फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Live: मुंबई में पांच महीने बाद कोरोना से एक दिन में नौ की मौत, गुजरात में 10 हजार से ज्यादा नए केस

Fri, 14 Jan 2022 10:48 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Jan 2022 10:48 PM IST
खास बातें

देश में कोरोना के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में 2.64 लाख से ज्यादा (2,64,202) मामले सामने आए।यह संख्या गुरुवार के मुकाबले 6.7 प्रतिशत ज्यादा है। गुरुवार को 2.47 लाख(2,47,417) मामले सामने आए थे। देश में अब संक्रमण दर बढ़कर 14.78% पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन
covid-19 Omicron live news and updates: 42% of eligible teens got Covid-19 first dose
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

10:47 PM, 14-Jan-2022

मंडाविया ने किया ई-संजीवनी हब का दौरा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को सीजीएचएस मुख्यालय में ई-संजीवनी हब का दौरा कर वहां टेलीफोन पर प्रदान की जा रही परामर्श सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने दूरभाष परामर्श प्रदान कर रहे डॉक्टरों से बातचीत की और कुछ सत्रों का व्यक्तिगत रूप से मुआयना किया। उन्होंने लोगों से कोविड-19 महामारी के दौरान इन डिजिटल मंचों का और अधिक उपयोग करने की अपील की, जिससे वे घरों से बाहर निकले बिना स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
10:31 PM, 14-Jan-2022

बंगाल में नगरपालिका चुनाव टालने की अपील

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा ने राज्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर नगरपालिका चुनाव को एक महीने के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया।
 
विज्ञापन
10:16 PM, 14-Jan-2022

कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री संक्रमित

कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री वी सुनील कुमार की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कन्नड़ और संस्कृति विभाग के भी मंत्री कुमार ने कहा कि मैंने शुक्रवार को हल्के लक्षणों के बाद कोरोना का टेस्ट कराया, जिसमें मैं संक्रमित पाया गया। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं कि जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं और खुद को आइसोलेट कर लें।
10:10 PM, 14-Jan-2022

गुजरात में कुल संक्रमितों का आंकड़ा नौ लाख के पार

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,019 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान दो संक्रमितों की मौत भी हुई है। यह अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढकर 9 लाख के पार पहुंच गया है, जबकि 10,144 लोग संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य में फिलहाल 55,798 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
10:03 PM, 14-Jan-2022

कर्नाटक में कोरोना के मद्देनजर पाबंदी बढ़ी

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के कारण अगले आदेश तक बेंगलुरु में प्रिंसिपल बेंच के समक्ष सभी सुनवाई वर्चुअल रूप से आयोजित की जाएगी। धारवाड़ और कालाबुरागी हाइब्रिड मोड में मामलों की सुनवाई करेंगे।
09:52 PM, 14-Jan-2022

आंकड़ों की गहन समीक्षा जारी रखेगी डीसीजीआई

भारत के औषधि महानियंत्रक की विषय विशेषज्ञ समिति सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक द्वारा कोवाक्सिन और कोविशील्ड को पूर्ण बाजार अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किए गए आंकड़ों की गहन समीक्षा जारी रखेगी। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:30 PM, 14-Jan-2022

मुंबई में कोरोना के 11 हजार से ज्यादा नए केस

मुंबई में शुक्रवार को कोरोना के 11,317 नए मामले सामने आए हैं। 22,073 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 9 लोगों की मृत्यु हुई है। यहां फिलहाल 84,352 मरीजों का इलाज चल रहा है। मुंबई में 11 अगस्त 2021 के बाद से एक दिन में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें बीते 24 घंटे में दर्ज की गई है। वहीं, मुंबई पुलिस ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 136 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और अब तक कुल 126 पुलिसकर्मी की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 1,253 है।
09:29 PM, 14-Jan-2022

तमिलनाडु में कोरोना के 23459 नए मामले

तमिलनाडु में कोरोना के 23,459 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 9,026 मरीज ठीक हुए और 26 मरीज़ों की मौत हुई। राज्य में सक्रिय मामले 1,18,017 हैं।
09:28 PM, 14-Jan-2022

महाराष्ट्र में कोरोना के 43211 नए केस

महाराष्ट्र में कोरोना के 43,211 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 33,356 लोग डिस्चार्ज हुए और 19 लोगों की मृत्यु हुई। राज्य में शुक्रवार को ओमिक्रॉन के 238 मामले सामने आए हैं। इनके कुल मामलों की संख्या 1,605 है।
07:40 PM, 14-Jan-2022

केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र में वैक्सीन की कमी संबंधी खबरों का खंडन किया

महाराष्ट्र में कोविड-19 टीके की कमी संबंधी खबरों का खंडन करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्य में कोवाक्सिन की 24 लाख से अधिक खुराक उपलब्ध हैं और शुक्रवार को उसे अतिरिक्त 6.35 लाख खुराक प्राप्त हुईं। खबरों के मुताबिक, राज्य सरकार टीके की उपलब्धता में कमी के कारण टीकाकरण की गति नहीं बढ़ा पा रही है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed