फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live: देश में अब तक लगे 40 करोड़ से अधिक टीके, पिछले 24 घंटे में दी गईं 46 लाख से अधिक खुराकें

Sat, 17 Jul 2021 09:48 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 17 Jul 2021 09:48 PM IST
खास बातें

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है। तीसरी लहर की आशंका के बीच संक्रमण के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। केरल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना का कहर शुरू हो गया है। देश में बीते 24 घंटे में 38,112 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 560 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को देश में 39,072 नए केस मिले थे और 544 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
Coronavirus delta plus variant cases today in india latest news update on july 17th 2021 Live :  corona cases covid death vaccine vaccination, black fungus
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

09:46 PM, 17-Jul-2021

देश में अब तक लगे 40 करोड़ से अधिक टीके

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत में अभी तक लगाई गयीं कोविड-19 टीकों की खुराक की कुल संख्या 40 करोड़(40,44,67,526) के पार हो चुकी है। शाम सात बजे तक के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 46.38 लाख से अधिक खुराक लगाई गईं।

 
08:15 PM, 17-Jul-2021

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,205 नए मामले

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,205 नए मामले सामने आए हैं और 43 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 2,802 लोग स्वस्थ भी हो गए।


 
विज्ञापन
07:49 PM, 17-Jul-2021

केरल में जिका वायरस के पांच और नए मामले

केरल में जीका वायरस के पांच और नए मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 35 हो गई है।


 
06:56 PM, 17-Jul-2021

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 16148 नए मामले

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 16,148 नए मामले सामने आए हैं और 114 लोगों की मौत हो गई।


 
06:54 PM, 17-Jul-2021

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 32 नए मामले

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 32 नए मामले सामने आए हैं और एक की मौत हो गई। इस दौरान 66 लोग स्वस्थ भी हो गए।


 
06:44 PM, 17-Jul-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 59 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 59 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 91 लोग स्वस्थ भी हो गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:18 PM, 17-Jul-2021

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2672 नए मामले

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2672 नए मामले सामने आए हैं और 18 लोगों की मौत हो गई।


 
05:02 PM, 17-Jul-2021

सभी राज्यों को कोविड-19 रोधी टीके की 41.69 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 41.69 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की जा चुकी हैं और राज्यों के पास तथा निजी अस्पतालों में 2.74 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं।

मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि टीके की 18,16,140 और खुराकों की आपूर्ति की जा रही है। वक्तव्य के मुताबिक सभी स्रोतों के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 41,69,24,550 खुराक प्रदान की जा चुकी हैं और आगे 18,16,140 खुराकों की आपूर्ति करने की प्रक्रिया चल रही है। 
04:48 PM, 17-Jul-2021

सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज की टीबी की जांच हो: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी कोरोना पॉजिटिव रोगियों के लिए क्षय रोग (टीबी) की जांच और सभी स्वस्थ हुए टीबी रोगियों के लिए कोरोना स्क्रीनिंग की सिफारिश की है।
03:24 PM, 17-Jul-2021

ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2182 नए मामले

ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,182 नए मामले सामने आए हैं और 67 लोगों की मौत हो गई। 


 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed