08:21 PM, 02-Apr-2021
मुंबई में संक्रमण के 8832 नए मामले
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 8832 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इस अवधि में कोरोना से पीड़ित 5352 लोग ठीक हुए हैं और 20 लोगों की मौत हुई है। अब शहर में कोरोना के कुल मामलों की संख्या चार लाख 32 हजार 192 हो गई है। अभी तक यहां तीन लाख 61 हजार 43 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं और 11,724 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में अब कोरोना के 58,455 सक्रिय मामले हैं।
06:59 PM, 02-Apr-2021
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 1288 नए मामले
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 1288 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या नौ लाख चार हजार 548 हो गई है। वहीं, यहां अब तक इस बीमारी की चपेट में आगर 7225 लोगों की मौत हो चुकी है।
06:24 PM, 02-Apr-2021
जम्मू-कश्मीर में 517 नए मामले, पांच की मौत
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 517 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही इसी अवधि में 171 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं और पांच की मौत हुई है। यहां अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या एक लाख 31 हजार 938 हो गई है। इसके अलावा एक लाख 26 हजार 720 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं और 2003 लोगों की अब तक मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना के अब 3215 सक्रिय मामले हैं।
05:52 PM, 02-Apr-2021
नागपुर में 4108 नए मामले, 60 की मौत
महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 4108 नए मामले सामने आए हैं। इसी अवधि में 3214 लोग ठीक हुए हैं और 60 लोगों की इस बीमारी तके चलते मौत हुई है। अब शहर में कोरोना के कुल मामलों की संख्या दो लाख 33 हजार 776 हो गई है। अब तक यहां एक लाख 87 हजार 751 लोग ठीक हो चुके हैं और 5281 की अब तक मौत हुई है। शहर में कोरोना के सक्रिय मामले अब 40,807 है।
05:45 PM, 02-Apr-2021
महाराष्ट्र: लॉकडाउन न लगाने का अनुरोध
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन न लगाने का अनुरोध किया गया है।
05:31 PM, 02-Apr-2021
दिल्ली में लॉकडाउन की योजना नहीं: केजरीवाल
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर आपात बैठक बुलाई थी। हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है। बैठक में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली वायरस की चौथी लहर का सामना कर रही है। हम लॉकडाउन लगाने पर विचार वहीं कर रहे हैं। लेकिन, अगर ऐसी स्थिति बनती है तो हम पहले दिल्ली की जनता से बात करेंगे। इस बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन व अन्य अधिकारी शामिल हुए थे।
05:28 PM, 02-Apr-2021
ब्रिटेन ने यात्रा प्रतिबंध वाली सूची में जोड़े चार और देश
ब्रिटेन की सरकार ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप के प्रकोप के बीच अपनी यात्रा प्रतिबंध की सूची में चार और देशों- बांग्लादेश, केन्या, पाकिस्तान और फिलीपींस को जोड़ा है। परिवहन विभाग ने कहा कि ब्रिटेन में ताजा पाबंदियां नौ अप्रैल से प्रभाव में आएंगी।
05:13 PM, 02-Apr-2021
मुंबई: 75 वर्ष से अधिक आयु वालों के टीकाकरण के लिए जनहित याचिका
बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। इसमें केंद्र, महाराष्ट्र सरकार और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांगों या बिस्तर से उठने में असमर्थ लोगों को घर-घर जाकर कोविड-19 टीके की खुराक उपलब्ध कराने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। याचिका में कहा गया है कि इस तरह के लोग टीकाकरण केन्द्रों पर नहीं जा सकते हैं या ऐसा कर पाना उनके लिए मुश्किल हो सकता है।
05:06 PM, 02-Apr-2021
राजस्थान: सीएम गहलोत ने की नियम मानने की अपील
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार कहा कि कोरोना वायरस की इस दूसरी लहर में आ रहे अधिकांश मरीज बिना लक्षणों वाले हैं। गहलोत ने ट्वीट किया, 'अभी कोरोना वायरस भी पहले से खतरनाक हो गया है। ऐसे में हम सभी को गंभीरता दिखानी होगी। मैं सभी से पुन: अपील करता हूं कि मास्क लगाने, हाथ धोने व एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें। थोड़ी सी लापरवाही भी किसी की जान जाने का कारण बन सकती है।'
04:59 PM, 02-Apr-2021
ओडिशा में कोविड-19 के 461 नए मामले
ओडिशा में एक दिन में कोविड-19 के 461 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या तीन लाख 41 हजार 772 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले राज्य के 30 में से 24 जिलों में सामने आए। इनमें से 272 पृथकवास केंद्रों में मिले जबकि अन्य संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में सामने आए।
अधिकारी ने बताया कि नुआपाड़ा जिले में सबसे ज्यादा 86, खुर्दा में 69 ,सुंदरगढ़ में 62 और कालाहांडी में 36 नए मामले सामने आए। उल्लेखनीय है कि राज्य में 30 मार्च से संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और मृतक संख्या 1,921 बनी है। राज्य में अब तक कोविड-19 से संक्रमित 53 लोगों की मौत अन्य बीमारियों से ग्रसित होने के कारण हुई है।