Gandhi Jayanti Live: मोदी ने बापू को किया नमन, पूर्व PM को भी दी श्रद्धांजलि; राहुल ने भी अर्पित की पुष्पांजलि
Gandhi Jayanti Live Updates: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती है। इस मौके पर पीएम मोदी, नेता प्रतिप्रक्ष राहुल गांधी से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और दिग्गज राजनेताओं तक ने बापू को याद किया। कई दिग्गज राजघाट पहुंचे और बापू को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
लाइव अपडेट
लंदन में केंद्रीय मंत्री ने बापू को किया नमन
लंदन: भारतीय उच्चायोग ने आज गांधी जयंती के अवसर पर टैविस्टॉक स्क्वायर स्थित गांधी प्रतिमा पर एक कार्यक्रम आयोजित किया, जहां केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।#WATCH | London: The High Commission of India today organized an event on the occasion of Gandhi Jayanti at Gandhi Statue in Tavistock Square, where Union Law Minister Arjun Ram Meghwal and the High Commissioner Of India, Vikram Doraiswami paid tribute to the Father of the… pic.twitter.com/R2mBbU9Kuh
— ANI (@ANI) October 2, 2024
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, अगर ये लोग गांधी जी को मानते हैं तो उन्हें गांधी जी द्वारा दिए गए सुझाव पर अमल करना चाहिए। गांधी जी ने साफ कहा था कि आजादी मिल चुकी है, कांग्रेस की उपयोगिता खत्म हो चुकी है, कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए नहीं तो कांग्रेस देश की तरक्की में बाधा बनेगी। अगर वे गांधी जी के इस कथन का पालन करते हैं तो मुझे लगेगा कि उन्हें सबके सामने गांधी जी पर बोलने का अधिकार होगा।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि, आज महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और नेहरू जी के साथ सांसद रहे मसूरिया दीन पासी की जयंती है। हम निश्चित रूप से इन तीन महापुरुषों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रहे हैं... भाजपा केवल दिखावा करती है, उन्हें स्वच्छता से कोई लेना-देना नहीं है। यह उनके लिए एक फोटो सेशन इवेंट है और कुछ नहीं।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य नेताओं ने संविधान सदन (पुरानी संसद) के सेंट्रल हॉल… pic.twitter.com/27jBttKTHH— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2024
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH | Delhi | Congress Parliamentary party chairperson Sonia Gandhi and Congress President Mallikarjun Kharge pay homage to Mahatma Gandhi at Central Hall of Parliament House.
— ANI (@ANI) October 2, 2024
Source: AICC pic.twitter.com/OJuPpX8YWP
#WATCH पुरी, ओडिशा: रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने गांधी जयंती के अवसर पर 'स्वच्छता ही सेवा' के संदेश के साथ रेत से कलाकृति बनाई। pic.twitter.com/P3ZNp0EvQU— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2024
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "आज महात्मा गांधी का जन्मदिवस है, मुझे लगता है कि शायद ही दुनिया में उनके जैसा कोई दूसरा व्यक्ति रहा हो, जिन्होंने प्रेम और शांति से सत्याग्रह करना, सच्चाई के लड़ना, न्याय के लिए संघर्ष करना सिखाया। आज के इस तानाशाही के दौर में गांधी जी के सत्याग्रह के तरीके, उन्होंने जो न्याय के लिए संघर्ष करने का तरीका सिखाया वह आज के दौर में पहले से भी ज्यादा सक्रिय हो गया है।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बापू की सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। आज जब हम 10वां स्वच्छता दिवस मना रहे हैं तब इन 10 सालों में ये एक जन आंदोलन बन चुका है... धीरे-धीरे हर भारतीय स्वच्छता को अपने स्वभाव का हिस्सा बनाने का काम कर रहा है। मुझे लगता है कि वो दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया के सबसे खूबसूरत और स्वच्छ देशों में से एक होगा। प्रधानमंत्री मोदी इसी विजन के साथ आगे बढ़ रहे हैं और इसमें सभी जनप्रतिनिधि, कला के क्षेत्र से जुड़े लोग, हम सभी लोग झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, इससे आम आदमी को भी प्रेरणा मिलती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, स्वच्छ भारत अभियान सिर्फ साफ सफाई का कार्यक्रम ही नहीं है, इसका दायरा व्यापक रूप से बढ़ रहा है। अब स्वच्छता संपन्नता का नया रास्ता बन रही है। स्वच्छ भारत अभियान से देश में बड़े पैमाने पर रोजगार भी बन रहे हैं।
'स्वच्छता ही सेवा 2024' कार्यक्रम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, जिस भारत का सपना गांधी जी और देश की महान विभूतियों ने देखा था, वो सपना हम सब मिलकर पूरा करें, आज का दिन हमें ये प्रेरणा देता है। आज 2 अक्टूबर के दिन मैं कर्तव्यबोध से भी भरा हुआ हूं और उतना ही भावुक भी हूं। आज स्वच्छ भारत मिशन की यात्रा 10 साल के मुकाम पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि, बीते पखवाड़े में देश भर में करोड़ों लोगों ने 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। मुझे जानकारी दी गई है कि 'सेवा पखवाड़ा' के 15 दिनों में देशभर में 27 लाख से ज्यादा कार्यक्रम हुए। जिनमें 28 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। निरंतर प्रयास करके ही हम अपने भारत को स्वच्छ बना सकते हैं। मैं प्रत्येक भारतीय का आभार व्यक्त करता हूं।
पीएम ने कहा कि, आज के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर आज स्वच्छता से जुड़े करीब 10 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स की भी शुरुआत हुई है। मिशन अमृत के तहत देश के अनेक शहरों में वॉटर और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। नमामि गंगे से जुड़ा काम हो या फिर कचरे से बायोगैस पैदा करने वाले गोबरधन प्लांट, ये काम स्वच्छ भारत मिशन को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन जितना सफल होगा, उतना ही हमारा देश ज्यादा चमकेगा।
#WATCH | Vigyan Bhawan, Delhi: Addressing the event to mark the 10 years of the Swachh Bharat Mission, PM Narendra Modi says, "On this significant juncture, cleanliness projects worth Rs 10000 crores have been inaugurated. As part of Mission Amrut, water and sewage treatment… pic.twitter.com/gg2h75ZpNZ— ANI (@ANI) October 2, 2024