फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Live: महाराष्ट्र में कोरोना के 9489 नए मामले, 153 लोगों की मौत

Sat, 03 Jul 2021 10:51 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 03 Jul 2021 10:51 PM IST
खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार काफी कम हो गई है लेकिन कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं 21 जून से देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को तेज कर दिया है। अबतक देश में 34 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट देखने को मिले हैं। बीते 24 घंटे में 44111 नए मामले सामने आए। देश में अबतक 34.46 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है, इतना ही नहीं बीते 24 घंटे में 43 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी है। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
coronavirus delta plus variant cases today in india latest news update on july 3rd 2021 Delta Plus Variant
महाराष्ट्र में कोरोना - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

09:51 PM, 03-Jul-2021

महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 9489 नए मामले

महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 9,489 नए मामले आए और 153 लोगों की मौत हो गयी जबकि 8,395 और लोग संक्रमण से उबर गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
09:37 PM, 03-Jul-2021

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 86 नए मामले

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 86 नए मामले सामने आए हैं और पांच लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 106 लोग स्वस्थ भी हो गए। 
विज्ञापन
09:30 PM, 03-Jul-2021

वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 35 करोड़ के पार

देश में टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार तीन जुलाई की शाम सात बजे तक वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 35,05,42,004 के पार हो गया। वहीं बीते 24 घंटे में कुल 57,36,924 वैक्सीन की खुराक दी गई हैं।
07:27 PM, 03-Jul-2021

कर्नाटक में हटा नाइट कर्फ्यू

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने राज्य में लॉकडाउन में और ढील देने की घोषणा की। इसके तहत रात्रि कर्फ्यू को हटा लिया गया है और सरकारी कार्यालयों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी गई है। वहीं अब जिला प्रशासन अपने अनुसार पाबंदियां लगा सकता है।
07:19 PM, 03-Jul-2021

गोवा में 5 जुलाई से टीका उत्सव 1.2 की शुरुआत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य सरकार अब 5 जुलाई से टीका उत्सव 1.2 शुरू कर रही है, जो 84 दिन पूरे कर चुके लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक देने पर जोर देगी। 
04:44 PM, 03-Jul-2021

जुलाई के अंत तक लोकल ट्रेनों से वकीलों को यात्रा की अनुमति नहीं: बॉम्बे हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि वकीलों को कम से कम जुलाई के अंत तक उपनगरीय ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है क्योंकि महाराष्ट्र में तीसरी लहर की अभी आशंका बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:09 PM, 03-Jul-2021

यूपी के 36 जिलों में अब एक भी मामले नहीं

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों की संख्या जो प्रतिदिन 38,000 आने की थी वो अब घटकर 112 रह गई है। कुल सक्रिय मामले 2,461 हैं। आज 36 जिलों में एक भी मामला नहीं आया। 37 जिलों में सिंगल डिजिट में मामले आए हैं। 
03:59 PM, 03-Jul-2021

इंडोनेशिया में टीकाकरण की धीमी गति से लोग परेशान

इंडोनेशिया में कोविड-19 के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के साथ ही टीकाकरण की धीमी गति की दोहरी मार झेल रहा है। टीकाकरण की धीमी शुरुआत के बाद अब देश ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने के लिए संघर्ष कर रहा है।
03:57 PM, 03-Jul-2021

ओडिशा में कोरोना के 2917 नए मामले, 45 मरीजों की मौत

ओडिशा में शनिवार को कोविड-19 के 2917 नए मामले आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,19,026 हो गई जबकि 45 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 4,154 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
03:42 PM, 03-Jul-2021

त्रिपुरा के 9 शहरों में कोरोना कर्फ्यू नौ जुलाई तक के लिए बढ़ाया गया

त्रिपुरा सरकार ने अगरतला और आठ अन्य शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में अपराह्न 2 बजे से सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू को नौ जुलाई तक बढ़ा दिया है। यह जानकारी एक अधिसूचना में दी गई है। हालांकि शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक का रात का कर्फ्यू गांवों से हटा लिया गया है। यूएलबी में कोविड कर्फ्यू, सबसे पहले 16 मई को लगाया गया था और फिर बार-बार बढ़ाया गया है। यह दो जुलाई को समाप्त होना था।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed