Yoga Day 2021 Live: दक्षिण चीन सागर में भारतीय नौसेना के जवानों ने आईएनएस ऐरावत पर किया योग
International Yoga Day 2021: आज दुनिया सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। 21 जून की तारीख ने पिछले कुछ ही बरस में इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। भारत की पहल पर शुरू हुए इस खास दिन को लेकर दुनिया के अलग-अलग देशों में खासा उत्साह है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह देशवासियों को संबोधित किया और योग के माध्यम से बीमारियों से दूर रहने का फॉर्मूला दिनचर्या में शामिल करने की बात कही। कोरोना काल के दौरान भी देश और दुनिया में योग कार्यक्रमों की तस्वीरें आ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से जुड़ी पल पल की खबरें यहां पढ़ें...
लाइव अपडेट
नौसेना के जवानों ने किया आईएनएस ऐरावत पर योग
सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आईएनएसस ऐरावत और दक्षिण चीन सागर में वियतनाम के कैम रण बे में तैनात भारतीय नौसेना के जवानों ने योगाभ्यास किया।Indian Navy personnel, onboard INS Airavat and deployed at Cam Ranh Bay in Vietnam, perform Yoga on #InternationalDayOfYoga pic.twitter.com/h2jso88gZ6
— ANI (@ANI) June 21, 2021
नेपाल: भारतीय दूतवास ने कराया योग
Nepal: Embassy of India, Kathmandu organized a virtual session of Yoga to mark the 7th #InternationalDayOfYoga at Swami Vivekanand Culture Centre.
— ANI (@ANI) June 21, 2021
The theme this year amidst #COVID19 was 'Be With Yoga Be At Home' encouraging people to practice Yoga for wellness at home. pic.twitter.com/N8jrb9G28D
नक्सल प्रभावित गांव मिनपा में योग की गूंज
छत्तीसगढ़: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 150 और 241 बटालियन और कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (CoBRA) बटालियन 206 ने #InternationalDayOfYoga पर सुकमा के नक्सल प्रभावित मिनपा गांव में योग किया। pic.twitter.com/OrWEU5wk9u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2021
श्रीलंका: पीएम महिंदा राजपक्षे ने किया योगाभ्यास
दुनिया भर में आज सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। श्रीलंका में भी आज योग दिवस मनाया गया। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने भी योगाभ्यास किया।7th #InternationalDayofYoga celebrated in Sri Lanka. The Sri Lankan Prime Minister, Mahinda Rajapaksa also performed Yoga.
— ANI (@ANI) June 21, 2021
(Pic Source: Prasar Bharati) pic.twitter.com/5XSCtl1CCz
केंद्रीय मंत्री अब्बास नकवी ने रामपुर में किया योग
जम्मू-कश्मीर: जवानों ने पुंछ में नागरिकों के साथ किया योग
J&K: Indian Army organized a Yoga session in Poonch on the occasion of #InternationalYogaDay
— ANI (@ANI) June 21, 2021
"I thank Durga Battalion for celebrating International Yoga Day with us. Children also participated in the session. It was a learning experience," says a local Riyaz Ahmed pic.twitter.com/uc0XxqCcRQ
महाराष्ट्र: मुस्लिम महिलाओं ने किया योगाभ्यास
महाराष्ट्र: मुस्लिम महिलाओं ने 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुंबई में योगाभ्यास किया। pic.twitter.com/CO68J0VDU2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2021
हरियाणा सरकार ने योग आयोग का गठन किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां सब जगह योग का शिक्षण प्रशिक्षण देने के लिए 1000 योग शिक्षक और 22 योग कोच भर्ती करने के पद भी सृजित हो गए हैं। बहुत जल्द उनकी नियुक्ति भी हो जाएगी।
भाजपा अध्यक्ष ने अपने आवास पर किया योगाभ्यास
दिल्ली: सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने आवास पर योग किया।BJP national president Jagat Prakash Nadda performs Yoga at his residence in Delhi, on #InternationalDayOfYoga pic.twitter.com/hhpZsP0moi
— ANI (@ANI) June 21, 2021