Coronavirus LIVE: मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले, कोई मौत नहीं
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ गई है। तीसरी लहर की आशंका के बीच कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। केरल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना वायरस का कहर शुरू हो गया है।देश में बीते 24 घंटे में 41,157 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 518 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले यानी शनिवार को देश में 38,112 नए केस मिले थे और 560 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज इस जानलेवा बीमारी के चलते किसी मरीज की मौत नहीं हुई। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
लाइव अपडेट
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले
मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 7,91,658 हो गई। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की संक्रमण से मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,512 है, वर्तमान में 219 मरीजों का इलाज चल रहा है।केरल: बकरीद पर कोविड-19 पाबंदियों में छूट दिए जाने के फैसले की आलोचना
केरल में 21 जुलाई को बकरीद त्योहार के मद्देनजर कोविड-19 संबंधी पाबंदियों में ढील देने के सरकार के फैसले की रविवार को विपक्षी दल कांग्रेस और भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने आलोचना की। आईएमए ने सरकार के फैसले को कानूनी चुनौती देने की चेतावनी दी है।झारखंड: 32 नए मामले सामने आए, 42 ठीक हुए
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 32 नए मामले सामने आए और 42 कुल मरीज ठीक हुए। वहीं शून्य मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 327 हो गई है।Jharkhand reports 32 new #COVID19 cases, 42 recoveries, and zero deaths in the last 24 hours
— ANI (@ANI) July 18, 2021
Active cases: 327
Total recoveries: 3,41,234
Death toll: 5,120 pic.twitter.com/Il8zMUEjyA
असम: 1329 नए मामले 2277 ठीक हुए
गोवा में 26 जुलाई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू
भारत ने नेपाल को सौंपे 150 आईसीयू बिस्तर
भारत ने रविवार को नेपाल सरकार को 150 से ज्यादा आईसीयू बिस्तर सौंपे। भारत का यह कदम कोविड-19के खिलाफ लड़ाई में पड़ोसी मुल्क के साथ एकजुटता और निकट सहयोग दर्शाने वाला है। महामारी की शुरुआत के बाद से भारत ने नेपाल को आवश्यक दवाओं की आपूर्ति, आरटी-पीसीआर परीक्षण, वेंटिलेटर की आपूर्ति के माध्यम से लगभग 65 लाख अमेरिकी डालर की सहायता प्रदान की है।