फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Vaccination: States have less corona vaccine, Central government refuses again

टीकाकरण: राज्यों के पास कम पड़ी वैक्सीन, केंद्र का फिर इनकार

Wed, 14 Jul 2021 07:49 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 14 Jul 2021 07:49 AM IST
सार

  • दिल्ली सहित कई राज्यों में वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण पर असर
  • मध्यप्रदेश में वैक्सीन की पिछले एक दिन में केवल 38 हजार खुराक ही दी गईं
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 12 लाख खुराक की एक और खेप जारी की

विज्ञापन
Corona Vaccination: States have less corona vaccine, Central government refuses again
कोविशील्ड और कोवाक्सिन वैक्सीन - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

कोरोना महामारी के चलते देश में फिर से वैक्सीन को लेकर संकट खड़ा हो गया है। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने वैक्सीन की कमी से साफ इनकार किया है। केंद्र का कहना है कि राज्यों के पास अब भी 1.91 करोड़ खुराक उपलब्ध हैं, जबकि 12 लाख खुराक की एक और खेप जारी कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली सहित कई राज्यों में टीकाकरण पर पड़ा असर, नहीं मिल रही वैक्सीन
वहीं दिल्ली सहित कई राज्यों में वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण पर असर हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में वैक्सीन पर्याप्त न होने की वजह से कई टीकाकरण केंद्र तक अस्थायी रुप से बंद हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं मध्यप्रदेश में वैक्सीन की कमी के चलते पिछले एक दिन में केवल 38 हजार खुराक ही दी गईं। इसी तरह महाराष्ट्र, झारखंड, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में भी वैक्सीन की कमी के चलते लोगों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मंगलवार सुबह आठ बजे तक राज्यों के पास वैक्सीन की 1,91,55,630 खुराक का भंडारण था जिनका इस्तेमाल टीकाकरण में होना है। इनके अलावा 12 लाख खुराक की एक और खेप जारी की है। इसमें कोविशील्ड और कोवाक्सिन दोनों साथ में हैं।

मंत्रालय ने यहां तक कहा है कि राज्यों को अब तक 39.46 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं जिनमें से 37.55 करोड़ खुराक की खपत हुई है। हालांकि केंद्र और राज्यों के बीच वैक्सीन की कमी को लेकर चल रहे इन आरोप-प्रत्यारोप के बीच न सिर्फ आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बल्कि टीकाकरण का आंकड़ा भी तेजी से कम हुआ है। 


कोविन वेबसाइट के अनुसार 26 जून से दो जुलाई के बीच 2.96 करोड़ से अधिक खुराक दी गई थीं लेकिन 3 से नौ जुलाई के बीच यह घटकर 2.71 करोड़ रह गईं। 10 जुलाई से अब तक की स्थिति देखें तो 91.51 लाख खुराक अब तक खपत हुई है। अगर 19 से 25 जून के बीच गौर करें तो एक सप्ताह में रिकॉर्ड 4.51 करोड़ से अधिक खुराक दी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed