फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kochi mini cooper crash drunk 19 year old student three killed father will handle it

केरलम: तेज रफ्तार मिनी कूपर ने ली तीन युवाओं की जान, आरोपी ने अफसोस जताने के बजाय दिखाई अकड़; भड़के लोग

Mon, 12 Oct 2026 07:23 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, कोच्चि।
एजेंसी, कोच्चि। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 12 Oct 2026 07:23 AM IST
सार

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी 19 वर्षीय छात्र पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप है। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के बाद उसने ऐसा क्या कहा, जिससे लोगों का आक्रोष भड़क उठा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
kochi mini cooper crash drunk 19 year old student three killed father will handle it
मिनी कूपर से तीन को कुचला... - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

केरलम के कोच्चि में रविवार तड़के शराब के नशे में धुत एक 19 वर्षीय छात्र ने अपनी तेज रफ्तार मिनी कूपर कार से एक स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना और उसके बाद आरोपी के व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है।
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद जब स्थानीय लोगों ने कार को रोका और आरोपी ड्राइवर को बाहर निकाला, तो उसने अपनी गलती पर पछतावा जताने के बजाय लोगों से बहस शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अहंकार से भरे युवक ने चिल्लाते हुए कहा, सड़कें किसलिए होती हैं? गाड़ी चलाने के लिए ही ना? जो हुआ सो हुआ, मेरे पापा सब संभाल लेंगे। कार उसके पिता के नाम पर ही रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जनगणना के बाद होगी नए शहरी क्षेत्रों की वास्तविक पहचान: 2047 तक कितनी होगी शहरी आबादी; क्या बदलेगी परिभाषा?
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर-जमानती धारा के तहत मामला 
कोच्चि पुलिस ने सुहैल को हिरासत में लेकर मेडिकल टेस्ट कराया, जिसमें उसके शराब के अत्यधिक नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने सुहैल सजीव के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

मां ने दिया था ड्रीम कार का एडवांस बर्थडे गिफ्ट
आरोपी की पहचान सुहैल सजीव के रूप में हुई है, जो राजागिरी कॉलेज का छात्र है। सुहैल की मां कोच्चि और संयुक्त अरब अमीरात (दुबई/शारजाह) में एक प्रसिद्ध बुटीक और डिजाइन स्टूडियो चलाती हैं। उन्होंने सुहैल का जन्मदिन दिसंबर में होने के बावजूद, गाड़ी की डिलीवरी न मिलने के डर से उसकी ड्रीम कार मिनी कूपर एडवांस में बर्थडे गिफ्ट के तौर पर दी थी। इससे संबंधित मां का फेसबुक पर पोस्ट वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed