फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gujarat Election 2022 Live: शाह के रोड शो में उमड़ी भीड़, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की पीएम मोदी की शिकायत

Fri, 25 Nov 2022 10:43 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 25 Nov 2022 10:43 PM IST
खास बातें

Gujarat Assembly Election 2022 Live News in Hindi: गुजरात में भारतीय जनता पार्टी पिछले 27 सालों से सरकार में है। इस बार भी पार्टी ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। आइए जानते हैं चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
Gujarat Election 2022 Live Vidhan Sabha Chunav Voting Results Date Party Candidates Manifesto News in Hindi
इसी वीडियो को लेकर पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत हुई है। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:43 PM, 25-Nov-2022
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थित नारे लगाए जाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नारे लगाए गए थे। यह पहली बार नहीं है, जब किसी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की यात्रा के दौरान भारत का अपमान किया है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं कि आप अपने कारवां में ऐसे कितने लोगों को साथ लेकर चलेंगे?
09:31 PM, 25-Nov-2022
अमित शाह बोले-  गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति
अहमदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले गांवों में 5-6 घंटे बिजली मिलती थी, लेकिन अब गुजरात के सभी गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
08:43 PM, 25-Nov-2022
कंधाल जडेजा ने कही यह बात
निवर्तमान विधायक कंधाल जडेजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन क्या आप अपने गांव के मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री को फोन करेंगे। जडेजा ने स्थानीय स्तर पर काम करने के लिए उन्हें चुनने की लोगों से अपील की, ताकि मतदाताओं को दिल्ली पर निर्भर नहीं होना पड़े। कुटियाना गुजरात के पोरबंदर जिले का हिस्सा है। पोरबंदर महात्मा गांधी का जन्मस्थान है। कंधाल की मां 1990 में कुटियाना से विधायक चुनी गईं थीं।
08:41 PM, 25-Nov-2022
कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी: देवड़ा
कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा कि गुजरात के आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की लहर भले ही बताई जा रही है, लेकिन उसका प्रदर्शन मामूली रहेगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस चुनावों में इन सभी पूर्वानुमानों को गलत साबित करेगी और आश्चर्यजनक रूप से उभरेगी।
07:59 PM, 25-Nov-2022
रवींद्र जडेजा ने किया रोडशो
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने जामनगर उत्तर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के लिए प्रचार के दौरान रोड शो किया।
 

 

 
06:25 PM, 25-Nov-2022
सलमान खुर्शीद ने पीएम मोदी की शिकायत की
कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ये शिकायत उस वीडियो पर है, जिसमें पीएम मोदी के सामने एक बच्ची कविता सुना रही है। सलमान खुर्शीद ने कहा, 'बच्चों को चुनाव प्रचार में लाया जा रहा है, उनका शोषण हो रहा है। हम इसे लेकर चुनाव आयोग को शिकायत करने आए थे। इस पर  आयोग स्पष्ट आदेश दे चुका है। NCPCR ने कहा है कि बच्चों को प्रचार में नहीं डालना चाहिए। ये एक गलत प्रक्रिया है। इसमें कोई साधारण व्यक्ति शामिल नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री खुद इसमे शामिल हैं। हमने ECI को वीडियो भी दिखाए। हम उम्मीद करते हैं कि जैसा ECI ने कहा कि वे इस पर ध्यान पूर्वक विचार करेंगे आपस में चर्चा करेंगे और निर्णय लेकर हमे सूचित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:58 PM, 25-Nov-2022
खरगे 27 और 28 को गुजरात में करेंगे सभा
कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी गुजरात चुनाव में उतरने जा रहे हैं। 27 और 28 नवंबर को वह गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। 
05:57 PM, 25-Nov-2022
शाह का रोड शो
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले नंदोद विधानसभा में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी है। 
05:56 PM, 25-Nov-2022
स्मृति ईरानी का आप पर हमला
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सूरत में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं महिलाओं से अनुरोध करती हूं कि अगर वे आम आदमी पार्टी के किसी नेता या कार्यकर्ता के सामने आती हैं, तो उनसे पूछें कि उनकी किस तरह की संस्कृति है कि तिहाड़ जेल में बंद उनका मंत्री नाबालिग लड़की के बलात्कारी से सेवाएं ले रहा है? 
 
04:35 PM, 25-Nov-2022
शाह बोले- लागू होकर रहेगा CAA 
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में गृहमंत्री अमित शाह ने फिर से नागरिकता संशोधन बिल (सीएए) को लेकर बयान दिया है। उन्होंने साफ किया है कि जिन लोगों को लग रहा है कि सरकार ने सीएए को ठंडे बस्ते में डाल दिया है, वो गलत हैं। लोग इसे लेकर कंफ्यूजन में न रहें। शाह ने कहा कि सीएए एक वास्तविकता है और इस देश का कानून है। इसे लागू नहीं होने को लेकर सपना देखने वाले भूल कर रहे हैं। हमें इसे लेकर नियम बनाने हैं। कोरोना के चलते ये लागू नहीं पाया था, लेकिन अब कोरोना खत्म हो रहा है। अब इस पर काम होगा। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed