Karnataka: मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सिद्धारमैया और शिवकुमार; 24 घंटे में मुख्यमंत्री के नाम का एलान संभव
Karnataka Congress CM Decision Live Updates : कर्नाटक में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसके लिए दिल्ली में लगातार बैठक हो रही है। इन बैठक का हिस्सा बनने के लिए कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के चार दिन बाद भी कांग्रेस सरकार नहीं बना सकी है। मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के दो दिग्गजों सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार के बीच चल रहे शह और मात के खेल ने आलाकमान के सामने असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। सोमवार को पेट में तकलीफ की बात कह दिल्ली नहीं आने वाले शिवकुमार मंगलवार सुबह राजधानी पहुंचे और शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से करीब आधे घंटे तक मुलाकात भी की। सिद्धरमैया और राहुल की भी खरगे से मुलाकात हुई है। खरगे ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला से भी लंबी बातचीत की। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष खरगे ने कर्नाटक में सीएम पद को लेकर सभी पक्षों के साथ बैठकें की है। अब वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ बातचीत के बाद अंतिम फैसला लेंगे। अगले 24 घंटे में कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
#WATCH | Congress leader Siddaramaiah arrives at the Delhi residence of party president Mallikarjun Kharge as Congress is in the process of selecting Karnataka CM pic.twitter.com/o8ueME2KsO
— ANI (@ANI) May 16, 2023
#WATCH दिल्ली: कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पहुंचे। pic.twitter.com/FauZSBBKyO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2023
#WATCH | "Congress president will take a decision based on the observers' report. There is no delay, we are following the process," says Congress leader BK Hariprasad on the decision on Karnataka CM pic.twitter.com/orXmk4IOoB
— ANI (@ANI) May 16, 2023
Delhi | Newly elected Karnataka Congress MLAs arrived at the residence of party national president Mallikarjun Kharge amid ongoing talks in the party for the next Karnataka CM. pic.twitter.com/5tMDJJfHfF
— ANI (@ANI) May 16, 2023