Coronavirus India Live: कर्नाटक में साप्ताहिक बाजारों पर प्रतिबंध, आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को 6 घंटे खोलने की अनुमति
देश में कोरोना वायरस ने अबतक के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के चार लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कई दूसरे देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। अमेरिका, सिंगापुर, फ्रांस, मिस्र, कनाडा समेत कई देश भारत की मदद कर रहे हैं। वहीं आज से देश में वैक्सीनेशन की तीसरा चरण शुरू हो गया है। इसके तहत 18-44 साल की उम्र वाले लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाना है। वहीं मुंबई के बीकेसी से वैक्सीन ना होने की वजह से लोगों को वापस कर भेज दिया गया है। इधर थाईलैंड से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भारत पहुंचे हैं। वहीं महाराष्ट्र के कुछ इलाकों और तमिलनाडु में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से आठ लोगों की मौत हो गई। कोरोना से जुड़ी सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
लाइव अपडेट
कर्नाटक में साप्ताहिक बाजारों पर प्रतिबंध
कर्नाटक में कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सरकार ने राज्य में साप्ताहिक बाजारों पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं दूध की डेयरियों और आवश्यक वस्तुओं को बेचने वाली दुकानों को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी गई है।छत्तीसगढ़ में 15902 नए मामले सामने आए
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,902 नए मामले सामने आए। इस दौरान 229 मौतें और 12,508 मरीज डिस्चार्ज किए गए। राज्य में सक्रिय मामले 1,21,099 हैं।कर्नाटक सरकार ने राज्य में साप्ताहिक बाजारों पर प्रतिबंध लगा दिया
दिल्ली में कोरोना का कहर
दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में 25,219 मामले सामने आए हैं और 412 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 27,421 लोग स्वस्थ भी हुए।मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,379 मामले
पंजाब में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,041 नए मामले
हरियाणा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 13,588 नए मामले
हरियाणा में 13,588 नए कोविड मामले, 125 मौतें और 8,509 रिकवरी रिपोर्ट की गई; सक्रिय मामले 1,02,516 हैं। pic.twitter.com/MoGljFbb4V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 1, 2021
महाराष्ट्र में 18-44 आयु वर्ग में 11,492 लोगों को वैक्सीन लगाई गई
तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान के पहले दिन महाराष्ट्र में 18-44 आयु वर्ग में 11,492 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,908 नए मामले
गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,847 नए मामले
गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,847 नए मामले सामने आए और 172 मौतें दर्ज की गई। इस दौरान 10,582 लोग स्वस्थ भी हुए।
गुजरात में पिछले 24 घंटों में 13,847 नए कोविड मामले, 10,582 डिस्चार्ज और 172 मौतें दर्ज़ की गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 1, 2021
कुल मामले: 5,81,624
कुल डिस्चार्ज: 4,29,130
सक्रिय मामले: 1,42,139
मृत्यु: 7355
कुल टीकाकरण: 1,23,04,359