फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Congress President Election: मल्लिकार्जुन खड़गे भी दाखिल कर सकते हैं नामांकन, सोनिया गांधी से मिले पायलट

Fri, 30 Sep 2022 12:29 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 30 Sep 2022 12:29 AM IST
खास बातें

Congress Presidential Election 2022 News in Hindi: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए बैठकों का दौर लगातार जारी है। सबसे प्रबल दावेदार अशोक गहलोत ने अब चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरम्भ हुई तथा 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्तूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Congress President Election 2022 Live Updates Rahul Gandhi Digvijaya Singh Ashok Gehlot News in Hindi
मल्लिकार्जुन खड़गे। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

12:13 AM, 30-Sep-2022

जोधपुर हाउस से रवाना हुए आनंद शर्मा

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा जोधपुर हाउस से रवाना हो गए, जहां राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ठहरे हुए हैं। आनंद शर्मा ने गुरुवार रात मनीष तिवारी, पृथ्वीराज चव्हाण, बीएस हुड्डा सहित पार्टी के जी23 खेमे के नेताओं के साथ बैठक की।
11:49 PM, 29-Sep-2022

मल्लिकार्जुन खड़गे दाखिल कर सकते हैं नामांकन

सूत्रों के मुताबिक, संभावना है कि गांधी परिवार के समर्थन से उम्मीदवार के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे कल (शुक्रवार) नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दलित कार्ड खेल सकती है। किसी दलित को अध्यक्ष बनाए जाने की बात इसलिए उठ रही है ताकि केंद्र सरकार द्वारा द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाए जाने के सियासी दांव का जवाब दिया जा सके। यही कारण है कि खड़गे के अलावा, मीरा कुमार, मुकुल वासनिक और कुमारी शैलजा का नाम भी चर्चा में है। सूत्रों के मुताबिक, खड़गे शुक्रवार सुबह सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात पर सभी की निगाहें टिकी हैं। 
विज्ञापन
11:43 PM, 29-Sep-2022

प्रियंका गांधी के आवास से बाहर निकलीं सोनिया गांधी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी महासचिव और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास से रवाना हुईं।
11:34 PM, 29-Sep-2022

राजस्थान पर अंतिम फैसला सोनिया गांधी करेंगी : सचिन पायलट

राजस्थान में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने खुलासा किया कि कांग्रेस सुप्रीमो का फैसला अंतिम होगा कि राज्य का नेतृत्व कौन करेगा। पायलट अपने प्रतिद्वंद्वी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव लड़ने की दौड़ से बाहर होने के कुछ घंटे बाद सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे।
11:32 PM, 29-Sep-2022

जोधपुर हाउस पहुंचे आनंद शर्मा

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा आज रात मनीष तिवारी, पृथ्वीराज चव्हाण, बीएस हुड्डा सहित पार्टी के जी23 खेमे के नेताओं के साथ बैठक के बाद जोधपुर हाउस पहुंचे। यहां राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ठहरे हुए हैं।
 
10:32 PM, 29-Sep-2022

जी-23 के नेताओं ने एक अहम मुलाकात की

जी-23 के नेताओं ने एक अहम मुलाकात की और कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनावों से पहले उभरने वाली पूरी स्थिति पर चर्चा की। ये नेता फिर मिलेंगे। ऐसी संभावना है कि पार्टी के चुनाव के लिए समूह का कोई नेता कल नामांकन दाखिल करेगा। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:24 PM, 29-Sep-2022

नामांकन के बाद चिंतन करेंगे: मनीष तिवारी

मनीष तिवारी ने कहा कि अभी तक किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। एक बार यह हो जाने के बाद चिंतन होगा। लोकतांत्रिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीएस हुड्डा, आनंद शर्मा, पृथ्वीराज चव्हाण और मैं विचार-विमर्श के लिए बैठे, घटनाओं पर चर्चा की। देखते हैं कल क्या होता है? उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र जमा करने, दाखिल करने और वापस लेने में दिन बीत जाते हैं। उस समय निर्णय लिया जाएगा। इसे राजनीति में संभावनाओं की प्रबलता कहा जाता है। 
 
10:14 PM, 29-Sep-2022

सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार का समर्थन करेंगे: पृथ्वीराज चव्हाण

आनंद शर्मा के आवास से निकलते हुए पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि अच्छा है कि पार्टी में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हो रहे हैं। हमने निष्पक्ष चुनाव के लिए सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया। देखते हैं कौन नामांकन दाखिल करेगा। हमने कुछ नाम सुने हैं। हम मैदान में सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।
09:53 PM, 29-Sep-2022

हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी की अंदर की संस्कृति है कि आपके जीवन की शुरुआत और खात्मा गांधी के साथ ही होगी और आपकी वफादारी परिवार के प्रति है न कि पार्टी के प्रति। सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी फटकार लगाते हुए कहा कि वह जिम्मेदारी के बिना सत्ता का आनंद लेना चाहते हैं।
09:44 PM, 29-Sep-2022

आनंद शर्मा के आवास पर बैठक कर रहे जी-23 समूह के नेता

मनीष तिवारी, पृथ्वीराज चव्हाण, बीएस हुड्डा समेत कांग्रेस जी23 खेमे के नेता इस समय पार्टी नेता आनंद शर्मा के आवास पर बैठक कर रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed