Cyclone Sitrang Live: चक्रवात सितरंग के कारण बांग्लादेश में सात लोगों की मौत, मेघालय में हाई अलर्ट
{"_id":"6355f6463d088317d5223614","slug":"cyclone-sitrang-live-updates-the-coastal-districts-of-odisha-and-west-bengal-will-receive-rainfall","type":"live","status":"publish","title_hn":"Cyclone Sitrang Live: चक्रवात सितरंग के कारण बांग्लादेश में सात लोगों की मौत, मेघालय में हाई अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 25 Oct 2022 06:20 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 25 Oct 2022 06:20 AM IST
खास बातें
Cyclone Sitrang Live Tracker Bay of Bengal, Weather Updates Today:बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ का पश्चिम बंगाल में असर धीरे-धीरे दिखने लगा है। कोलकाता समेत कई जिलों में रविवार को बादल छाए रहे। पूर्वी मिदनापुर में कई जगह हल्की बारिश हुई। ‘सितरंग’ बंगाल के तटीय इलाकों खासकर सुंदरबन में भारी तबाही बरपा सकता है। चक्रवात सितरंग से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहे अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
सितरंग चक्रवात के मद्देनजर एनडीआरएफ की टीम तैनात
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
05:29 AM, 25-Oct-2022
बांग्लादेश : चक्रवात के कारण सात की मौत
बांग्लादेश में चक्रवात सितरंग के दस्तक देने के बाद सात लोगों की मौत की सूचना है। अधिकारियों ने हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। आपदा मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष के प्रवक्ता के हवाले से एएफपी ने बताया कि बरगुना, नरैल, सिराजगंज जिलों और भोला के द्वीप जिले में कम से कम सात लोग मारे गए हैं।
04:51 AM, 25-Oct-2022
ऐसे कमजोर पड़ेगा चक्रवाती तूफान
भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि चक्रवाती तूफान सितरंग 24 अक्तूबर को रात 11.30 बजे ढाका से लगभग 40 किमी पूर्व में तटीय बांग्लादेश की ओर केंद्रित रहा। इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और अगले 6 घंटों के दौरान कमजोर पड़ने और बाद के 6 घंटों के दौरान अच्छी तरह से चिह्नित किए गए निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है।
विज्ञापन
03:30 AM, 25-Oct-2022
मेघालय में हाई अलर्ट, चार जिलों में स्कूल बंद करने का आदेश
मेघालय में आपदा प्रबंधन अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है क्योंकि सितरंग चक्रवात से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी है। बांग्लादेश की सीमा से लगे कम से कम चार जिलों में, प्रशासन ने अधिकारियों को चक्रवात के मद्देनजर मंगलवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। इन जिलों में पूर्व और पश्चिम के जयंतिया हिल्स, पूर्वी खासी हिल्स और दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स शामिल हैं।
02:35 AM, 25-Oct-2022
बांग्लादेश में हजारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान की वजह से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश में करीब 579 आश्रयस्थल हैं, जहां करीब 28,155 लोगों और 2,736 मवेशियों को कॉक्स बाजार तट से निकालकर भेजा गया है। कॉक्स बाजार के उपायुक्त मामुनूर राशिद ने कहा कि आस-पास के शैक्षणिक संस्थानों को भी जरूरत पड़ने पर आश्रयस्थल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जान-माल की सुरक्षा के लिए ही लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।
02:17 AM, 25-Oct-2022
बांग्लादेश तट को पार कर सकता है तूफान
चक्रवाती तूफान सितरंग के उत्तर से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की बहुत अधिक संभावना है। साथ ही इसके आज (मंगलवार को) तिनकोना द्वीप और सैंडविप के बीच बारिसल के पास बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है।
01:55 AM, 25-Oct-2022
ममता ने की सतर्क रहने की अपील
चक्रवात सितरंग को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बारिश की संभावना के बीच लोगों से 'सतर्क रहने' की अपील की है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से इस चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि चक्रवात की वजह से 25 अक्तूबर को भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में फिजूल में घर से बाहर नहीं निकलने और सुंदरबन या समुद्री इलाकों में नहीं जाने की सालह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:18 PM, 24-Oct-2022
बांग्लादेश में भी बचाव कार्य जोरों पर
बांग्लादेश ने सोमवार को 2.19 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। चक्रवात सितरंग देश के दक्षिण-पश्चिमी तट पर पहुंच गया है। आधी रात के आसपास इसके लैंडफॉल की उम्मीद है। आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद मोनिरुज्जमां ने कहा कि बांग्लादेशी अधिकारियों ने 6,925 चक्रवात केंद्रों को तैयार रखा है, जिससे चक्रवात के खतरों के संपर्क में आने वाले अंतिम व्यक्ति के वहां शरण लेने की उम्मीद है। मोनिरुज्जमां ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे तक कम से कम 219,990 लोगों को 15 तटीय जिलों के चक्रवात केंद्रों में ले जाया गया है।10:15 PM, 24-Oct-2022
इन राज्यों में भी अलर्ट
मौसम विभाग ने दक्षिण असम, त्रिपुरा, मेघालय और मिजोरम में भारी से बहुत भारी बारिश जबकि उत्तरी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश होगी।07:51 PM, 24-Oct-2022
राज्य सरकार की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं: ममता
पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने कहा कि चक्रवात सितरांग को लेकर के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 25 अक्तूबर को बारिश-तूफान की संभावना ज़्यादा है। लोगों से अपील है कि वे बेवजह बाहर निकलने से बचें,सुदंरवन सहित समुद्री इलाकों में जाने से बचें। राज्य सरकार की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं।06:18 PM, 24-Oct-2022