Corona Live: दिल्ली में कोरोना का कोहराम, सर गंगाराम अस्पताल के 37 डॉक्टर हुए कोरोना पॉजिटिव
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपना कहर बरपा रही है। देश में दैनिक मामलों को लेकर पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त होते जा रहे हैं। गुरुवार को रिकॉर्ड 1.26 लाख से भी ज्यादा नए मरीज मिले। महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, मध्यप्रदेश और दिल्ली में हालात चिंताजनक हैं। कोरोना पर काबू पाने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी आज फिर सभी मुख्यमंत्रियों से कोविड पर चर्चा करेंगें। वहीं भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए न्यूजीलैंड ने अपने यहां भारतीयों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दूसरी ओर देश में कोरोना की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लगातार गंभीर होती स्थिति पर चिंता जताई और 11 से 14 अप्रैल के बीच 'टीका उत्सव' मनाने की अपील की। कोरोना से जुड़ी सभी खबरें यहां पढ़ें...
लाइव अपडेट
दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू में ई-पास के लिए मिले 1.19 लाख आवेदनों में से लगभग 87 हजार आवेदन खारिज
दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू के दौरान यात्रा की अनुमति के वास्ते ई-पास के लिए जिलों के अधिकारियों को 1.19 लाख आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से लगभग 87,000 को खारिज कर दिया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ज्यादातर आवेदन इसलिए खारिज किए गए क्योंकि वह कर्फ्यू से छूट पाने वाली श्रेणी में नहीं आते थे या उनमें दी गई सूचना में त्रुटि थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार लंबित आवेदनों की संख्या बुधवार को 30,000 से ज्यादा थी जो घटकर 20,055 रह गई है। कुल 1,19,369 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से केवल 12,068 स्वीकार किए गए।
चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा पुलिस कर रही जांच
दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा पुलिस लोगों के परिचय पत्र की जांच कर रही है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए नोएडा में 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है।Uttar Pradesh Police check identity cards of commuters entering Noida from Delhi at Chilla border.
— ANI UP (@ANINewsUP) April 8, 2021
Night curfew has been imposed in Noida between 10 pm & 5 pm till April 17 in view of rising cases of COVID-19.
In Delhi, nigh curfew to remain in place till April 30. pic.twitter.com/Z75PZTs7Vf
पिंपरी-चिंचवाड़ में कोरोना टीकाकरण का काम रुका
महाराष्ट्र में पिंपरी-चिंचवाड़ में 9 अप्रैल को भी कोरोना टीकाकरण का काम रुका रहेगा क्योंकि नगर निगम के पास पर्याप्त टीके नहीं हैं। निगम ने कहा कि वैक्सीन पाने की कोशिशें जारी हैं और मिलते ही दोबारा टीकाकरण का काम शुरू हो जाएगा।दिल्ली में मीडियाकर्मियों को रात में आवाजाही में छूट
दिल्ली मेंं प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मियों को रात में आवाजाही में छूट दी गई। ई-पास की जरूरत नहीं, मान्य परिचय पत्र दिखाना होगा।#COVID19: Print and Electronic Media shall be exempted from restriction of movement during night curfew on production of valid identity card instead of possession of e-pass: Delhi government
— ANI (@ANI) April 8, 2021
(file photo) pic.twitter.com/w11cRZm63W
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के 37 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार सर गंगाराम अस्पताल के 37 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।45 से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण करें: पीएम मोदी
तेलंगाना सरकार की बड़ी पहल, प्राइवेट स्कूल के शिक्षक को देगी आर्थिक सहायता
कर्नाटक के आठ शहरों में लगा नाइट कर्फ्यू
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले में बेतहाशा वृद्धि
गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4021 नए मामले
गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,021 नए मामले सामने आए हैं। 2,197 लोग डिस्चार्ज हुए और 35 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।