फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Live: मध्यप्रदेश में कोविड-19 के 12686 नए मामले सामने आए, 88 मौतें

Tue, 27 Apr 2021 12:44 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 27 Apr 2021 12:44 AM IST
खास बातें

देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपना कहर बरपा रही है। लगातार कोरोना संक्रमण के मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है, जिसे दूर करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 3.55 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 2800 से अधिक लोगों की जान चली गई। कोरोना वायरस से जुड़ी देश दुनिया की सभी अपडेट यहां पढ़ें..

विज्ञापन
India Coronavirus Covid 19 Cases Today Live Updates News on 26th April : Covid-19 cases rise, oxygen crisis, Remdesivir, Delhi, Maharashtra, UP, MP, Gujarat vaccination
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

12:40 AM, 27-Apr-2021

असम में 3137 नए मामले सामने आए

असम में 26 अप्रैल को कोविड-19 के 3,137 नए मामले सामने आए, 828 डिस्चार्ज किए गए और 15 मौतें हुईं।
राज्य में सक्रिय मामले: 17,764
मृत्यु : 1,215
कुल ठीक हुए लोग: 2,20,344
12:05 AM, 27-Apr-2021

झारखंड में 5541 नए मामले सामने आए

झारखंड में कोरोना के 5,541 नए मामले सामने आए। इस दौरान 4,018 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई और 124 मौतें हुईं।

राज्य में सक्रिय मामले: 49,504
कुल ठीक हुए  1,55,669
मृत्यु: 2,115
विज्ञापन
11:48 PM, 26-Apr-2021

मध्यप्रदेश में कोविड-19 के 12686 नए मामले सामने आए

पिछले 24 घंटे में मध्यप्रदेश में कोविड-19 के 12,686 नए मामले सामने आए। इस दौरान 88 मौतें हुईं और 11,612 लोग ठीक हुए हैं।

अब तक मध्यप्रदेश में कुल मामले: 5,11,990
मृत्यु का आंकड़ा: 5,221
सक्रिय मामले: 92,534
कुल ठीक हुए: 4,14,235
11:15 PM, 26-Apr-2021

नीमच जिले के किसान चंपालाल गुर्जर 2 लाख रुपये का दान दिया

मध्यप्रदेश के नीमच जिले के किसान चंपालाल गुर्जर ने स्थानीय प्रशासन को 2 लाख रुपये का दान दिया, जो उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए अलग रखा था। जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल का कहना है कि इस तरह की मदद से महामारी से लड़ना बहुत आसान हो जाएगा।  
10:57 PM, 26-Apr-2021

मध्यप्रदेश के शहरी विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव

मध्यप्रदेश के शहरी विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि मैंने आज रूटीन चेकअप कराया, जिसमे मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मुझे कोरोना के कोई लक्षण नही है। लेकिन जो भी मेरे संपर्क में आये हो, सावधानी बतौर कृपया अपनी जांच करा लें। सतर्कता रखें, सुरक्षित रहें। 
10:02 PM, 26-Apr-2021

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और पीएम मोदी के बीच फोन पर बातचीत

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच फोन पर बातचीत हो रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच भारत में कोरोना संकट को लेकर बात हो रही है। बता दें कि इससे पहले रविवार को एनएसए अजीत डोवाल ने अमेरिका के एनएसए जेक सुलिवन से बात की थी। जिसके बाद अमेरिका भारत को वैक्सीन के लिए कच्चे माल के निर्यात पर लगी रोक को हटाने को राजी हो गया और जल्द से जल्द इसे उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।  

गौरतलब है कि दोनों देशों की 70 वर्षों से अधिक की स्वास्थ्य साझेदारी है। जिसके तहत पोलियो अभियान, एचआईवी,  स्मॉल पॉक्स के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई। अब दोनों देश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ भी साथ लड़ाई जारी रखेंगे। कोरोना महामारी की शुरुआत में  भारत ने अमेरिका के अस्पतालों के लिए मदद भेजी थी अब अमेरिका ने भी भारत के मुश्किल हालात में मदद करने के लिए दृढ़ता दिखाई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:54 PM, 26-Apr-2021

पंजाब में ऑक्सीजन संकट

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने से पंजाब में ऑक्सीजन सप्लाई की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। उन्होंने डॉ. हर्षवर्धन और अमित शाह से राज्य में जल्द से जल्द ऑक्सीजन का कोटा को बढ़ाने को कहा है।
09:50 PM, 26-Apr-2021

विश्वेश्वरैया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित

कर्नाटक के विश्वेश्वरैया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 27 अप्रैल से स्थगित की जाएंगी। पुनर्निर्धारित तारीखों की घोषणा 12 मई के बाद की जाएगी।
09:37 PM, 26-Apr-2021

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक बोले- भारत में स्थिति बेहद गंभीर

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडहोम घेब्रेयस ने कहा कि कई क्षेत्रों में मामलों और मौतों में थोड़ी गिरावट को देखना सुखद है, लेकिन कई देश अभी भी विकट स्थिति का सामना कर रहे हैं और भारत में स्थिति तो बेहद गंभीर हो गई है। 
 
09:23 PM, 26-Apr-2021

बिहार में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11,801 नए मामले

बिहार में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11,801 नए मामले सामने आए हैं और राज्य में करीब 89,660 सक्रिय मामले बने हुए हैं।   
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed