फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Live: असम में पिछले 24 घंटे में 3477 नए मामले, 41 की मौत

Fri, 18 Jun 2021 12:26 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 18 Jun 2021 12:26 AM IST
खास बातें

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर अभी थमा नहीं है। कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों का आंकड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है। पिछले एक हफ्ते से लगातार कोरोना के नए केस एक लाख से कम दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि, कोरोना के दैनिक मरीजों में भी वृद्धि दर्ज की गई है। देश में बीते 24 घंटों में 67,208 कोरोना मरीज मिले हैं और 2,330 लोगों की जान चली गई है। इससे एक दिन पहले, 62,224 नए मामले सामने आए थे। उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) द्वारा किए गए एक सर्वे के अनुसार कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में बच्चों का अधिक प्रभावित होने की आशंका बहुत कम है। वहीं, कर्नाटक सरकार ने कोरोना के चलते स्थानीय निकाय चुनावों को स्थगित करने का फैसला किया है। देश-दुनिया की कोरोना वायरस से जुड़ी पल पल की अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
Coronavirus cases in india today on june 17th 2021 Live news : new covid case death vaccination vaccine black fungus UP MP Delhi
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा - फोटो : twitter.com/BSYBJP

लाइव अपडेट

11:56 PM, 17-Jun-2021

असम : 3477 नए मामले, 41 की गई जान

असम में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,477 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 4,949 लोग ठीक हुए और 41 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 36,793 हो गई है। 
 
10:47 PM, 17-Jun-2021

जम्मू-कश्मीर: 656 नए मामले, नौ मरीजों की मौत

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को कोविड-19 के 656 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 10 हजार 17 हो गई। जबकि, नौ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद बढ़कर 4226 हो गई। केंद्र शासित प्रदेश में अब कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10,602 हो गई है। इसके साथ ही यहां अब तक ब्लैक फंगस के 22 मामले दर्ज किए जा चुके है।
विज्ञापन
10:39 PM, 17-Jun-2021

झारखंड: 146 नए मामले, 443 ठीक हुए

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 146 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 443 लोग ठीक हुए और तीन संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 1946 हो गई है। इसके साथ ही यहां अब तक कुल तीन लाख 37 हजार 88 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं 5095 मरीजों की जान जा चुकी है।
10:25 PM, 17-Jun-2021

हरियाणा: 232 नए मामले 38 की गई जान

हरियाणा में आज कोरोना संक्रमण के 232 नए मामले सामने आए, 546 मरीज ठीक हुए और 38 संक्रमितों की जान चली गई। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब सात लाख 66 हजार 838 हो गई है। इनमें से 3227 सक्रिय मामले हैं।
10:16 PM, 17-Jun-2021

महाराष्ट्र: 9830 नए मामले, 5890 ठीक हुए

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 9830 नए मामले दर्ज किए गए। इसी दौरान यहां 5890 लोग ठीक हुए तो 236 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के कुल सामने आए मामलों की संख्या अब 59 लाख 44 हजार 710 हो गई है। इनमें से एक लाख 39 हजार 960 सक्रिय मामले हैं।
09:57 PM, 17-Jun-2021

कर्नाटक में स्थानीय निकाय चुनाव स्थगित

कर्नाटक सरकार ने स्थानीय निकाय चुनावों को स्थगित करने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने यह निर्णय कोविड-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:42 PM, 17-Jun-2021

बिहार में कोरोना वायरस के 385 नए मामले सामने आए

बिहार में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर को 9527 हो गई। बुधवार को शाम चार बजे से गुरुवार शाम चार बजे तक राज्य में संक्रमण के 385 नए मामले दर्ज किए गए हैं। अब यहां कोरोना के मामलों की कुल संख्या बढ़कर सात लाख 18 हजार 704 हो गई है । वहीं, 586 और मरीजों के ठीक होने के साथ इस बीमारी को मात देने वालों की कुल संख्या सात लाख पांच हजार 373 हो गई है।
09:33 PM, 17-Jun-2021

ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों से 54 दिन में 32 हजार टन से अधिक आपूर्ति

रेल मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें बीते 54 दिन में देश में 1830 से अधिक टैंकरों में 32,017 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन (एलएमओ) की आपूर्ति कर चुकी हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अब तक 443 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें अपनी यात्रा पूरी कर विभिन्न राज्यों को राहत पहुंचा चुकी हैं। एक और ट्रेन चार टैकरों में 78 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन लेकर रास्ते में है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों ने 54 दिन पहले 24 अप्रैल को ऑक्सीजन आपूर्ति की शुरुआत की थी।

09:22 PM, 17-Jun-2021

महाराष्ट्र: पर्याप्त स्टॉक मिलने के बाद टीकाकरण की साप्ताहिक योजना प्रकाशित होगी

महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे उच्च न्यायालय को बताया है कि वह राज्य को कोविड-19 रोधी टीकों का पर्याप्त स्टॉक मिलने के बाद मुंबई और कुछ अन्य जिलों में साप्ताहिक टीकाकरण कार्यक्रम की योजना प्रकाशित करेगी। इस सप्ताह की शुरुआत में उच्च न्यायालय में दायर एक हलफनामे में, राज्य सरकार ने कहा था कि वह टीकाकरण केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए टीका लगवाने को लेकर नागरिकों को पूर्व निर्धारित समय स्लॉट आवंटित करने की प्रणाली पर भी काम कर रही है।
09:14 PM, 17-Jun-2021

मुंबई: 666 नए मामले, 741 ठीक हुए

मुंबई में पिछले 24 घंटों को दौरान कोविड-19 के 666 नए मामले दर्ज किए गए। इसी दौरान शहर में 741 मरीज ठीक हुए तो 20 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। शहर में कोरोना के सक्रिय मामलों की सख्या अब 14,807 हो गई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed