12:46 AM, 05-Jun-2021
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 7913 नए मामले
पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 के 7,913 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,11,448 हो गयी। वहीं 113 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 16,034 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी करके यह जानकारी दी।
बुलेटिन के मुताबिक 16,557 लोगों के संक्रमण मुक्त होने से इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 13,42,391 हो गई। इसके अनुसार राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर 95.11 प्रतिशत हो गई है।
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 53,023 है। उत्तर 24 परगना जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 1686 नए मामले सामने आए, इसके बाद राजधानी कोलकाता में 899 मामले सामने आये। उत्तर 24 परगना में ही सर्वाधिक 25 मरीजों की मौत हुई।
11:50 PM, 04-Jun-2021
पंजबा में कोरोना वायरस के 2009 मामले सामने आए
पंजबा में कोरोना वायरस के 2009 मामले सामने आए, 71 की मौत, 4314 लोग स्वस्थ भी हुए।
11:08 PM, 04-Jun-2021
हरियाणा: 895 नए मामले, 3456 ठीक हुए
हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 895 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान जहां 3456 मरीज ठीक हुए वहीं 73 संक्रमितों की मौत हो घई। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 11,054 हो गई है।
10:57 PM, 04-Jun-2021
गुजरात: 1120 नए मामले, 3398 ठीक हुए
गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1120 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में 3398 लोग ठीक हुए और 16 संक्रमितों की मौत हो गई। अब राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 22,100 हो गई है।
10:39 PM, 04-Jun-2021
झारखंड: 478 नए मामले, 1170 ठीक हुए
झारखंड में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 478 नए मामले सामने आए, 1170 मरीज ठीक हुए और 13 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 6832 हो गया है।
10:29 PM, 04-Jun-2021
वाराणसी और आसपास के इलाकों में कोरोना के कम से कम सात स्वरूप मिले
उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर और उसके आसपास के इलाके में कोरोना वायरस के बी.1.617 और बी.1.351(बीटा) सहित कम से कम सात स्वरूप से लोग संक्रमित पाए गए। यह खुलासा काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) और सेल्युलर एंड मॉक्युलर बायोलॉजी केंद्र (सीसीएमबी) के अध्ययन में हुआ है। सीसीएमबी, वैज्ञानिक और औद्याोगिक अनुसंधान परिषद (सीएआईआर) का संस्थान है। अध्ययन के इस नतीजों पर पहुंचने के लिए 130 नमूनों का जीनोम अनुक्रमण किया गया। विश्वविद्यालय के बहुविषयी अनुसंधान इकाई ने इन नमूनों को वाराणसी शहर से एकत्र किया था और अधिकतर नमूने अप्रैल महीने में लिए गए थे।
10:19 PM, 04-Jun-2021
तमिलनाडु: एक शेर की कोरोना से मौत, बाकी क्वारंटीन किए गए
चेन्नई में वंदलूर चिड़ियाघर के अरिगनर अन्ना जूलॉजिकल पार्क में तीन जून को एशियाई शेरों में कोरोना प्रसार की जानकारी सामने आई थी। कुछ शेरों को एसिम्टोमैटिक पाया गया था और उनमें से एक की कोरोना के चलते मौत हो गई। सभी एशियाई शेरों को क्वारंटीन कर दिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। पार्क के 11 शेरों के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं। इसके साथ ही बाघ और अन्य बड़े स्तनधारी जानवरों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
10:05 PM, 04-Jun-2021
असम: 4548 नए मामले, 54 मरीजों की मौत
असम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 4548 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में 54 लोगों की मौत हुई और 4263 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 50,765 हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) 87.02 फीसदी हो गई है।
10:02 PM, 04-Jun-2021
असम: होम क्वारंटीन को लेकर सीएम का निर्देश
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कोरोना मरीजों के होम क्वारंटीन के संबंध में राज्य के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है। सरमा ने कहा है कि किसी भी आयु वर्ग के ऐसे किसी भी व्यक्ति को होम क्वारंटीन होने की अनुमति न दी जाए जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है।
09:43 PM, 04-Jun-2021
मध्यप्रदेश: 798 नए मामले, 2045 ठीक हुए
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 798 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 50 लोगों की मौत हो गई और 2045 मरीज ठीक हुए। इंदौर में 246 नए मामले सामने आए तो भोपाल में 176 नए केस दर्ज किए गए। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 12,889 हो गई है।