत में लिया।
07:11 PM, 18-Aug-2024

आपातकालीन वार्ड की 3डी लेजर मैपिंग

जूनियर डॉक्टर हत्याकांड की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी ने रविवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आपातकालीन वार्ड की जांच की और 3डी लेजर मैपिंग की। 14 और 15 अगस्त की दरम्यानी रात को भीड़ ने अस्पताल पर हमला बोला था और इमरजेंसी वार्ट में भी तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:10 PM, 18-Aug-2024

सीबीआई ने आरोपी की मनोवैज्ञानिक जांच की

सीबीआई ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय का मनोवैज्ञानिक जांच की है। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई टीम का एक मनोवैज्ञानिक जांच दल शनिवार को ही कोलकाता पहुंच गया था।
06:32 PM, 18-Aug-2024

प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मोहन बागान और ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के समर्थकों को हिरासत में लिया गया। प्रदर्शनकारी साल्ट लेक स्टेडियम के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। 
06:12 PM, 18-Aug-2024

पद्म पुरस्कार से सम्मानित लोगों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

पद्म पुरस्कार से सम्मानित सत्तर से ज्यादा लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और कोलकाता के जघन्य दुष्कर्म और हत्याकांड के अपराधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की है। 
05:12 PM, 18-Aug-2024

पूरा विभाग मेरी बेटी की हत्या के लिए जिम्मेदार: मृतक महिला डॉक्टर की मां

मृतक महिला डॉक्टर की मां ने कहा, पहले हमें अस्पताल से फोन आया कि आपकी बेटी बीमार है, फिर फोन कट गया। जब मैंने फिर से फोन करके पूछा कि क्या हुआ तो उन्होंने हमें अस्पताल आने के लिए कहा। जब हमने फिर से कॉल किया तो कॉल करने वाले ने खुद को सहायक अधीक्षक बताते हुए कहा कि आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। वह गुरुवार को ड्यूटी पर गई थी। हमें शुक्रवार की सुबह 10.53 बजे यह कॉल मिला। जब हम वहां पहुंचे, हमें उसे देखने की अनुमति नहीं दी गई। हमें तीन बजे देखने की इजाजत दी गई। उसकी पैंट खुली हुई थी। उसके शरीर पर केवल एक कपड़े का टुकड़ा था। उसका हाथ टूटा हुआ था। आंखों और मुंह से खून बह रहा था। उसे देखकर बस ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी ने उसकी हत्या कर दी है। मैंने उन्हें बताया कि यह आत्महत्या नहीं, हत्या है। हमने इतनी मेहनत की कि हमारी बेटी डॉक्टर बनी। लेकिन उसकी हत्या कर दी गई। 
 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर उन्होंने कहा, उन्होंने (मुख्यमंत्री) कहा था कि अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुझे लगता है कि इस घटना में और भी लोग शामिल हैं। मैं मानती हूं कि पूरा विभाग इस घटना के लिए जिम्मेदार है। पुलिस ने बिल्कुल भी अच्छा काम नहीं किया। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री विरोध को रोकने की कोशिश कर रही हैं। आज उन्होंने यहां धारा 144 लागू की है ताकि लोग विरोध न कर सकें। 

पुलिस आयुक्त को लेकर उन्होंने कहा, उन्होंने हमारी बिल्कुल भी मदद नहीं की। वे बस मामले को जल्द से जल्द दबाने की कोशिश कर रहे थे। उनका प्रयास था कि पोस्टमार्टम जल्दी करवाया जाए और शव को हटा दिया जाए। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed