Coronavirus Live: पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में मिले 20740 नए मामले, 424 की मौत
देश में कोरोना वायरस का कहर अभी भी जारी है। कोरोना वायरस के दैनिक मामले भले ही लगातार कम आ रहे हों लेकिन रोजाना होने वाली मौतों का आंकड़ा तीन हजार से कम नहीं आ रहा है। बीते दिन कोरोना वायरस के दैनिक मामले दो लाख से भी कम आए लेकिन तीन हजार के करीब लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी खिलाड़ियों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है। इधर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। इधर डीआरडीओ ने कोरोना की दवा यानी 2डीजी की कीमत 990 रुपये प्रति पैकेट तय की है। भारत से और भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर लागू प्रतिबंध को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
प. बंगाल में कोरोना वायरस के 12193 मामले, 145 की मौत
प. बंगाल में कोरोना वायरस के 12,193 केस सामने आए, 145 की हुई मौत और कुल 19,396 स्वस्थ हुए। राज्य में कुल सक्रिय केस 1,09,806 हैं।तमिलनाडु में सात जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के चक्र को तोड़ने में मदद के लिये लागू किये गए राज्यव्यापी लॉकडाउन को एक सप्ताह यानी सात जून तक बढ़ा दिया गया है। सीएम ने कहा कि वायरस की रोकथाम के लिये यह फैसला लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से सरकार के साथ सहयोग करने और घरों में रहने की अपील की। स्टालिन ने एक बयान में कहा कि अगले महीने से राशन दुकानों के जरिये राशन कार्डधारियों को किराने की 13 वस्तुओं के पैकेट वितरित किये जाएंगे। तमिलनाडु में 10 मई को कुछ छूटों के साथ दो सप्ताह का लॉकडाउन लागू किया गया था। बाद में इसे 31 मई तक बढ़ा दिया गया था।
असम: 5436 नए मामले, 5760 ठीक हुए
झारखंड में कोविड-19 टीके की 8.79 लाख खुराकें उपलब्ध
झारखंड सरकार ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए अभी टीके की कुल आठ लाख 79 हजार 58 खुराकें उपलब्ध हैं। इनमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए कुल सात लाख 14 हजार 538 खुराकें और 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के नागरिकों के लिए एक लाख 64 हजार 520 खुराकें हैं।
पुडुचेरी: 1223 नए मामले, 1779 ठीक हुए
राजस्थान: 2648 नए मामले, 11,177 ठीक हुए
हिमाचल में सात जून तक बढ़े प्रतिबंध
Himachal Pradesh government extends #COVID19 restrictions in the state to 6 am of 7th June. pic.twitter.com/XJpK4JhAGh
— ANI (@ANI) May 28, 2021
महाराष्ट्र: 20740 नए मामले, 424 मरीजों की मौत
गोवा: 1055 नए मामले, 1396 ठीक हुए
नगालैंड में 11 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
नगालैंड सरकार ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर राज्य में पूर्ण लॉकडाउन 11 जून तक बढ़ा दिया है। इससे पहले, 14 मई को सात दिन के लिए लागू किए गए लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया था। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की अध्यक्षता में हुई कोविड-19 संबंधी उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मंत्री नीबा क्रोनू ने यह जानकारी दी। नगालैंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 192 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 21,215 हो गई। इसके अलावा पांच और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 343 तक पहुंच गई।