फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gujarat Election 2022 Live: अमित शाह का कांग्रेस और आप पर निशाना, नड्डा भी खूब बरसे

Wed, 30 Nov 2022 06:51 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 30 Nov 2022 06:51 PM IST
खास बातें

Gujarat Assembly Election 2022 Live News in Hindi: गुजरात में पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर यानी कल होनी है। इसके लिए प्रचार-प्रसार का सिलसिला मंगलवार शाम पांच बजे थम चुका है। अब सभी सियासी दल पांच दिसंबर को दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार में जुटेंगे। पढ़िए पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
Gujarat Election 2022 Live Vidhan Sabha Chunav Voting Results Date Party Candidate Exit Poll News in Hindi
अमित शाह - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

06:51 PM, 30-Nov-2022
चुनाव आयोग ने मीडिया के लिए एडवाइजरी जारी की
चुनाव आयोग ने गुजरात चुनाव को देखते हुए मीडिया के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें चुनाव की कवरेज से जुड़ी कई बातों को शामिल किया गया है। 
06:48 PM, 30-Nov-2022
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत
कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के मद्देनजर कुछ टीवी चैनलों पर प्रसारित ओपिनियन पोल को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी के लेटर हेड पर ये शिकायत की गई है।
विज्ञापन
05:55 PM, 30-Nov-2022
शाह का कांग्रेस और आप पर निशाना
गृहमंत्री अमित शाह ने आम आमदी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। शाह ने कहा कि इस चुनाव में लड़ाई में दोनों दल हैं ही नहीं। आप को लेकर तो उन्होंने कहा कि आप के उम्मीदवारों का नाम तो जीते हुए प्रत्याशियों में ढूंढे नहीं मिलेगा। बीजेपी की राज्य इकाई एंटी-रेडिकलाइजेशन सेल स्थापित किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी की राज्य इकाई द्वारा एंटी-रेडिकलाइजेशन सेल स्थापित करने की घोषणा एक अच्छी पहल है, जिस पर केंद्र और अन्य राज्य विचार कर सकते हैं।
05:53 PM, 30-Nov-2022
भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर
मंगलवार को पुलिस ने पाटन के एक भाजपा और एक कांग्रेसी नेता के खिलाफ अलग-अलग कारणों से मामला दर्ज किया है। बीजेपी नेता मनोज पटेल पर जहां धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया गया था, वहीं कांग्रेस के किरीट पटेल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
 
05:51 PM, 30-Nov-2022
ये हैं गुजरात में पहले चरण की 10 हॉट सीटें
यूं तो राजनीतिक दलों के लिए हर एक सीट जरूरी है, लेकिन हम आपको उन 10 सीटों के बारे में बताएंगे जिनकी चर्चा सबसे ज्यादा है। इनकी गिनती गुजरात की हॉट सीटों में होती है। इनसे सूबे की सियासी हवा का रूख साफ होता है। पढ़िए पूरी खबर...
 
03:17 PM, 30-Nov-2022
भाजपा प्रत्याशी पर एफआईआर दर्ज 
गुजरात के बनासकांठा जिले की दांता सीट से भाजपा के उम्मीदवार लाटूभाई पारघी के खिलाफ चुनाव अधिकारी ने एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह खुले में शराब बेचने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:11 PM, 30-Nov-2022
अमित शाह का बड़ा दावा- चुनाव में एक भी सीट नहीं जीतेगी AAP
गुजरात में एक दिसंबर को पहले चरण की वोटिंग से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोला।  गुजरात विधानसभा चुनाव में आप के उतरने के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि हर पार्टी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन यह लोगों पर निर्भर है कि वे पार्टी को स्वीकार करते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों के दिमाग में आप कहीं नहीं है। चुनाव नतीजों का इंतजार कीजिए, शायद सफल उम्मीदवारों की सूची में आप का नाम न आए। कांग्रेस पर शाह ने कहा कि यह अभी भी मुख्य विपक्षी पार्टी है, लेकिन पार्टी संकट के दौर से गुजर रही है, और इसका असर गुजरात में भी दिखाई दे रहा है। 
12:29 PM, 30-Nov-2022
गुजरात: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अहमदाबाद के जमालपुर-खड़िया विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया।
 
11:52 AM, 30-Nov-2022
पहले चरण के पांच सबसे कर्जदार उम्मीदवार
पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 788 प्रत्याशियों में 211 ऐसे हैं, जो करोड़पति हैं। मतलब इनके पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। करोड़पति प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 2.88 करोड़ रुपये है। वहीं, कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जो बेहद गरीब हैं। जिनके पास रहने के लिए खुद का घर तक नहीं है। एक प्रत्याशी ने तो शून्य संपत्ति बताई है। कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिनके पास संपत्ति तो काफी है, लेकिन वह कर्ज में भी डूबे हुए हैं। इनके कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और आप जैसी बड़ी पार्टियों के प्रत्याशी शामिल हैं। पहले चरण में चुनाव लड़ रहे दस सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे प्रत्याशियों में पांच कांग्रेस, तीन भाजपा और दो आम आदमी पार्टी से हैं। पढ़िए पूरी खबर...
 
11:23 AM, 30-Nov-2022
खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। ट्विट कर लिखा, 'गुजरात के लोगों की आमदनी, राष्ट्रीय औसत से है कम! नोटबंदी, गलत थी, जीएसटी और कोरोना काल में मदद न मिलने से गुजरात के हर वर्ग की कमर टूट गई है। महंगाई के लगातार झटकों से जनता का जीना दुश्वार हो गया है। आटा-दाल, दूध, बच्चों की पेंसिल, दवाई, इलाज सब पर जीएसटी लगा दिया गया है।'

उन्होंने लिखा, 'गुजरात के किसानों से धोखा, एमएसपी बढ़ोतरी निम्न स्तर पर! मोदी जी ने देश के किसानों से वादा किया था कि लागत+50 प्रतिशत एमएसपी देंगे। ये किसानों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात निकला! गुजरात के किसान भी उर्वरक, डीज़ल, जीएसटी, बिजली और लागत की बढ़ती क़ीमतों से तंग आ चुके हैं।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed