Cyclone Sitrang Live: चक्रवात 'सितरंग' ने ली 35 की जान, बंगाल में समुद्र तट पर उठा ज्वार-भाटा
Cyclone Sitrang Live Tracker Bay of Bengal, Weather Updates Today: चक्रवात सितरंग ने बांग्लादेश में तबाही मचानी शुरू कर दी है। अब तक यहां सात लोगों की मौत की सूचना है। धिकारियों ने हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। आपदा मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष के प्रवक्ता के हवाले से एएफपी ने बताया कि बरगुना, नरैल, सिराजगंज जिलों और भोला के द्वीप जिले में कम से कम सात लोग मारे गए हैं। चक्रवात सितरंग से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहे अमर उजाला के साथ...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
मंगलवार को खतरा कम हो गया: मौसम विभाग
चक्रवात मंगलवार को दोपहर तक कमजोर पड़ गया। राजधानी ढाका के मौसम कार्यालय ने सोमवार शाम को हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की थी। मौसम कार्यालय ने कहा कि मंगलवार को खतरा कम हो गया है।चक्रवात के कारण बांग्लादेश में 35 लोगों की मौत
चक्रवात ‘सितरंग’ के कारण बांग्लादेश में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई है। बंगाल की खाड़ी में बने ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘सितरंग’ के बांग्लादेश के तट की ओर बढ़ने से पहले अधिकारियों को सोमवार को हजारों लोगों को सुरक्षित आश्रयों में पहुंचाना पड़ा था। चक्रवात के प्रभाव के चलते देश भर में लगभग पूरे दिन भारी बारिश हुई, जिससे दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों के कई इलाकों में जलभराव हो गया।असम में दिख रहा चक्रवात सितरंग का असर
चक्रवात 'सितरंग' ने ली सात की जान, बंगाल में समुद्र तट पर उठा ज्वार-भाटा
#WATCH | West Bengal: Tides hit the coast of Bakkhali beach in South 24 Parganas, amid cyclone 'Sitrang' alert
— ANI (@ANI) October 25, 2022
We are alerting tourists and locals not to venture near the sea: Santu Das, civil defence pic.twitter.com/jcdj6rTPSo