फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gujarat Election Live: शाह बोले- कांग्रेस ने हमेशा सरदार पटेल का अपमान किया, माकन ने आप को घेरा

Tue, 22 Nov 2022 05:40 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 22 Nov 2022 05:40 PM IST
खास बातें

Gujarat Assembly Election 2022 Live News in Hindi: गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में वोटिंग होनी है। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। इसके पहले चुनाव प्रचार के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। एक-दूसरे पर बयानबाजी भी तेज हो गई है। बड़े नेता चुनावी रैलियां करने लगे हैं। आइए जानते हैं चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
Gujarat Election 2022 Live Updates Vidhan Sabha Chunav Voting Date Party Manifesto Candidates News in Hindi
गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता अजय माकन। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:40 PM, 22-Nov-2022
आप की एंट्री से सूरत में दिलचस्प हुई जंग
सूरत को कर्मभूमि बनाने वाले हिंदी भाषी हमेशा सत्ताधारी भाजपा के वोट बैंक रहे है। नोटबंदी, जीएसटी जैसे फैसलों के बाद भी हिंदी भाषी वोटरों ने सूरत में भाजपा से दूरी नहीं बनाई। हर बार की तरह इस बार भी भाजपा ने किसी भी हिंदी भाषी को अपनी पार्टी से मैदान में नहीं उतारा है। पढ़िए पूरी खबर...
05:39 PM, 22-Nov-2022
इस दोस्त के बिना चुनाव में हार्दिक की जीत नहीं है आसान! 
अहमदाबाद जिले की वीरमगाम सीट पर इस बार भाजपा ने कभी अपने सबसे प्रबल विरोधी रहे हार्दिक पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है। वीरमगाम के सियासी गलियारों में चर्चा इसी बात की हो रही है कि 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान जिस तरीके से हार्दिक पटेल ने भाजपा के बड़े नेताओं से लेकर स्थानीय नेताओं को निशाने पर लिया था वह अब उनसे नाराज हैं... पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन
05:38 PM, 22-Nov-2022
आज भी यहां पानी लेने मीलों दूर जाती है महिलाएं
द्वारका से राजकोट अहमदाबाद हाईवे पर एक गांव पड़ता है गोंडाला। एकदम हाईवे से लगे इस गांव में पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का बड़ा संकट बना हुआ है। इस गांव में राज्य सरकार की ओर से जो आंगनवाड़ी केंद्र चलाया जा रहा है, वहां जानवर और बच्चे एक साथ बैठते हैं। गांव के लोगों की नाराजगी इस बात को लेकर है कि उन्हें पेय जल के लिए तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। जो पानी नहीं लाते हैं, तो उसके लिए 500 रुपये खर्च करके पानी वाला टैंकर मंगाना पड़ता है, जो गांव के सभी लोगों के लिए आसान नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार इस समस्या से जिम्मेदार अधिकारियों को रूबरू भी कराया गया, लेकिन आज तक उनकी समस्या का निदान नहीं हुआ। अमर उजाला डॉट कॉम से गोंडाला के स्थानीय लोगों ने अपनी ऐसी ही समस्याओं पर खुलकर बातचीत की। पढ़िए पूरी खबर...
05:14 PM, 22-Nov-2022
कांग्रेस की पूर्व विधायक ने भाजपा जॉइन की
गुजरात में कांग्रेस की पूर्व विधायक कामिनीबा राठौड़ ने आज गांधीनगर में भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली। राठौड़ ने कांग्रेस पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया। कहा कि जब पैसे लेकर टिकट दिए जा रहे थे, तभी मैंने सोच लिया था कि मैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन कर लूंगा। 
05:02 PM, 22-Nov-2022
कांग्रेस का आप पर हमला
कांग्रेस नेता अजय माकन ने गुजरात चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला किया है। माकन ने कहा कि दिल्ली में बिजली का रेट देश में सबसे ज्यादा है। पड़ोसी राज्यों में जैसे उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में यह काफी कम। दिल्ली में बढ़ती बेरोजगारी की वजह केजरीवाल का बिजली मॉडल है। ये लोग झूठ का प्रचार करते हैं। 
03:36 PM, 22-Nov-2022
जयराम ठाकुर का दावा- गुजरात में फिर बनेगी भाजपा सरकार
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुजरात चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, 'जैसा कि मैं देख रहा हूं कि गुजरात के चुनाव एकतरफा हैं। मुझे विश्वास है कि राज्य इस बार इतिहास रचेगा। इसका कारण यह है कि लोग गुजरात के विकास मॉडल को फैलाना चाहते हैं। कांग्रेस केवल जीत के सपने देख रही है।' उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'आप को अब अपना पतन दिखाई देगा क्योंकि उनका पर्दाफाश हो गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
03:30 PM, 22-Nov-2022
शाह का कांग्रेस पर हमला
गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। आणंद जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, 'मुझे आश्चर्य है कि कांग्रेस अब सरदार पटेल की प्रशंसा करती है। बचपन से, मैंने कभी भी किसी कांग्रेसी नेता को पटेल के बारे में बात करते नहीं सुना। इसके बजाय, उन्होंने पटेल का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक की उनका अंतिम संस्कार भी अनौपचारिक तरीके से करवाया गया। कांग्रेस ने कभी भी सरदार पटेल की याद में कोई स्मारक नहीं बनवाया।
02:55 PM, 22-Nov-2022
भाजपा अध्यक्ष का कांग्रेस पर हमला
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा ने चाणस्मा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बोले, कांग्रेस ने हमेशा वोटबैंक की राजनीति की है। लोगों को आपस में लड़वाने का काम किया। कांग्रेस नेताओं ने सिवाए अपने घरों को भरने के अलावा कभी कोई चिंता नहीं की। प्रदेश की... समाज की... आप लोगों की चिंता अगर किसी ने की है तो भारतीय जनता पार्टी ने की है। नड्डा ने आगे कहा, गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, दलित, आदिवासी, महिला... अगर इनको किसी ने आवाज दी है तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने दी है।
02:28 PM, 22-Nov-2022
ओवैसी का भाजपा पर निशाना
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने एक चुनावी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए पूछा कि वो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की बात करते हैं लेकिन एक भी टोपी वाले को टिकट नहीं दिया। आखिर क्यों? 
09:04 AM, 22-Nov-2022
आज भाजपा का मेगा चुनाव प्रचार अभियान
आज भारतीय जनता पार्टी का मेगा चुनाव प्रचार अभियान चलेगा। इसके अनुसार, दूसरे चरण की 93 विधानसभा सीटों पर एकसाथ चुनावी सभा आयोजित होगी। पार्टी के प्लान के मुताबिक, तीन से पांच हजार लोगों की भीड़ जुटाकर ये सभाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा दिग्गज नेताओं की बड़ी रैलियां भी होंगी। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, मनसुख मांडविया जैसे बड़े नेता भी शामिल होंगे। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed