फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manmohan Singh Death News Live: पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार आज, सरकार बोली- स्मारक के लिए तलाश रहे जगह

Fri, 27 Dec 2024 11:28 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 27 Dec 2024 11:28 PM IST
खास बातें

Former PM Manmohan Singh Passed Away Live News in Hindi: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह नहीं रहे। 92 साल की उम्र में उनका दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से गुरुवार रात 8:06 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मनमोहन सिंह प्रखर अर्थशास्त्री थे। 1991 में देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार रहे। 2004 से 2014 तक वे प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। जानिए ताजा अपडेट्स..

विज्ञापन
Dr Manmohan Singh Death Live Updates Congress leaders react INC AIIMS former PM demise condolence Hindi news
मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देतीं राष्ट्रपति मुर्मू - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

11:26 PM, 27-Dec-2024

दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे कर्नाटक के मुख्यमंत्री

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे। सीएम सिद्धारमैया दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
 
11:10 PM, 27-Dec-2024

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि

दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
 
विज्ञापन
11:15 PM, 27-Dec-2024

मनमोहन सिंह जी हमेशा याद रहेंगे- सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, 'आदरणीय मनमोहन सिंह जी अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने एक लंबी यात्रा की है और उन्होंने इस देश को एक नई दिशा दी। उनके बारे में कुछ भी कहा जाए वो बहुत कम होगा। बहुत ही कम लोग आज के समय में ऐसे मिलते हैं। उनके अनुभव, उनके द्वारा दिखाए गए मार्गदर्शक इस देश के लिए एक मील का पत्थर है। उनके इस अंतिम यात्रा में हम लोग आज शामिल हुए। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार के साथ हम सभी हैं..निश्चित रूप से मनमोहन सिंह जी हमेशा याद रहेंगे।'
 
11:07 PM, 27-Dec-2024

सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत थे मनमोहन सिंह- कल्पना सोरेन

JMM नेता कल्पना सोरेन ने कहा, 'मैं कहना चाहूंगी कि आज देश के हर व्यक्ति के लिए हमारे आदरणीय मनमोहन सिंह जी प्रेरणा के स्रोत थे। उनका जो भी कार्यकाल रहा उन्होंने भारत को एक नई पहचान दी और आज कहीं न कहीं हम अपने प्रियजनों को खो रहे हैं और यह एक अचानक हुई घटना है जैसे हमें पता चला है कि पहले से कोई दिक्कत नहीं थी। ये अचानक घटना घटी है... ये पूरा देश उनका परिवार था और आज मैं उनके परिवार से मिली...पूरे देश ने अपने व्यक्तित्व, एक अनोखा व्यक्तित्व खो दिया है और आज हम सब आए हैं और अपना दुःख व्यक्त कर रहे हैं ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले...मैं कहना चाहूंगी कि सिर्फ झारखंड नहीं है एक व्यक्तित्व को देश ने खोया है'।
 
11:06 PM, 27-Dec-2024

सीएम सोरेन और कल्पना सोरेन ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और JMM नेता कल्पना सोरेन के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
 
11:03 PM, 27-Dec-2024
राजधानी में मनमोहन सिंह का स्मारक बनाएगी सरकार- सूत्र
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने का फैसला किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है, इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। सूत्रों ने कहा कि स्मारक पर निर्णय कांग्रेस को बता दिया गया है, लेकिन उन्होंने कहा कि स्मारक बनाने के लिए उपयुक्त स्थान खोजने में कुछ दिन लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:30 PM, 27-Dec-2024

कांग्रेस भी नाराज

जयराम रमेश - फोटो : ANI
इस मामले पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने कहा, मनमोहन सिंह का स्मारक न बनाना भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री का जानबूझकर अपमान है।
10:26 PM, 27-Dec-2024
सुखबीर बादल का दावा, केंद्र ने मनमोहन परिवार का अनुरोध 'अस्वीकार' किया
शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को दावा किया कि केंद्र ने मनमोहन सिंह के परिवार के उस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है जिसमें उनका अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर करने का अनुरोध किया गया था जहां उचित स्मारक बनाया जा सके।


10:25 PM, 27-Dec-2024
दिल्ली: बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
 
 
10:16 PM, 27-Dec-2024

प्रफुल्ल पटेल ने पूर्व पीएम को दी अंतिम श्रद्धांजलि

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed