Corona Live: बंगाल में बाहर से आने वालों के लिए कोरोना जांच की रिपोर्ट अनिवार्य , ममता सरकार ने दिए आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:03 PM IST
खास बातें
देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है। पिछले तीन से हर रोज दो लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। कोविड से होने वाली मौतों की संख्या ने भी सरकार से लेकर आम लोगों तक की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में अस्पतालों की हालत बेहद खराब नजर आ है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है। वहीं देश में शनिवार को बीते 24 घंटों में 2.34 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले और 1,341 लोगों की संक्रमण के चलते जान चली गई है। महामारी के रौद्र रूप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि से फोन पर बात कर कुंभ मेला को समाप्त करने की अपील की। महाराष्ट्र में हालात बिगड़ते देख राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी से बात की और 1500 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भेजने की मांग की। कोरोना वायरस से जुड़ी सभी अपडेट यहां पढ़ें...
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : ANI