फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Goa Manipur Election Result Live: मणिपुर में भाजपा को मिला पूर्ण बहुमत, जेडीयू ने 6 सीटों पर मारी बाजी, गोवा में भी सरकार बननी तय

Thu, 10 Mar 2022 11:10 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Mar 2022 11:10 PM IST
खास बातें

Goa and Manipur Vidhan Sabha Chunav 2022 Result Live: गोवा और मणिपुर के चुनाव परिणामों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। गोवा के सभी 40 सीटों और मणिपुर के 60 सीटों के नतीजे आ गए हैं। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस पिछड़ चुकी है। गोवा में भारतीय जनता पार्टी को 20 सीटों पर जीत हासिल हुई है और मणिपुर में भाजपा ने 32 सीटों पर जीत दर्ज की है। गोवा में तीन निर्दलीय के समर्थन मिलने के बाद भाजपा की सरकार बननी तय है, तो मणिपुर में पूर्ण बहुमत मिला है।

विज्ञापन
Goa Manipur Assembly Election Result 2022 Live Updates Vote Counting Today BJP Congress AAP NPF Seats Win Loss News in Hindi
गोवा-मणिपुर चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:31 PM, 10-Mar-2022

मणिपुर के अंतिम नतीजे

चुनाव आयोग ने मणिपुर की सभी 60 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए हैं। मणिपुर में भाजपा ने 32 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि जेडीयू को छह सीटों पर जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस को पांच सीटें, एनपीपी को सात, एनपीएफ को पांच, केपीए को दो, और निर्दलीय ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है।
09:39 PM, 10-Mar-2022

मणिपुर में भाजपा को पूर्ण बहुमत

मणिपुर में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, मणिपुर में भाजपा ने 32 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि जेडीयू को 6 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस को 5 सीटें, एनपीपी को 6, एनपीएफ को 5, केपीए को 2, और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
09:27 PM, 10-Mar-2022

उत्तरी गोवा में 83.52 और दक्षिण गोवा में 80.52 फीसदी वोटों की गिनती

गोवा सीईओ के कार्यालय के अनुसार, "राज्य में ईवीएम, पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस सहित कुल मतगणना प्रतिशत उत्तरी गोवा के लिए 83.52 फीसदी और दक्षिण गोवा के लिए 80.52 फीसदी रहा। मतगणना के दौरान राज्य में किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई। 
09:10 PM, 10-Mar-2022

मणिपुर के 58 सीटों के नतीजे

मणिपुर के 58 सीटों के नतीजें आ चुके हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा यहां 31 सीटों पर जीत चुकी है जबकि एक सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। जद(यू) को छह सीटें मिली हैं। वहीं केपीए को दो, निर्दलीय को तीन, एनपीएफ को पांच और एनपीपी को छह सीटें मिलीं हैं। एनपीपी एक सीट पर आगे चल रही है।
08:57 PM, 10-Mar-2022

मणिपुर में भाजपा का वोट शेयर बढ़ा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "तीन राज्यों यूपी, गोवा, मणिपुर में सरकार होने के बावजूद भाजपा का वोट शेयर बढ़ा है।"

08:22 PM, 10-Mar-2022

गोवा के फाइनल नतीजे

गोवा के अंतिम नतीजे आ गए हैं। यहां भाजपा ने 20, कांग्रेस ने 11, आम आदमी पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक ने 2-2, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी ने 1-1 और निर्दलीय ने 3 सीटें जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:07 PM, 10-Mar-2022

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने जनता, पीएम मोदी और नड्डा को जीत के लिए धन्यवाद दिया

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने भाजपा की जीत के बाद कहा,“मैं मणिपुर की जनता को धन्यवाद देता हूं। मैं हमारे राष्ट्रीय नेताओं पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा को हमारा मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद देता हूं।  उन्हीं के मार्गदर्शन में हम मणिपुर में जीते हैं। गोवा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में जीत पीएम मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को दिखाती है।"
07:56 PM, 10-Mar-2022

मणिपुर में भाजपा पहुंची बहुमत के पास

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मणिपुर में सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन सरकार ने 31 सीटों की जादुई संख्या को प्राप्त कर लिया है। हींगांग सीट पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पी शरतचंद्र सिंह को 18,271 मतों से हराया।

07:36 PM, 10-Mar-2022

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने पार्टी कार्यालय में मनाया जीत का जश्न

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इंफाल में पार्टी कार्यालय में पार्टी के अन्य नेताओं के साथ भाजपा की जीत का जश्न मनाते हुए खुशी में डांस किया।
 
06:42 PM, 10-Mar-2022

गोवा में भाजपा सरकार बनना तय 

गोवा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है। यहां 39 सीटों पर नतीजे जारी हो गए हैं, जिसमें 20 सीटें भाजपा ने जीत ली हैं। गोवा भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने बताया कि तीन निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा को अपना समर्थन दिया है। इसलिए हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। गोवा में बहुमत के लिए 21 सीटों जरूरत है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed