फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IMA Strike LIVE: 24 घंटे की हड़ताल से OPD सेवाएं चरमराईं; स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए समिति बनेगी

Sat, 17 Aug 2024 04:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 17 Aug 2024 04:10 PM IST
खास बातें

IMA Doctors Nationwide Strike Live Update in Hindi: पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में देशभर के डॉक्टरों का गुस्सा उफान पर है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल जारी है। इस दौरान आपात सेवाएं जारी हैं, हालांकि ओपीडी बंद हैं और वैकल्पिक सर्जरी को भी टाल दिया गया है। आईएमए के इस हड़ताल का असर कई राज्यों में दिखा है। केरल, झारखंड, नगालैंड में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावित होने की खबरें आईं। 

विज्ञापन
IMA Doctors Nationwide Strike Live Kolkata Doctor Rape and Murder Case News in Hindi
आईएमए ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की - फोटो : ANI (Video Grab)

लाइव अपडेट

04:54 PM, 17-Aug-2024

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं पर हड़ताल का असर

भारतीय चिकत्सा संघ (आईएमए) की हड़ताल का असर शनिवार को बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं पर देखने को मिला। हालांकि, इससे आपातकालीन सेवाओं पर असर नहीं पड़ा। आईएमए बिहार के प्रमुख सदस्य सहजानंद प्रसाद सिंह ने बताया कि हड़ताल सुबह छह बजे शुरू हुई और अगले चौबीस घंटे तक चलेगी। इस दौरान नियमित ओपीडी और अन्य सर्जरी नहीं होंगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस हड़ताल के दौरान सभी जरूरी सेवाओं को जारी रखा जाएगा और अस्पतालों में आपातकालीन मामलों का ध्यान रखा जाएगा। राजधानी पटला सहित बिहार के अन्य जिलों जैसे पूर्णिया और बेगूसराय में भी चिकित्सा सेवाओं पर हड़ताल का असर देखने को मिला है। डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या की कड़ी निंदा की और चिकित्सा पेशेवरों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा की मांग की। 
 
04:08 PM, 17-Aug-2024

कोलकाता: विरोध मार्च में शामिल हुए डॉक्टर और छात्र

महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से श्याम बाजार तक विरोध मार्च निकाला गया। इसमें डॉक्टर और छात्र शामिल हुए। 
 
 
विज्ञापन
03:18 PM, 17-Aug-2024

गोवा में भी हड़ताल जारी

गोवा में निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों और प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर्स भी शनिवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हुए। आईएमए गोवा के अध्यक्ष डॉ. संदेश चोडानकर ने कहा कि उनके सभी सदस्य शनिवार सुबह छह बजे से विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं जो 24 घंटे तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इससे आपातकालीन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आईएमए के सदस्यों ने शनिवार को आजाद मैदान से ओल्ड गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भवन तक मौन विरोध मार्च की भी योजना बनाई है।
02:22 PM, 17-Aug-2024

नगालैंड में भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी

नगालैंड में भी शनिवार को डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए जिससे राज्यभर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। आईएमए नगालैंड स्टेट ब्रांच, नगालैंड इन-सर्विस डॉक्टर्स एसोसिएशन और इंडियन डेंटल एसोसिएशन नगालैंड स्टेट ब्रांच ने सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रखने की घोषणा की।

 
01:27 PM, 17-Aug-2024

झारखंड में भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

कोलकाता के सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से 24 घंटे की हड़ताल से झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। आईएमए के प्रदेश सचिव डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहेंगी। उन्होंने कहा, "हम प्रशिक्षु चिकित्सक के लिए न्याय की मांग करते हैं और आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में की गई तोड़फोड़ की निंदा करते हैं।"
12:46 PM, 17-Aug-2024

आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोकन ने कहा, देश के हर कोने से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अन्याय के खिलाफ डॉक्टर एकजुट होकर खड़े हैं। इमरजेंसी सेवाओं का ध्यान रखते हुए विरोध प्रदर्शन जारी है। हर जगह डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है। हम सरकार से इस दिशा में कदम उठाने की उम्मीद करते हैं, क्योंकि यह सुरक्षा का एक बुनियादी सवाल है, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर। न केवल डॉक्टर्स के लिए बल्कि दोश की सभी महिलाओं के लिए। 

उन्होंने आगे कहा, अब सरकार को जवाब देना है। हम उनसे मौलिक अधिकार मांग रहे हैं, जीवन का अधिकार। हम प्रधानमंत्री को भी लिखेंगे। उनके हस्तक्षेप का समय आ गया है। प्रधानमंत्री को पत्र लिखना बहुत उचित रहेगा और आईएमए ऐसा करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:33 AM, 17-Aug-2024

गुजरात में रेजिडेंट डॉक्टर्स का आईएमए में प्रदर्शन जारी

आईएमए ने कहा है कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में हुए जघन्य अपराध और अस्पताल में तोड़फोड़ के विरोध में शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए देश भर में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरवी अशोकन ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है। मृत महिला डॉक्टर के लिए न्याय और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। आईएमए के 3.30 लाख से ज्यादा डॉक्टर सदस्य हैं।

बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले के विरोध में गुजरात के रेजिडेंट डॉक्टर्स भी आईएमए में प्रदर्शन कर रहे हैं।
09:25 AM, 17-Aug-2024

IMA Strike LIVE: 24 घंटे की हड़ताल से OPD सेवाएं चरमराईं; स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए समिति बनेगी

केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए एक समिति बनाई जाएगी। सरकार की ओर से यह बयान आईएमए के आह्वान पर हड़ताल के बीच आया है। 24 घंटे की हड़ताल के चलते देशभर में ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित देशभर के सरकारी अस्पतालों में रेजीडेंट डॉक्टर सोमवार से विरोध कर रहे हैं।  

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में देशभर के डॉक्टरों का गुस्सा उफान पर है। आईएमए ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और डॉक्टरों की मांगों पर दखल देने की मांग की। इससे पहले, आईएमए ने सुबह छह बजे देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की। हड़ताल के दौरान आपात सेवाएं जारी रहीं, हालांकि ओपीडी बंद रहे और वैकल्पिक सर्जरी को भी टाल दिया गया। आईएमए की इस हड़ताल का असर कई राज्यों में दिखा। केरल, झारखंड, नगालैंड में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावित होने की खबरें आईं। 
 


 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed