Coronavirus अपडेट: महाराष्ट्र में 8602 नए मामले आए, 170 लोगों की मौत
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है, लेकिन इसके विपरीत केरल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, जिन्हें तीसरी लहर से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं देश में भी कोरोना के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। बुधवार को देश में बीते 24 घंटे में 38,792 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 624 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को 118 दिन बाद सबसे कम 31,443 नए मरीज मिले थे और 546 लोगों की संक्रमण से जान चली गई थी। कोरोना का कहर कम होने के साथ ही राज्यों में अनलॉक प्रक्रिया जारी है।बाजारों और हिल स्टेशन पर लोगों की भीड़ देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई। पीएम ने कहा कि आप लोगों को तीसरी लहर को रोकने के लिए अपनी मौज मस्ती पर विराम लगाता होगा और सतर्क रहना होगा। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
लाइव अपडेट
महाराष्ट्र में 8602 नए मामले आए
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 8,602 नए मामले सामने आए और 170 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 61,81,247 हो गए और मृतकों की संख्या 1,26,390 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मंगलवार को राज्य में 7,243 मामले आए थे और 196 लोगों की मौत हुई थी। पिछले 24 घंटों में कुल 6,067 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली, जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 59,44,801 हो गई।
अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र में ठीक होने की दर 96.17 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है। राज्य में कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए अब तक 4,46,09,276 जांच हुई हैं। वर्तमान संक्रमण दर 13.86 प्रतिशत है। वर्तमान में, राज्य में कोविड-19 के 1,06,764 रोगियों का उपचार चल रहा है।
तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2458 नए मामले
Tamil Nadu reports 2,458 new #COVID19 cases, 3,021 recoveries and 55 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) July 14, 2021
Total cases 25,26,401
Total recoveries 24,62,244
Death toll 33,557
Active cases 30,600 pic.twitter.com/t51YJH6wsj
पश्चिम बंगाल में 30 जुलाई तक के लिए बढ़ा कोरोना प्रतिबंध
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 77 नए मामले
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 77 नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान 71 लोग स्वस्थ भी हो गए।Delhi reports 77 new #COVID cases (positivity rate - 0.10%), 71 recoveries, and 1 death in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) July 14, 2021
Active cases: 688
Total recoveries: 14,09,572
Death toll: 25,021 pic.twitter.com/4wMd19P1jt
टीकाकरण: 24 घंटे में 37.14 वैक्सीन लगी
India reports 38,792 new #COVID19 cases, 41,000 recoveries, and 624 deaths in the last 24 hours, as per Health Ministry
— ANI (@ANI) July 14, 2021
Total cases: 3,09,46,074
Total recoveries: 3,01,04,720
Active cases: 4,29,946
Death toll: 4,11,408
Total vaccinated: 38,76,97,935 (37,14,441 in last 24 hrs) pic.twitter.com/wroOjdz1hc
कोरोना: अब तक 3,01,04,720 दी संक्रमण को मात
वैक्सीन की कमी पर राहुल ने मोदी सरकार को घेरा
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..
जुमले हैं,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 14, 2021
वैक्सीन नहीं!#WhereAreVaccines pic.twitter.com/TOsSkHoOIl