फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus India Live: दिल्ली में रात 10 बजे से लगा वीकेंड लॉकडाउन, एम्स रायपुर में ओपीडी व ओटी सेवाएं रहेंगी बंद

Fri, 16 Apr 2021 11:53 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Fri, 16 Apr 2021 11:53 PM IST
खास बातें

  • देश में 15 अप्रैल को कोरोना के 2 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए, जो एक दिन का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,40,74,564 हो गई। वहीं, सक्रिय मामले भी 14 लाख के पार पहुंच गए। पिछले 24 घंटे के दौरान 1083 लोगों ने जान गंवाई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,73,123 हो गई। बता दें कि देश में लगातार 37 दिन से कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन
Live : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पवार ने दिए लॉकडाउन के संकेत, दिल्ली में रात 10 बजे से लगा वीकेंड लॉकडाउन

लाइव अपडेट

11:50 PM, 16-Apr-2021

एम्स रायपुर में ओपीडी-ओटी सेवाएं रहेंगी बंद

एम्स रायपुर, छत्तीसगढ़: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नियमित ओपीडी और ओटी सेवाएं 17 अप्रैल से अगले आदेश तक निलंबित रहेगी। ट्रामा और इमरजेंसी सेवा, प्रसूति और इमरजेंसी ओटी सेवा जारी रहेगी। मरीजों के लिए टेलीमेडिसीन सेवा उपलब्ध रहेगी। कोविड-19 वार्ड में 30 नए बेड लगाए गए हैं। 
 
11:43 PM, 16-Apr-2021

झारखंड में कोरोना वायरस के 3,843 मामले

झारखंड में आज कोरोना वायरस के 3,843 मामले सामने आए। संक्रमितों की संख्या 1,55,115 पहुंची। अब तक 1376 की मौत। 

 
विज्ञापन
10:51 PM, 16-Apr-2021

असम : 573 नए मामले

असम में बीते 24 घंटे में कोरोना के 573 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 113 लोग ठीक हुए हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक कुल 2,22,940 मामले सामने आ चुके हैं। सक्रिय मामले 4,069 हैं और कुल 2,16,397 लोग अब तक ठीक हुए हैं, जबकि कुज 1,127 लोगों की मौत हुई है।
10:32 PM, 16-Apr-2021

पुणे में 10,963 नए मामले

पुणे जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,963 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 109 लोगों की मौत हुई है और 10,282 लोग ठीक हुए हैं। यहां सक्रिय मामले 99,431 हैं, जबकि अब तक कुल 6,96,933 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से कुल 5,86,459 लोग ठीक हुए हैं और 11,212 लोगों की मौत हुई है।
10:20 PM, 16-Apr-2021

दिल्ली में लगा वीकेंड लॉकडाउन

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिस्वाल ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन आज रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू किया गया है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए दिल्ली पुलिस ने कोविड हेल्प लाइन शुरू की है; पुलिस मुख्यालय में यह हेल्प लाइन पायलट नंबर-01123469900 प्रारंभ किया गया है। 
09:58 PM, 16-Apr-2021

महाराष्ट्र : कोरोना से जुड़े कार्यों में एक करोड़ रुपये खर्च कर सकेंगे विधायक

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को कहा कि सभी विधायकों/ एमएलसी को उनके निर्वाचन क्षेत्र में कोविड-19 से संबंधित कार्यों के लिए उन्हें दिए जाने वाले वार्षिक कोष से 1 करोड़ रुपये तक खर्च करने की अनुमति दी गई है। जबकि पिछले साल 50 लाख रुपये खर्च करने अनुमति दी गई थी।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में लगाए गए कोरोना संबंधी प्रतिबंधों का यदि लोग पालन नहीं करते हैं, तो हमें पिछले साल की तरह तालाबंदी लॉकडाउन करनी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के परिजन डॉक्टरों को संक्रमण की गंभीरता की परवाह किए बिना रेमडेसिविर दवा की व्यवस्था करने का दबाव बनाते हैं। ऐसे में मैं डॉक्टरों से केवल महत्वपूर्ण मामलों में रेमडेसिविर का उपयोग करने का अनुरोध करता हूं, चाहे इस व्यवस्था के लिए कुछ भी करना पड़े। हम भी इस पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:47 PM, 16-Apr-2021

पश्चिम बंगाल : 6910 नए मामले

पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,910 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2,818 लोग ठीक हुए हैं और 26 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल 6,43,795 मामले सामने आ चुके हैं। कुल 5,92,242 लोग ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले 41,047 हैं और 10,506 लोगों की अब तक मौत हुई है।
09:43 PM, 16-Apr-2021

मध्य प्रदेश : 11045 नए मामले, सीएम ने मांगा जनता से सहयोग

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11,045 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 7,496 लोग ठीक हुए हैं और 60 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल 3,84,563 मामले सामने आ चुके हैं। कुल 3,20,955 लोग ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले 59,183 हैं और 4,425 लोगों की अब तक मौत हुई है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना के गंभीर संकट से पूरी दुनिया, हमारा देश और मध्य प्रदेश भी गुजर रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसके लिए जनता के सहयोग की जरूरत है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सब का सहयोग मिलेगा।
09:28 PM, 16-Apr-2021

पंजाब : 3915 नए मामले

पंजाब में कोरोना के 3,915 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 3,129 लोग ठीक हुए और 51 की मौत हुई है। यहां कुल 2,90,707 मामले सामने आ चुके हैं, अब तक कुल2,52,190 लोग ठीक हुए हैं। जबकि कुल 7,772 लोगों की मौत हुई है और सक्रिय मामलों की संख्या 30,745 है।
09:26 PM, 16-Apr-2021

मुंबई : 8839 नए मामले

मुंबई में कोरोना के 8839 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 9033 लोग डिस्चार्ज हुए और 53 की मौत हुई है। यहां कुल 5,61,998 मामले हैं, अब तक कुल 4,63,344 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। जबकि कुल 12,242 लोगों की मौत हुई है और सक्रिय मामलों की संख्या 85,226 है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed