फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2021 Live: देशभर में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने डूबते सूरज को दिया अर्घ्य

Wed, 10 Nov 2021 08:17 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 10 Nov 2021 08:17 PM IST
खास बातें

Happy Chhath Puja 2021 Shubh Muhurat, Timings, Puja Vidhi Live: सूर्योपासना का यह पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी से सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है। इस वर्ष छठ पर्व की शुरुआत सोमवार को स्नान यानी नहाय-खाय के साथ हुई। इसके बाद मंगलवार को व्रतियों ने 'खरना' का प्रसाद ग्रहण किया। आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। 

विज्ञापन
Chhath Puja 2021 Shubh Muhurat Puja Vidhi Vrat Arghya Parana Time Live Updates in Hindi
छठ पर्व - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:26 PM, 10-Nov-2021

सीएम नीतीश कुमार भी गंगा घाट पहुंचे 

छठ के अवसर पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी आज पटना के गंगा घाट पहुंचे। 

 
06:19 PM, 10-Nov-2021

ब्रह्मपुत्र घाट पर सूर्य को अर्घ्य

असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र घाट पर सूर्य को अर्घ्य देते श्रद्धालु।  

विज्ञापन
05:55 PM, 10-Nov-2021

रविकिशन गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचे

भाजपा सांसद रविकिशन छठ पूजा के अवसर पर गोरखपुर में गुरु गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर पहुंचे।

05:50 PM, 10-Nov-2021

अरविंद केजरीवाल श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली के पूर्वी किदवई नगर में श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे। 

05:48 PM, 10-Nov-2021

गोरखनाथ मंदिर में पूजा

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के गुरु गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की। 


 
05:23 PM, 10-Nov-2021

पहला अर्घ्य देकर श्रद्धालु घरों को लौटे

बिहार समेत देश के कई राज्यों में श्रद्धालुओं ने ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं का जत्था दोपहर से ही गंगा घाटों पर पहुंचने लगा था। व्रती अलग-अलग शहरों में बने घाटों तक पहुंचे। कई लोगों ने घरों की छतों पर अस्थाई तालाब बनाकर अर्घ्य दिया। पहला अर्घ्य देकर श्रद्धालु घरों को लौट गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
04:58 PM, 10-Nov-2021

घाट पर गूंज रहे हैं गीत

बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर सहित कई शहरों में घाट पर शाम होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने से पहले छठी मइया के गीत गूंज रहे हैं।  

04:29 PM, 10-Nov-2021

चिराग दिल्ली के मिलेनियम पार्क में जुटे श्रद्धालु

दिल्ली: चिराग दिल्ली के मिलेनियम पार्क में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हुए हैं और यहां रस्म-रिवाजों को पूरा कर रहे हैं। 
04:02 PM, 10-Nov-2021

पटना कॉलेज घाट पर जुटे श्रद्धालु

बिहार: पटना कॉलेज घाट पर जुटे श्रद्धालु पूजा की रस्मों को पूरा कर रहे हैं।


 
02:12 PM, 10-Nov-2021

भगवान भास्कर आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें- सुशील कुमार मोदी

सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'समस्त देशवासियों को सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। भगवान भास्कर आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed