Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INSAT-3DS launching: इसरो ने श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया मौसम उपग्रह, आपदाओं की समयपूर्व मिलेगी सटीक जानकारी

Sat, 17 Feb 2024 02:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 17 Feb 2024 02:27 PM IST
खास बातें

इसरो ने शनिवार की शाम 5.35 बजे एक मौसम उपग्रह इनसैट-3डीएस को लॉन्च किया। इसे जीएसएलवी एफ14 रॉकेट की मदद से लॉन्च किया गया है। इसरो ने बताया कि अभी तक सभी चीजें तय योजना के तहत सही तरीके से हो रही हैं। इस उपग्रह के काम करने के बाद मौसम संबंधी सटीक जानकारी मिल सकेगी। साथ ही प्राकृतिक आपदाओं की भी समय पूर्व सूचना मिलेगी, जिससे बचाव और राहत कार्यों में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
isro insat 3ds satellite launching live with gslv rocket from satish dhawan space station
INSAT-3DS - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:28 PM, 17-Feb-2024
मौसम उपग्रह के प्रक्षेपण पर अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख सोमनाथ ने कहा कि यह यान निसार के अगले मिशन के लिए महत्वपूर्ण है। हम अगले मिशन के लिए आत्मविश्वास हासिल करने के लिए रॉकेट तैयार कर रहे हैं। इसलिए, यह मिशन इतना महत्वपूर्ण है कि भारत में नासा से निसार की पूरी टीम में भरोसा पैदा होगा। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही कीमती उपग्रह है और उनके द्वारा बनाए गए सबसे महंगे उपग्रहों में से भी एक है। 
08:17 PM, 17-Feb-2024

जीएसएलवी एफ 14 इनसैट -3 डीएस मिशन डायरेक्टर ने क्या कहा

मिशन निदेशक (डायरेक्टर) टॉमी जोसेफ ने कहा, एक शरारती लड़का अब परिक्व, आज्ञाकारी और अनुशासित लड़का बन गया है। पीएमएलवी की तरह जीएसएलवी भी इसरो के लिए एक मजबूत यान बन गया है। मैं इस अवसर पर इसरो के सभी सदस्यों को बधाई देता हूं और उन्हें सलाम करता हूं। 
विज्ञापन
06:11 PM, 17-Feb-2024

इसरो प्रमुख ने टीम को दी बधाई

मौसम उपग्रह के सफल प्रक्षेपण के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा, मिशन जीएसएलवी-एफ14 इनसैट -3डीएस के सफल प्रक्षेपण की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। अंतरिक्ष यान ने बहुत अच्छी कक्षा में प्रवेश किया है। यान ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम का हिस्सा रहे सभी लोगों को बधाई। 
06:04 PM, 17-Feb-2024

वैज्ञानिकों ने एक-दूसरे को दी बधाई

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ और अन्य इसरो वैज्ञानिकों ने जीएसएलवी एफ 14 इनसैट-3 डीएस के सफल प्रक्षेपण के बाद एक-दूसरे को बधाई दी।
05:41 PM, 17-Feb-2024
एसडीएससी से 5.35 बजे लॉन्च हुआ मौसम उपग्रह
इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से शनिवार शाम 5.35 बजे इनसैट-3डीएस सैटेलाइट को लॉन्च किया है। 
 
02:25 PM, 17-Feb-2024

20 मिनट में सैटेलाइट को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर देगा जीएसएलवी

इनसैट-3डीएस की लॉन्चिंग जीएसएलवी एफ14 रॉकेट से होगी। जीएसएलवी एफ14 का ये 16वां मिशन होगा। जीएसएलवी एफ14 महज 20 मिनट में सैटेलाइट को उसके लक्ष्य तक पहुंचा देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:53 PM, 17-Feb-2024

प्राकृतिक आपदाओं के बारे में मिल सकेगी बेहतर जानकारी

इनसैट-3डीएस सैटेलाइट समुद्र की सतह का बारीकी से अध्ययन करेगी, जिससे मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी, साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के बारे में भी ज्यादा बेहतर अनुमान लगाया जा सकेगा। जब प्राकृतिक आपदाओं की पहले ही सटीक जानकारी मिलेगी तो उन्हें रोकने के भी प्रभावी उपाय किए जाएंगे। भारतीय मौसम एजेंसियों के लिए ये मौसम उपग्रह बेहद अहम साबित होगा। 
12:47 PM, 17-Feb-2024

INSAT-3DS launching: इसरो ने श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया मौसम उपग्रह, आपदाओं की समयपूर्व मिलेगी सटीक जानकारी

इनसैट-3डीएस सैटेलाइट की लॉन्चिंग शनिवार शाम 5.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से की जाएगी। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed