Kerala Election 2021 Live : केरल में कुल 71.73 फीसदी मतदान, इन दिग्गजों ने डाला वोट
{"_id":"606bb4438ebc3ed3f712a875","slug":"kerala-assembly-election-2021-live-voting-percentage-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Kerala Election 2021 Live : केरल में कुल 71.73 फीसदी मतदान, इन दिग्गजों ने डाला वोट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 06 Apr 2021 10:50 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:50 PM IST
खास बातें
- परंपरागत गठबबंधन- माकपा नीत लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के कई मौजूदा विधायक आज होने जा रहे चुनाव में फिर से जीत पाने की उम्मीद में हैं
विज्ञापन
मतदान के लिए जाते लोग
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:56 PM, 06-Apr-2021
केरल में 71.73 फीसदी मतदान हुए
चुनाव आयोग के मुताबिक केरल में कुल 71.73 फीदसी मतदान हुए।06:42 PM, 06-Apr-2021
केरल में शाम साढ़े छह बजे तक 69.95 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक केरल में शाम साढ़े छह बजे तक 69.95 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
04:26 PM, 06-Apr-2021
केरल में शाम चार बजे तक 58.69 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक केरल में शाम चार बजे तक 58.69 फीसदी मतदान हुए हैं।03:53 PM, 06-Apr-2021
पहाड़ी इलाकों से भी भाजपा को उम्मीद
पाला विधानसभा सीट पर इस बार यूडीएफ से एमसी कप्पन मैदान में हैं, जबकि एलडीएफ की तरफ से केरल कांग्रेस (एम) के अध्यक्ष जोस के मणि उम्मीदवार हैं। कोन्नि विधानसभा सीट सबरीमाला मंदिर आंदोलन के प्रमुख केंद्रों में से है। इस पहाड़ी इलाके से भाजपा को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन पर दांव खेला है। उनका मुकाबला एलडीएफ प्रत्याशी केयू जेनिश व यूडीएफ उम्मीदवार रॉबिन पीटर से है। इरिनजलकुडा सीट से भाजपा ने राज्य के पूर्व जीडीपी जैकब थॉमस को उतारा है। उनके सामने केरल कांग्रेस (जे) के थॉमस उन्निनयडन और माकपा के आर बिंदु मैदान में हैं। कझाकुट्टम सीट से भाजपा ने शोभा सुरेंद्रन को उतारा तो कांग्रेस ने प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एसएस लाल और एलडीएफ ने कडकमपल्ली सुरेंद्रम (देवस्थान मंत्री) पर दांव खेला है।
03:38 PM, 06-Apr-2021
मेट्रो मैन दौड़ाएंगे भाजपा की गाड़ी?
पलक्कड़ सीट पर गैर मलयाली मतदाताओं की संख्या निर्णयक भूमिका में है। भाजपा ने यहां से मेट्रो मैन ई श्रीधरन को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला कांग्रेस के शफी परमबिल से है तो सीपीएम के सीपी प्रमोद भी टक्कर दे रहे हैं। नेमोम विधानसभा सीट भी चर्चा में है, क्योंकि यहां भाजपा का कब्जा है। दरअसल, 2016 में पहली बार केरल की इसी सीट पर कमल खिला था। ऐसे में भाजपा ने इस सीट पर अपने वर्चस्व को बरकरार रखने के लिए मौजूदा विधायक का टिकट काटकर मेघालय के पूर्व गर्वनर के राजशेखरन को उतारा है। उनकी टक्कर पूर्व मुख्यमंत्री के करुणाकरण के बेटे और सांसद के मुरलीधरन से है, जो कांग्रेस उम्मीदवार हैं।
03:14 PM, 06-Apr-2021
दोपहर 3 बजे तक मतदान
असम 68.10 फीसदीकेरल 58.09 फीसदी
पुडुचेरी 66.06 फीसदी
तमिलनाडु 52.18 फीसदी
बंगाल: 66.73 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन
03:11 PM, 06-Apr-2021
इन हाईप्रोफाइल सीटों पर सबकी नजर
केरल के विधानसभा चुनाव में दिग्गज नेताओं के उतरने से मुकाबला कई सीटों पर दिलचस्प हो गया है। कोट्टयम जिले की पुथुपल्ली सीट पर 'डेविड बनाम गोलिएथ' की लड़ाई है। यहां से दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके 77 वर्षीय ओमन चांडी यूडीएफ के उम्मीदवार हैं। वहीं, सीपीआई (एम) यानी एलडीएफ के जैक सी थॉमस मैदान में हैं। धरमादोम भी उत्तर केरल की वीआईपी सीटों में से हैं। यहां से राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री पिनराई विजयन उम्मीदवार हैं, जबकि बीजेपी ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीके. पद्मनाभन को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने सी रघुनाथ पर दांव खेला है।
02:32 PM, 06-Apr-2021
दोपहर दो बजे तक मतदान
असम 53.23 फीसदीकेरल 47.47 फीसदी
पुडुचेरी 54.07 फीसदी
तमिलनाडु 40.94 फीसदी
बंगाल: 53.89 फीसदी
02:20 PM, 06-Apr-2021
भारतीय जनता पार्टी केरल में दस सीटें जीतेगी : नलिन
भाजपा के कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने मंगलवार को दावा किया कि केरल में 2016 में हुये विधानसभा चुनाव में एक सीट हासिल कर अपना खाता खोलने वाली भारतीय जनता पार्टी इस साल कम से कम दस सीट जीतेगी। केरल में विधानसभा के लिये मंगलवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। प्रदेश में विधानसभा की 140 सीटें हैं। पुत्तूर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुये भाजपा नेता ने भरोसा जताया कि पार्टी मंजेश्वर एवं कासरगोड़ विधानसभा सीटों पर जीतेगी। भाजपा के केरल प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन, मंजेश्वर से पार्टी के उम्मीदवार हैं ।
02:05 PM, 06-Apr-2021
अभिनेता ममूटी ने किया मतदान
केरल में विधानसभा चुनाव के दौरान सितारों ने भी जमकर मतदान किया। इस दौरान अभिनेता ममूटी ने भी वोट डाला।
Actor Mammootty cast his vote for #KeralaElections2021 at a polling booth in Ponnurunni, Ernakulam. pic.twitter.com/i7uYLyLYPe
— ANI (@ANI) April 6, 2021