12:27 AM, 22-Apr-2021
अलीगढ़: ऑक्सीजन न मिलने से पांच लोगों की मौत
अलीगढ़: एसजेडी मेमोरियल कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन न मिलने से पांच लोगों की मौत।
11:40 PM, 21-Apr-2021
प. बंगाल में कोरोना वायरस के 10,784 मामले, 58 की मौत
प. बंगाल में कोरोना वायरस के 10,784 मामले सामने आए, 58 मरीजों की हुई मौत। कुल 5616 मरीज डिस्चार्ज हुए। वहीं, टीएमसी नेता मदन मित्रा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
10:19 PM, 21-Apr-2021
महाराष्ट्र में गुरुवार रात 8 बजे से लॉकडाउन
महाराष्ट्र में गुरुवार रात 8 बजे से लॉकडाउन रहेगा जो कि 1 मई सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा।
09:24 PM, 21-Apr-2021
बिहार में 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड टीका निशुल्क
बिहार सरकार 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड टीका निशुल्क लगाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी दी है।
09:24 PM, 21-Apr-2021
कोरोना मरीज ने नर्स पर चाकू से किया हमला
दक्षिण मुंबई के एक कोविड केयर सेंटर में कोरोना मरीज ने नर्स पर चाकू से हमला कर दिया। मुंबई पुलिस ने धारा 324, 504, 188 और 270 के तहत मामला दर्ज किया है।
09:07 PM, 21-Apr-2021
पंजाब और हरियाणा में कोरोना बेकाबू
हरियाणा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,623 मामले सामने आए हैं और 45 मौतें हुईं हैं। इस दौरान 3,929 लोग स्वस्थ भी हुए। वहीं पंजाब की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 4,970 नए मामले सामने आए हैं और 69 मौतें हुईं हैं। इस दौरान 2,727 रिकवरी दर्ज की गई हैं।
08:50 PM, 21-Apr-2021
महाराष्ट्र में कोरोना की बेकाबू रफ्तार
महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो गई है। यहां 24 घंटे में 67468 नए मामले सामने आए हैं और 568 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 54985 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
08:28 PM, 21-Apr-2021
उद्योग के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति तुरंत रोके केंद्र सरकार: हाईकोर्ट
दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र से औद्योगिक उद्देश्यों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति तुरंत रोकने के लिए कहा है। बता दें कि दिल्ली उच्च न्यायालय मैक्स अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के संबंध में एक तत्काल आवेदन पर सुनवाई कर रहा है। हाईकोर्ट ने कहा कि आप इस तरह से अस्पताल में लोगों को मरने के लिए नहीं छोड़ सकते हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि मुझे हैरानी हो रही है कि अस्पताल में लोग मर रहे हैं और आप उद्योग के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं रोक पा रहे हैं।
08:19 PM, 21-Apr-2021
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी कोरोना संक्रमित
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि जांच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, पिछले 7 दिनों से मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, मैं अपने अभियान को वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जारी रखूंगा, मैं सुझाव देता हूं और सभी से निवेदन करता हूं कि जिंदगी से कोरोना को दूर रखें।
07:54 PM, 21-Apr-2021
कांग्रेस सांसद शशि थरूर कोरोना पॉजिटिव
कांग्रेस सांसद शशि थरूर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि कोरोना जांच के लिए दो दिन और परिणाम के लिए एक दिन का इंतजार करने के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि मैं सकारात्मक विचारों के साथ और ढेर सारे तरल पदार्थ खाकर इससे निपटूंगा। उन्होंने आगे कहा कि मेरी बहन और 85 वर्षीय मां भी इस संक्रमण का शिकार हो गईं हैं।