फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

LIVE: आज इंडिया ब्लॉक का 'सुप्रीम' मार्च, छह मेट्रों स्टेशन बंद; ट्रैफिक एडवायजरी जारी, पुलिस कितनी तैयार?

Mon, 12 Oct 2026 07:54 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 12 Oct 2026 07:54 AM IST
खास बातें

चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों के गठबंधन- इंडिया ब्लॉक के नेताओं के मार्च, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं। राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर प्रदर्शन से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें

विज्ञापन
INDIA Bloc CJP Jantar Mantar Protest LIVE news CEC Gyanesh K ECI SIR Congress Supreme court march Delhi Police
दिल्ली में विपक्ष का हल्लाबोल - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

07:50 AM, 12-Oct-2026

दिल्ली में कौन से छह मेट्रो स्टेशन बंद?

नई दिल्ली में सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार आज शाम चार बजे तक बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने इसकी जानकारी दी है। बंद रहने वाले स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड शामिल हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों को प्रवेश और बाहर निकलने की सुविधा नहीं मिलेगी। डीएमआरसी ने कहा कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक स्टेशन या मार्ग का इस्तेमाल करें।
07:49 AM, 12-Oct-2026

घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवायजरी, दिल्ली पुलिस ने क्या जानकारी दी?

दिल्ली में सोमवार, 12 अक्टूबर को कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कई इलाकों में यातायात प्रभावित होने की आशंका है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लागू करने की बात कही है। ऐसे में वाहन चालकों को सफर की योजना पहले से बनाने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।

प्रभावित होने वाले प्रमुख स्थानों में पंचकुइयां गोलचक्कर, मंडी हाउस, मिंटो रोड, गुरु नानक चौक, कनॉट प्लेस, लोधी रोड फ्लाईओवर, रेल भवन गोलचक्कर, पटेल चौक और संसद मार्ग सहित कई इलाके शामिल हैं। हालात के अनुसार इन मार्गों पर यातायात की व्यवस्था बदली जा सकती है। पुलिस ने लोगों से प्रभावित क्षेत्रों में गैर-जरूरी यात्रा से बचने, डायवर्जन संकेतों का पालन करने और यातायात कर्मियों के निर्देश मानने की अपील की है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या हवाई अड्डे जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
05:55 AM, 12-Oct-2026

यात्रा पर अतिरिक्त समय लेकर निकलें, गैर-जरूरी सफर से बचें: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने देर रात राजधानी की सीमा से सटे इलाकों और जिलों के आधिकारिक एक्स हैंडल को टैग कर बदलाव की सूचना सार्वजनिक की। इसमें लिखा गया है कि कानून व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, दिल्ली कई कई जगहों पर यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था लागू की गई है। यात्रियों को सलाह दी गई जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय अतिरिक्त समय लेकर चलें। वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि प्रभावित क्षेत्रों में गैर-जरूरी यात्रा से बचें। 
05:40 AM, 12-Oct-2026

आईटीओ के आसपास सुबह 10 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक यातायात प्रतिबंध

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों ने आज दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर भी प्रदर्शन की योजना बनाई है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने कहा, डीडीयू मार्ग पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर, आईटीओ और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक यातायात प्रतिबंध रहेगा। मार्ग परिवर्तन के मुताबिक चलने का जिक्र करते हुए पुलिस ने कहा कि भीड़भाड़ से बचने के लिए क्षेत्र में तैनात यातायात कर्मियों के साथ सहयोग करें। वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे धैर्य रखें, यातायात नियमों का पालन करें।
05:25 AM, 12-Oct-2026

दिल्ली में अपडेट के मुताबिक यात्रा की योजना बनाने की सलाह

दिल्ली यातायात पुलिस की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए आज दिल्ली में कई जगहों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। सोमवार सुबह 6:00 बजे से वैकल्पिक मार्ग लागू किए जाएंगे। आम जनता को अपडेट के मुताबिक यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।
05:05 AM, 12-Oct-2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा प्रमुख मांग: तृणमूल सांसद

इंडिया ब्लॉक में शामिल ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस भी आंदोलन का समर्थन कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने कहा, सोमवार दोपहर दो बजे के बाद इंडिया ब्लॉक के नेता मुख्य न्यायाधीश से मिलने जाएंगे... सरकार इतनी डरी हुई है कि उसने आम लोगों के लिए ट्रेनें भी रोक दी हैं। आप समझ सकते हैं कि लोगों को कितनी परेशानी हुई होगी... ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारी मुख्य मांग है
विज्ञापन
विज्ञापन
04:50 AM, 12-Oct-2026

चीफ जस्टिस के इनकार के बाद इंडिया ब्लॉक का रूख क्या?

इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, अब यह सिर्फ आंदोलन नहीं, बल्कि मुहिम बन चुका है... यह मुहिम देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और सिद्धांतों की रक्षा के लिए है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सभी से देश के लोकतंत्र की रक्षा करने का आह्वान किया है। बकौल वेणुगोपाल देश की जनता इसमें शामिल होगी। मुख्य न्यायाधीश ने हमसे मिलने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने का रास्ता खुला रखा है। हम उस फैसले का सम्मान करते हैं। इन सबके बीच इंडिया ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
04:25 AM, 12-Oct-2026

सीजेआई सूर्यकांत विपक्ष के नेता राहुल और खरगे से क्यों नहीं मिलेंगे?

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात न करने की वजह बताई है। उन्होंने कहा, मामला कोर्ट में है ऐसे में उन्हें सियासी दलों से मिलने का अधिकार नहीं है। दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, सोमवार को हम सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे और मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को सीईसी के खिलाफ ज्ञापन सौंपेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, हम सीजेआई से मुलाकात करेंगे और हाथ जोड़कर उनको देश के हालात के बारे में बताएंगे और दखल देने के लिए कहेंगे।

सूत्रों के हवाले से आया चीफ जस्टिस के इनकार वाला जवाब
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के सूत्रों ने कहा, सीजेआई ने कांग्रेस नेताओं से मिलने से इन्कार कर दिया है। सीजेआई ने कांग्रेस को भेजे जवाब में कहा कि विपक्ष के नेता जिन मुद्दों पर मिलना चाहते हैं, वे अदालत में लंबित हैं। सुप्रीम कोर्ट को इस तरह प्रशासनिक स्तर पर राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल से मिलने की कोई शक्ति नहीं है। उसकी शक्ति याचिका दाखिल होने पर सुनवाई कर फैसला देने की है। सीजेआई के जवाब में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए 24 घंटे खुले हैं। अगर कांग्रेस याचिका दाखिल करती है, तो सुप्रीम कोर्ट लंबित मामलों के साथ मंगलवार को सुनवाई को तैयार है।
03:55 AM, 12-Oct-2026

विपक्षी दलों का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली में सोमवार को विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च को देखते हुए छह मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक्स पर यह जानकारी दी। प्रभावित स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंबा रोड शामिल हैं। हालांकि, इन स्टेशनों पर मेट्रो बदलने की सुविधा जारी रहेगी।

सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और जरूरत के मुताबिक अपडेट साझा करेंगी। गौरतलब है कि विपक्षी दल कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मुलाकात का समय मांगा था। सूत्रों के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश ने राहुल गांधी से मिलने से इनकार करते हुए कहा कि इसी तरह के मामले सुप्रीम कोर्ट में पहले से विचाराधीन हैं।

राहुल गांधी-खरगे से नहीं मिलेंगे सीजेआई सूर्यकांत: एसआईआर और पुलिस कार्रवाई पर उठाने थे सवाल, क्या है मामला?

03:33 AM, 12-Oct-2026

ट्रैफिक में होगा बदलाव: यात्रियों को दिल्ली पुलिस ने क्या सलाह दी?

दिल्ली पुलिस ने रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या एयरपोर्ट जाने वालों को नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के रास्ते अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है। लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील भी की गई है। पुलिस के मुताबिक यातायात प्रतिबंध जमीनी हालात का आकलन कर कड़े या ढीले किए जाएंगे। लाइव अपडेट और वैकल्पिक रूट के लिए लोग traffic.delhipolice.gov.i n और दिल्ली पुलिस के एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम देख सकते हैं। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed