फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Congress Protest Live: आज नहीं खड़े हुए तो देश नहीं बचेगा....मोदी सरकार पर राहुल का हमला

Sun, 04 Sep 2022 02:20 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Sep 2022 02:20 PM IST
खास बातें

Congress Halla Bol Rally Today News in Hindi: महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को घेरने के लिए एक तरफ कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली आयोजित कर रही है, तो दूसरी तरफ पार्टी छोड़ने के बाद गुलाब नबी आजाद आज जम्मू में शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। जम्मू के सैनिक फार्म में वह अपनी पहली जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। माना जा रहा है कि इस दौरान वह अपनी नई पार्टी का एलान भी कर सकते हैं। वहीं कांग्रेस की 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली को कांग्रेस नेता राहुल गांधी संबोधित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Congress Protest Live Updates Mega Rally Against Inflation at Ramlila Maidan in Delhi Today
रामलीला मैदान में राहुल गांधी - फोटो : congress

लाइव अपडेट

02:07 PM, 04-Sep-2022

मैं ईडी से नहीं डरता- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, मुझे ईडी ने 55 घंटे बिठाया। लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा, अगर आज हम नहीं खड़े हुए तो देश नहीं बचेगा। क्योंकि ये देश संविधान है। ये देश इस देश की जनता की आवाज है। यह देश इस देश की जनता का भविष्य है। यह देश दो उद्योगपतियों का नहीं है। 
02:02 PM, 04-Sep-2022

उद्योगपतियों के लिए 24 घंटे काम करते हैं मोदी- राहुल गांधी

देश में बेरोजगारी, देश में महंगाई और देश का पूरा का पूरा धन दो उद्योगपतियों के हाथ में है। ये दो उद्योगपति 24 घंटे नरेंद्र मोदी के लिए काम करते हैं। नरेंद्र मोदी भी इन दोनों उद्योगपतियों के लिए 24 घंटे काम करते हैं।  नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री हैं, लेकिन उन दो उद्योगपतियों के बिना नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं हाे सकते। 
विज्ञापन
02:00 PM, 04-Sep-2022

देश को रोजगार दो उद्योगपति नहीं देते- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, मुझे यह कहते हुए अच्छा नहीं लग रहा है, लेकिन यह देश अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा। उन्होंने कहा, दो उद्योगपति देश को रोजगार नहीं दे पाएंगे। देश को रोजगार छोटे उद्यम देते हैं, किसान देते हैं। लेकिन मोदी सरकार ने इनकी कमर तोड़ दी है। 
01:58 PM, 04-Sep-2022

राहुल गांधी का भाजपा पर करारा हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रैली स्थल पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, भाजपा और आरएसएस के नेता देश को बांटते हैं और जानबूझकर देश में भय पैदा करते हैं। लोगों को डराते हैं और नफरत पैदा करते हैं। 


 
01:53 PM, 04-Sep-2022

यूपीए सरकार के खिलाफ षड्यंत्र-गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हल्लाबोल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यूपीए सरकार के समय में जब अन्ना हजारे और केजरीवाल ने आंदोलन किए। वह हमारी सरकार के खिलाफ षड्यंत्र थे।
01:30 PM, 04-Sep-2022

महंगाई के मुद्दे पर पीएम खामोश क्यों?-खड़गे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि खाने-पीने के सामान पर जीएसटी से लोग त्रस्त हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत लगातार घट रही है। फिर भी महंगाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खामोश रहते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:18 PM, 04-Sep-2022

बघेल ने मोदी सरकार को घेरा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार बड़े-बड़े बिजनेसमैन का लोन माफ करती है उसे रबड़ी देती है। जबकि कांग्रेस पार्टी मेहनत का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ रही है और कांग्रेस उसके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। थोड़ी देर बाद राहुल गांधी रैली को संबोधित करने वाले हैं।

 
01:01 PM, 04-Sep-2022

राहुल गांधी रामलीला मैदान पहुंचे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में रैली को संबोधित करेंगे। 

12:50 PM, 04-Sep-2022

बेरोजगारी और महंगाई ‘मोदी सरकार के दो भाई’: कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि बेरोजगारी और महंगाई मोदी सरकार के दो भाई हैं। उसके दो और भाई ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) भी हैं।

 
12:34 PM, 04-Sep-2022
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि कि प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते। उन्हें जनता की तकलीफें सुननी ही पड़ेंगी।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed