Rahul Gandhi Case Live: सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को 13 अप्रैल तक जमानत दी; दिल्ली वापस लौटे पूर्व सांसद
Rahul Gandhi Case Live News in Hindi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'मोदी सरनेम' से जुड़े मानहानि मामले में अदालत द्वारा सुनाए गए दो साल की सजा के खिलाफ आज सूरत में याचिका दायर करेंगे। राहुल इसके लिए खुद सूरत जाएंगे। बताया जाता है कि उनके साथ प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे। पढ़िए पल-पल के अपडेट्स...
लाइव अपडेट
2019 में 'मोदी उपनाम' टिप्पणी पर मानहानि के मामले में अपनी सजा के खिलाफ सूरत जिला अदालत में अपील दायर करने के बाद राहुल गांधी दिल्ली जाने के लिए सूरत हवाई अड्डे पहुंच गए हैं। यहां से राहुल गांधी वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता भी हैं।
#WATCH | Rahul Gandhi at Surat airport to take a flight back to Delhi after filing an appeal in Surat District Court against his conviction in 2019 defamation case on 'Modi surname' remark
— ANI (@ANI) April 3, 2023
He is accompanied by Priyanka Gandhi Vadra, Bhupesh Baghel&other leaders of Congress party pic.twitter.com/sd4DMlsjFq
राहुल गांधी को समर्थन देने के लिए सूरत जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं के वाहनों को गुजरात पुलिस ने रोक दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने सोमवार को यह दावा किया है। थोराट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी देश के लिए लड़ रहे हैं, लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं, संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। उन्हें समर्थन देने और यह दिखाने के लिए कि वह इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं, कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गुजरात शहर का रुख किया, लेकिन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के वाहनों को रोक दिया गया था। इस दौरान पुलिस यह सुनिश्चित कर रही थी कि वे वीडियो न बनाएं। उन्होंने कहा कि यह निंदनीय है।
सूरत की कोर्ट से राहुल गांधी को जमानत मिल गई है। जिसके बाद कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि 'ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा!'
#WATCH मानहानि के मामले में अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दायर करने के बाद राहुल गांधी सुरत की ज़िला अदालत से निकले। pic.twitter.com/clm9zBWi9v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2023
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सूरत पहुंच चुके हैं। यहां उनके समर्थन में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचे हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हैं। इसके अलावा भी पार्टी के कई दिग्गज नेता राहुल के समर्थन में सूरत पहुंचे हैं।
#WATCH | Gujarat: Congress leader Rahul Gandhi, accompanied by senior Congress leaders and CMs arrives in Surat. pic.twitter.com/oLaqGk31TF
— ANI (@ANI) April 3, 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। हम यहां अपनी एकता दिखाने आए हैं। हम देश को बचाने के लिए 'सत्याग्रह' कर रहे हैं। देश देख रहा है कि इंदिरा गांधी के पोते और राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी के साथ आज कैसा व्यवहार किया जा रहा है।'
#WATCH | Tamil Nadu: Congress workers and leaders protest in Coimbatore against the disqualification of Rahul Gandhi as an MP. pic.twitter.com/Jpz3fSXdh5
— ANI (@ANI) April 3, 2023
#WATCH | Delhi: Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra onboard a flight to Surat. pic.twitter.com/akLdGKMqIq
— ANI (@ANI) April 3, 2023