Congress President Poll Live: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव खत्म, सोनिया बोलीं- लंबे समय से इसका था इंतजार
Congress President Election and Result Live News in Hindi: कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी हैं। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर इस चुनावी मुकाबले में आमने-सामने हैं। 22 साल बाद हो रहे चुनाव के नतीजे 19 अक्तूबर को आएंगे। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि गुप्त मतदान में पार्टी प्रमुख को चुनने के लिए मतदान करेंगे। पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबले में एआईसीसी मुख्यालय और देश भर के 68 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
9500 प्रतिनिधियों ने मतदान किया
कांग्रेस अध्यक्ष के लिए हुए मतदान पर कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष (CEA) मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कहि आज का दिन चुनाव का दिन था और प्रतिनिधियों ने मतदान किए हैं। करीब 9900 प्रतिनिधियों में से 9500 प्रतिनिधियों ने मतदान किया है। करीब 96% मतदान रहा है।जो भी जीते, मिलेगा पूरा सहयोग- सचिन पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पारदर्शी, लोकतांत्रिक और खुले चुनाव कराकर देश के सामने एक उदाहरण पेश किया है। मुझे पूरा भरोसा है कि इस चुनाव में जो भी जीतेगा, उसे कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का समर्थन मिलेगा।पार्टी का नेतृत्व जारी रहेगा: सलमान खुर्शीद
नाना पटोले ने भी किया मतदान
राहुल गांधी ने डाला वोट
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी ने भी मतदान किया। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के शिविर में बने बूथ में अपना वोट डाला।#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi casts his vote to elect the next party president at Bharat Jodo Yatra campsite in Ballari, Karnataka
— ANI (@ANI) October 17, 2022
(Source: AICC) pic.twitter.com/9Jit8vIpVo
लंबे समय से था इंतजार- सोनिया गांधी
#WATCH | "I have been waiting for a long time for this thing," says Congress interim president Sonia Gandhi on the party's presidential election pic.twitter.com/9giL5DeOEX
— ANI (@ANI) October 17, 2022
मनमोहन सिंह ने डाला वोट
सोनिया व प्रियंका गांधी ने डाला वोट
अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय पर अपना वोट डाला।#WATCH | Congress interim president Sonia Gandhi & party leader Priyanka Gandhi Vadra cast their vote to elect the new party president, at the AICC office in Delhi pic.twitter.com/aErRUpRVv0
— ANI (@ANI) October 17, 2022