Cyclone Michaung LIVE: तमिलनाडु में मिचौंग चक्रवात से भारी बारिश, घरों में घुसा पानी, सड़कों पर चल रहीं नाव
Cyclone Michaung Live Updates News in Hindi: बंगाल की खाड़ी से पैदा हुए चक्रवात मिचौंग (मिगजॉम) के गंभीर चक्रवाती तूफान बनने के बाद आज इसके आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, मिचौंग आज दोपहर के बाद कभी भी आंध्र प्रदेश के बापटला से टकरा सकता है। इस चक्रवात का असर पहले ही दक्षिण और उत्तर भारत के कई राज्यों में दिखाई दिया है। खासकर तमिलनाडु और पुडुचेरी चक्रवात की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यहां भारी बारिश के बाद अलग-अलग कारणों से आठ लोगों की मौत हुई है, वहीं काफी संपत्ति का भी नुकसान हुआ है।
लाइव अपडेट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवात मिचौंग की लैंडफॉल प्रक्रिया पूरी हो गई है।
चेन्नई के पश्चिम ताम्बरम के कृष्णा नगर इलाके में रहने वाले लोगों को नावों के जरिए बचाया जा रहा है। पुलिस, स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों द्वारा बचाव अभियान जारी है।
#WATCH | People living in the inundated Krishna Nagar area of Chennai's West Tambaram's being rescued using inflated boats
— ANI (@ANI) December 5, 2023
The city is reeling under the effect of #CycloneMichuang. Rescue effortss underway by police, local administration and volunteers. pic.twitter.com/v7lWdDXWkA
द्रमुक के नेता टीआर बालू और तेलगू देसम पार्टी (तेदेपा) के सांसद जयदेव गल्ला ने मंगलवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि चक्रवात ‘मिचौंग’ के कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हुए नुकसान के आकलन के लिए जल्द केंद्रीय दल भेजा जाए और इन राज्यों को सहायता उपलब्ध कराई जाए। दोनों नेताओं ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह मांग उठाई।
IMD निदेशक एच.आर. बिस्वास ने चक्रवात मिचौंग पर कहा, "वर्तमान में हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटा है। कुछ घंटों में चक्रवात के कमजोर पड़ने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से ओडिशा में अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।"
चक्रवाती तूफान मिचौंग के प्रभाव से बापटला में बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं।
#WATCH | Rough sea, strong winds and heavy rain in Andhra Pradesh's Bapatla as #CycloneMichuang makes landfall pic.twitter.com/gRu12ltOMC
— ANI (@ANI) December 5, 2023
NDRF IG नरेंद्र सिंह बुंदेला ने चक्रवात मिचौंग पर कहा कि NDRF की 22 टीमें 3 राज्यों में उपस्थित हैं। चेन्नई में जलभराव की वजह से अतिरिक्त टीमों को तैनात किया गया है... तटीय जगहों पर निचले इलाकों से लोगों को निकाला जा चुका है।
तमिलनाडु: सीएम स्टालिन ने दी बचाव अभियान की जानकारी
तमिलनाडु के चेन्नई में मंगलवार को चक्रवात मिचौंग के प्रभाव से हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इसमें फंसे लोगों को बचाने के लिए नौकाओं और ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया गया। चेन्नई के अधिकांश इलाकों में मंगलवार को सुबह से बारिश का असर कम रहा, जिससे अधिकारियों को बचाव और राहत कार्य तेज करने के लिए समय मिल गया है। चेन्नई के निगम मुख्यालय में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि राहत कार्य युद्ध स्तर किये जा रहे हैं। स्टालिन ने बताया कि मूसलाधार बारिश से प्रभावित चेन्नई सहित नौ जिलों में कुल 61,666 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें अब तक भोजन के लगभग 11 लाख पैकेट और दूध के एक लाख पैकेट वितरित किये जा चुके हैं।आंध्र प्रदेश में चक्रवात से पहले समुद्र में हलचल
आंध्र प्रदेश: चक्रवाती तूफान मिचौंग के प्रभाव से बापटला समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। वहीं मचीलीपटनम में तेज हवाएं और भारी बारिश देखी गई।#WATCH | Machilipatnam witnesses strong winds and rain under the effect of #CycloneMichuang, which is expected to make landfall near Bapatla in Andhra Pradesh in the next two hours pic.twitter.com/NgYZk32nO4
— ANI (@ANI) December 5, 2023