Nawab Malik Arrested: तीन मार्च तक ईडी की हिरासत में रहेंगे नवाब मलिक, ईडी दफ्तर में ही बितानी पड़ी रात
{"_id":"62160a2a94dfe053c83f077e","slug":"dawood-ibrahim-money-laundering-case-maharashtra-government-minister-nawab-malik-arrested-by-ed-news-and-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Nawab Malik Arrested: तीन मार्च तक ईडी की हिरासत में रहेंगे नवाब मलिक, ईडी दफ्तर में ही बितानी पड़ी रात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 24 Feb 2022 03:16 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 24 Feb 2022 03:16 AM IST
खास बातें
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने तड़के ही दाऊद इब्राहिम से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनके घर पर छापा मारा और इसके बाद सात बजे ईडी उन्हें अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। बताया गया है कि तकरीबन छह घंटे तक चली पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
राकांपा नेता नवाब मलिक।
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
03:14 AM, 24-Feb-2022
ईडी ने मलिक की गिरफ्तारी नियमों के तहत की, मुद्दे का न हो राजनीतिकरण: फडणवीस
भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार करने का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कदम नियमों के अनुरूप है और इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। साथ उन्होंने मलिक पर 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के आरोपियों के साथ जमीन के सौदे में लिप्त होने का भी आरोप लगाया।
11:03 PM, 23-Feb-2022
ईडी दफ्तर में ही रात बिताएंगे नवाब मलिक
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किए जाने के बाद यहां की एक अदालत ने उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों के मुताबिक, ‘‘अदालत की कार्यवाही के बाद मलिक को रात करीब नौ बजे बलार्ड एस्टेट में ईडी के दफ्तर में लाया गया। देर हो जाने की वजह से मंत्री को ईडी दफ्तर में ही आज की रात गुजारनी पड़ेगी।
विज्ञापन
10:57 PM, 23-Feb-2022
राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी भाजपा
महाराष्ट्र भाजपा, राज्य मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर कल राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नवाब मलिक को 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा गया है।09:37 PM, 23-Feb-2022
पूछताछ के दौरान वकील की उपस्थिति की मांग
नवाब मलिक के वकील तारिक सैय्यद ने बताया कि अदालत कल हमारे आवेदन पर सुनवाई करेगी जिसमें नवाब मलिक को उनकी हिरासत के दौरान दवाएं ले जाने और घर से भोजन प्राप्त करने की अनुमति मांगी गई है। साथ ही हिरासत में पूछताछ के दौरान वकील की उपस्थिति की भी मांग की गई है।09:34 PM, 23-Feb-2022
पवार ने किया मलिक का बचाव
एनसीपी सुप्रीमों शरद पवार ने कहा कि नवाब मलिक को इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज बुलंद की है। पवार ने कहा कि हमें आशंका थी कि इस प्रकार की कार्रवाई की जा सकती है क्योंकि मलिक खुल कर बोलते हैं।पवार ने कहा कि सीधी सी बात है। अगर कोई मुस्लिम कार्यकर्ता होता है तो उसे दाऊद इब्राहिम से जोड़ दिया जाता हैं। जबकि उसका अंडरवर्ल्ड से कोई संबंध नहीं होता लेकिन ऐसा किया जाता है। पवार ने कहा कि उन्हें भी 1990 के दशक की शुरुआत में इसी प्रकार निशाना बनाया गया था जब वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और उनके विरोध में माहौल बनाया गया था। तब से 25 साल बीत गए।
09:33 PM, 23-Feb-2022
फडणवीस ने साधा राज्य सरकार पर निशाना
नवाब मलिक की गिरफ़्तारी पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दाऊद जैसे देश के दुश्मन को मदद जिसके माध्यम से हुई उसको बचाने के लिए और उनका मंत्री पद बचाने के लिए पूरी सरकार (महाराष्ट्र सरकार) उनके पीछे खड़ी है, इसका देश को जवाब इस सरकार को देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:16 PM, 23-Feb-2022
नवाब मलिक की ट्विटर हैंडल से किया गया ट्वीट
नवाब मलिक को हिरासत में भेजे जाने के बाद उनके ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया गया। ट्वीट में लिखा गया, 'कुछ ही देर की खामोशी है फिर शोर आएगा, तुम्हारा तो सिर्फ वक्त है हमारा दौर आएगा !!'09:07 PM, 23-Feb-2022
छगन भुजबल बोले- मलिक को फंसाया गया
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि नवाब मलिक को ईडी ने गलत तरह से गिरफ्तार किया है। कोर्ट में कई सालों तक 1992 बम धमाका मामला चला, जिसमें बहुत लोगों को फांसी और सजा हुई थी। उस मामले में नवाब मलिक का नाम कहीं नहीं आया था।उन्होंने कहा कि इसके विरोध में कल मंत्रालय के पास स्थित गांधी जी के पुतले के पास हमारे मंत्री और परसों हमारे कार्यकर्ता पूरे तालुका में प्रदर्शन करेंगें। नवाब मलिक ने कुछ गलत नहीं किया है इसलिए उनका इस्तीफा नहीं लिया जाएगा। एमवीए की सरकार गिराने के लिए केंद्र सरकार ऐसी हरकतें कर रही है।
08:56 PM, 23-Feb-2022
तीन मार्च तक की ईडी की हिरासत में भेजा
पीएमएलए की विशेष अदालत ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को तीन मार्च तक की ईडी की हिरासत में भेज दिया।08:07 PM, 23-Feb-2022