फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Herald Case Live: ईडी के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, भाजपा ने पूछा- विरोध किस बात के लिए?

Wed, 16 Apr 2025 03:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 16 Apr 2025 03:29 PM IST
खास बातें

National Herald Case, Congress Nationwide Protest Live Updates News In Hindi: नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 9 अप्रैल को विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुमन दुबे और कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का नाम है। यह चार्जशीट धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 3 (मनी लॉन्ड्रिंग) और धारा 4 (सजा) के तहत दाखिल की गई है। इसे लेकर कांग्रेस ने ईडी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने आज देशभर में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।

विज्ञापन
Congress nationwide protest LIVE Updates against ED in National Herald Case Sonia Rahul Gandhi Chargesheet
सोनिया गांधी और राहुल गांधी। - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

07:04 PM, 16-Apr-2025
नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'हमने एक संगठन से दूसरे को चलाने के लिए पैसे उधार लिए, इसमें क्या गलत है? पंडित नेहरू द्वारा शुरू किया गया अखबार जब हम सत्ता से बाहर हो गए तो बंद हो गया। हमने बस इसे पुनर्जीवित करने की कोशिश की... अब वे (भाजपा) अपने संगठनों का विस्तार कर रहे हैं, पिछले 8-9 सालों में इतना पैसा कहां से आया'।

05:21 PM, 16-Apr-2025
असम के नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'राहुल गांधी अक्सर अदाणी और अंबानी पर आरोप लगाते हैं कि उन्होंने इतना पैसा कैसे बनाया है। मेरा सवाल है कि एक राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद उन्होंने 50 लाख रुपये को 2000 करोड़ रुपये में बदलने के लिए व्यापारिक गुर कैसे सीखे। हमें भी यही फॉर्मूला बताएं ताकि मैं असम के लिए ऐसा कर सकूं। कांग्रेस के लोगों को सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मांग करनी चाहिए कि वे पार्टी को ये 2000 करोड़ रुपये वापस दें। क्या आपने कांग्रेस पार्टी के दफ्तरों की हालत देखी है?.. लोगों को यह एहसास नहीं है कि गांधी परिवार पैसा बना रहा है लेकिन आम कांग्रेसी वंचित रह रहे हैं... अब मां और बेटे दोनों को ईडी के सामने पेश होना चाहिए और अपनी बेगुनाही साबित करनी चाहिए।'
 
विज्ञापन
05:19 PM, 16-Apr-2025
नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, 'यह कानूनी छद्मवेश में प्रतिशोध के अलावा कुछ नहीं है। ईडी को जवाब देना चाहिए कि एनडीए के किसी सहयोगी या भाजपा नेता को ईडी ने क्यों नहीं छुआ। चुनिंदा न्याय वास्तव में राजनीतिक ठगी के अलावा कुछ नहीं है।'
 
03:29 PM, 16-Apr-2025
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर ED की चार्जशीट को लेकर कहा, "कार्रवाई होगी और मैं न्यायालय से आग्रह करूंगा कि जल्द से जल्द न्याय हो। कांग्रेस ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है...कांग्रेस पार्टी को जवाब देना चाहिए..."
02:29 PM, 16-Apr-2025
कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर ED की चार्जशीट को लेकर कहा, "यह केवल राजनीति से प्रेरित है, कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी की सच्चाई से डरकर ऐसी कार्रवाई ये(भाजपा) कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आरोप लगाकर दायर की गई चार्जशीट को स्वीकार नहीं करेगी। हमें सड़कों पर उतरना होगा... हम सच्चाई के लिए लड़ेंगे... जब हम अंग्रेजों से नहीं दबे, तो हम उनकी दमनकारी नीतियों से भी नहीं दबेंगे।"
12:50 PM, 16-Apr-2025
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "कांग्रेस पार्टी गांधी खानदान के गुलाम की तरह काम कर रही है। संविधान देश के 140 करोड़ लोगों के लिए बराबर है। नेशनल हेराल्ड मामले में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ था जिसकी जांच कांग्रेस सरकार में ही शुरू हुई थी। जांच एजेंसियों को अपना काम करने देना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
12:50 PM, 16-Apr-2025
नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर ED की चार्जशीट को लेकर हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा, "ED ने अपने अनुसंधान में जो पाया, उसके मुताबिक से ही कार्रवाई कर रही है। इन्हें अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिल रहा है। अब आगे कानून के हिसाब से कार्रवाई होगी।"
12:08 PM, 16-Apr-2025
केंद्र के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "तथ्यों पर गौर करें तो इसमें कोई दम नहीं है। यह राजनीति से प्रेरित मामला है, इसे लंबे समय से खींचा जा रहा है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है... राहुल गांधी, सोनिया गांधी को जानबूझकर निशाना बनाया गया है। यह दुर्भावनापूर्ण इरादे से किया गया है...हमने हाल ही में गुजरात में एक सम्मेलन आयोजित किया, हम पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए अपना पूरा प्रयास कर रहे हैं, उन्हें यह पसंद नहीं है, इसलिए केंद्र सरकार ने जानबूझकर यह कदम उठाया है..."
12:08 PM, 16-Apr-2025
केंद्र और केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में पार्टी नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "हमारे लोग आक्रोशित हैं, जनता आक्रोशित है, कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। 12 साल पुराने झूठे मामले में आपको चार्जशीट दाखिल करने की याद आखिरी दिन आई। आपने चार्जशीट में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए, जबकि एक पैसे का लेन-देन नहीं हुआ, एक भी संपत्ति हस्तांतरित नहीं की गई, जबकि यंग इंडिया एक गैर-लाभकारी संगठन है...सच्चाई यह है कि यह नरेंद्र मोदी की बदले की राजनीति है...हम इसका सामना अदालत में करेंगे। लेकिन आप लोगों का गुस्सा, हमारे कार्यकर्ताओं का गुस्सा देख सकते हैं। यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे नेताओं और हमारे द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों से डरते हैं। वह कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे से डरते हैं...राहुल गांधी ऐसे व्यक्ति हैं जो आपसे नहीं डरते। यह एक फर्जी मामला है। राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मुद्दों ने आपकी पोल खोल दी है..."
12:08 PM, 16-Apr-2025
कथित नेशनल हेराल्ड धन शोधन मामले में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अन्य के खिलाफ ED की अभियोजन शिकायत पर कांग्रेस विधायक और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, "भाजपा सत्ता में आने के बाद से ही राष्ट्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, चाहे वह ED हो, इनकम टैक्स हो या CBI... मनी लॉन्ड्रिंग नहीं हुई है, एक भी पैसे का लेन-देन नहीं हुआ है... यह एक गैर-लाभकारी ट्रस्ट है... जिस परिवार ने अपनी संपत्ति दान कर दी... आज आप उन्हें कैसे परेशान कर रहे हैं... क्या ईडी ने आज तक किसी भाजपा नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई की है..."
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed