Congress Satyagraha Live: बिना पुलिस मंजूरी के कांग्रेस का सत्याग्रह, जानें क्या बोले प्रियंका गांधी और खरगे
{"_id":"641fcc2c47a829eae70144b4","slug":"congress-day-long-satyagraha-today-against-rahul-gandhis-disqualification-live-updates-2023-03-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Congress Satyagraha Live: बिना पुलिस मंजूरी के कांग्रेस का सत्याग्रह, जानें क्या बोले प्रियंका गांधी और खरगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 26 Mar 2023 07:37 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sun, 26 Mar 2023 07:37 PM IST
खास बातें
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने और सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने आज दिल्ली स्थित राजघाट पर सत्याग्रह का आयोजन किया है। आइए जानते हैं पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
सत्याग्रह के लिए राजघाट पहुंचे कांग्रेस नेता।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:37 PM, 26-Mar-2023
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पिछले साल अपनी पार्टी से राज्यसभा का नामांकन नहीं मिलने के बाद अपने ‘तपस्या’ वाले ट्वीट के लिए रविवार को माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने ‘स्वार्थ’ में ऐसा किया, लेकिन उन्हें अपनी गलती का एहसास किसी से प्रेरणा लेकर हुआ है और वह प्रेरणा हैं राहुल गांधी, जो सत्ता छोड़ने में जरा भी नहीं हिचकते और अपनी 'तपस्या' जारी रखते हैं। पवन खेड़ा ने कहा कि यदि आप लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश करेंगे, तो राहुल गांधी बोलेंगे, चाहे वह संसद के अंदर से हो या इसके बाहर।
07:35 PM, 26-Mar-2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इस आरोप पर पलटवार किया कि राहुल गांधी ने 2019 में अपनी टिप्पणी से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का अपमान किया। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़े वर्गों के लिए बहुत कुछ किया है और इसका इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि उसने उनके जैसे ओबीसी नेता को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाया।
विज्ञापन
05:45 PM, 26-Mar-2023
कांग्रेस सांसदों ने कल संसद में अदाणी मुद्दे और राहुल गांधी की अयोग्यता पर अपना विरोध जारी रखने का फैसला किया है। लोकसभा और राज्यसभा से पार्टी के सांसद काले कपड़े पहनकर संसद आएंगे। कांग्रेस सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।
03:52 PM, 26-Mar-2023
TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने जो किया वह 'विनाश काले विपरीत बुद्धि' का एक उदाहरण है। यह न केवल लोकतंत्र की रक्षा करेगा, बल्कि राहुल गांधी और विपक्ष को 100+ सीटों का लाभ दिलाने में भी मदद करेगा।
#WATCH | On #RahulGandhi's disqualification, TMC MP Shatrughan Sinha says, "...I thank PM Narendra Modi. What they did is an example of 'Vinash Kale Viprit Buddhi.' But it will not only protect democracy but also help Rahul Gandhi & Opposition get an advantage of 100+ seats..." pic.twitter.com/9q7YXvfP6K
— ANI (@ANI) March 26, 2023
03:19 PM, 26-Mar-2023
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने आश्चर्य जताया कि क्या यह इस देश के लोकतंत्र के लिए अच्छा है, जहां एक प्रमुख विपक्षी नेता को संसद में अपनी आवाज उठाने की अनुमति नहीं है।
01:52 PM, 26-Mar-2023
राहुल ने देश का एजेंडा बदला: अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी रविवार को कांग्रेस के सत्याग्रह में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एजेंडा बदल दिया है, अब देश में लोकतंत्र बचाने का एजेंडा चल रहा है। राहुल गांधी ने स्पीकर से बोलने का मौका मांगा था लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया और सदन से निष्कासित कर दिया, इस साजिश पर देश के लोगों में गुस्सा है। उन्होंने कहा, "मैंने पहली बार देखा है कि कोई मुद्दा आया हो, आरोप लगे लेकिन नेता उसपर जवाब देने को तैयार नहीं हैं। आजादी के बाद पहली बार देखा कि कोई प्रधानमंत्री जवाब नहीं दे रहा है। जवाब तो दूर प्रधानमंत्री तो अडानी का नाम लेने को भी तैयार नहीं हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
01:20 PM, 26-Mar-2023
गुजरात के अहमदाबाद में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।
गुजरात: सांसद के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद में पार्टी के संकल्प सत्याग्रह में भाग लिया। pic.twitter.com/Msh4WAqv2y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2023
12:59 PM, 26-Mar-2023
राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के फैसले के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के देहरादून में पार्टी के संकल्प सत्याग्रह में भाग लिया।
Dehradun, Uttarakhand | Congress leaders and workers participate in the party's Sankalp Satyagraha to protest against the disqualification of Rahul Gandhi as an MP. pic.twitter.com/CaLVsZuiHb
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 26, 2023
12:51 PM, 26-Mar-2023
प्रियंका गांधी ने आगे कहा, "मेरे शहीद पिता का अपमान संसद में किया जाता है। शहीद के बेटे का अपमान किया जाता है उन्हें मीर जाफर कहा जाता है। मेरी मां का अपमान किया जाता है। आपके मंत्री कहते हैं कि इनके पिता कौन हैं? आपके प्रधानमंत्री गांधी परिवार के लिए कहते हैं कि ये नेहरू उपनाम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते? आप पर तो कोई केस नहीं होता, आपकी सदस्यता रद्द नहीं होती।"
11:50 AM, 26-Mar-2023