भारत ने रचा इतिहास: बनारस के दिव्यांग को लगा 100 करोड़वां टीका, पीएम ने नर्स से पूछा- कोई आप पर चिल्लाया तो नहीं
{"_id":"6170e64285bc73399c39f354","slug":"india-completed-1-billion-covid-19-vaccination-today-launch-new-special-song-live-news-updates-in-hindi-mansukh-mandaviya-pm-narendra-modi","type":"live","status":"publish","title_hn":"भारत ने रचा इतिहास: बनारस के दिव्यांग को लगा 100 करोड़वां टीका, पीएम ने नर्स से पूछा- कोई आप पर चिल्लाया तो नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 21 Oct 2021 03:12 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 21 Oct 2021 03:12 PM IST
खास बातें
India New Song Launch Today for Completed 1 Billion Vaccination Live: कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर भारत ने आज इतिहास रच दिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से बात की। यहां पीएम मोदी के सामने ही बनारस के दिव्यांग अरुण रॉय को 100करोड़वां डोज लगाया गया है। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिल्ली में COVID19 वॉर रूम का दौरा किया, कर्मचारियों के साथ बातचीत की और भारत द्वारा वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े पार करने के मौके पर मिठाई वितरित की। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण भी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
पीएम मोदी के सामने बनारस के दिव्यांग को लगा 100 करोड़वां टीका
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
10:53 PM, 21-Oct-2021
आगरा का किला भी हुआ तिरंगी रोशनी से जगमग
तिरंगी रोशनी से जगमग आगरा का किला
- फोटो : ANI
10:39 PM, 21-Oct-2021
वैक्सीन सेंचुरी: सुदर्शन पटनायक ने रेत पर उकेरी उपलब्धि
उधर, ख्यात सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के समुद्र तट पर 100 करोड़ टीकों की उपलब्धि को रेत पर उकेरा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने उनके इस शिल्प का वीडियो साझा किया है। देखें वीडियो:-
Take a look at this stunning depiction of India's achievement of #VaccineCentury, by sand artist @SudarsanSand
Absolutely beautiful against the backdrop of the blue sea! pic.twitter.com/IyeD4TY93C— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) October 21, 2021
विज्ञापन
07:19 PM, 21-Oct-2021
लाल किले समेत देश की 100 इमारतों पर रोशनी की गई
तिरंगी रोशनी से सराबोर लाल किला
- फोटो : ANI
05:30 PM, 21-Oct-2021
स्पाइसजेट ने विमान पर चस्पा किया पोस्टर
स्पाइसजेट के विमान पर यूं लगाया गया है पोस्टर
- फोटो : ANI
स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह ने कहा कि मैं सभी एयरलाइनों समेत सभी को बधाई देता हूं। सिर्फ स्पाइसजेट ने ही नहीं सभी एयरलाइनों ने वैक्सीन परिवहन में मदद की और दुनिया को भारत की एकता का संदेश दिया। पोस्टर युक्त यह विमान विदेश भी जाएगा। हमारे सभी कर्मचारी पूरी तरह टीकाकृत हो गए हैं।
05:28 PM, 21-Oct-2021
आशंका के बाद भी उपलब्धि हासिल की, बधाई : ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 100 करोड़ खुराक की उपलब्धि पर मैं सभी को बधाई देता हूं। आशंकाओं के वातावरण के बावजूद हमने हमने यह हासिल किया है।
दुनिया सोच रही भारत ने यह कैसे किया: ऋषिकेश पटेल
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा, हमने 100 करोड़ खुराक लगा दी, इस पर दुनिया यह सोचकर हैरान है कि हमने इसे कैसे पाया, लेकिन यह हमारे सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि हमने कोरोना को 99 फीसदी पराजित कर दिया है। 21 अक्तूबर का दिन इतिहास में लिखा जाएगा।
दुनिया सोच रही भारत ने यह कैसे किया: ऋषिकेश पटेल
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा, हमने 100 करोड़ खुराक लगा दी, इस पर दुनिया यह सोचकर हैरान है कि हमने इसे कैसे पाया, लेकिन यह हमारे सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि हमने कोरोना को 99 फीसदी पराजित कर दिया है। 21 अक्तूबर का दिन इतिहास में लिखा जाएगा।
05:16 PM, 21-Oct-2021
इस्राइल के पीएम ने दी मोदी को बधाई
इस्राइल के पीएम नफ्ताली बेनेट ने भारत में टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी। बेनेट ने कहा कि एक अरब टीके लगना बड़ी कामयाबी है। ये जीवन रक्षक वैक्सीन हम सभी वैश्विक महामारी को पराजित करने में मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:14 PM, 21-Oct-2021
बड़ी उपलब्धि, दिसंबर तक सबको टीके
नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है और मुझे उम्मीद है कि हम दिसंबर अंत तक देश की समूची आबादी के टीकाकरण में सफल होंगे। हम पीएम मोदी के नेतृत्व में सही दिशा में बढ़ रहे हैं।नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि हमने इतनी बड़ी संख्या में टीके कम समय में लगाए हैं। यह हमारे सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। 100 करोड़ खुराक में से 30 से 35 करोड़ लोगों को दोनों खुराक लग चुकी हैं। यह संख्या इंडोनेशिया, अमेरिका जैसे देशों की कुल आबादी से ज्यादा है। अभा आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स दिल्ली ने भी देश में 100 करोड़ खुराक लगने का जश्न मनाया।
03:12 PM, 21-Oct-2021
अमेरिकी दूतावास ने दी बधाई
भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ पार करने को लेकर अमेरिकी दूतावास ने भी बधाई दी। अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि 100 करोड़ से अदिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाने के लिए भारत को बधाई। भारत का यह प्रयास ऐतिहासिक है जिसने कोरोना की जंग में बहुत बड़ी भूमिका निभाई।
02:23 PM, 21-Oct-2021
जेपी नड्डा ने दी बधाई
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बधाई देते हुए कहा कि भारत ने 10 महीने से भी कम समय में कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। यह देश के प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मैं पीएम मोदी को दिल से धन्यवाद देता हूं और स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
12:28 PM, 21-Oct-2021
पीएम मोदी ने नर्स से पूछा- दर्द के बाद कोई चिल्लाया तो नहीं
आरएमएल अस्पताल में पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने एक नर्स से भी मुलाकात की पूछा कि क्या टीका लगवाने वाला कोई ऐसा शख्स भी आया, जिसे दर्द हुआ हो या चिल्लाया हो।