Live
छह सीटों पर उपचुनाव LIVE: नगांव लोकसभा, तीन प्रदेशों में पांच विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, किस कारण चुनाव?
{"_id":"6ac43869c6758e54280d35b3","slug":"by-poll-voting-assam-nagaon-bengal-nandigram-rejinagar-puducherry-tamil-nadu-madurantakam-dharapuram-elections-2026-10-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"छह सीटों पर उपचुनाव LIVE: नगांव लोकसभा, तीन प्रदेशों में पांच विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, किस कारण चुनाव?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 06 Oct 2026 07:34 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:34 AM IST
खास बातें
आज तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव के मतदान कराए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की दो, तमिलनाडु की दो, पुदुचेरी की एक विधानसभा सीट के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट खाली होने के कारण उपचुनाव कराए जा रहे हैं। सात बजने के साथ ही सभी छह सीटों पर मतदान शुरू हो चुके हैं। इस खबर में आज के उपचुनाव से जुड़े तमाम अपडेट्स जानिए
विज्ञापन
आज असम, बंगाल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में उपचुनाव
- फोटो : एएनआई-अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
08:01 AM, 06-Oct-2026
पुडुचेरी के थट्टनचावडी सीट पर वोटिंग शुरू
पुडुचेरी के थट्टनचावडी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होने से पहले ही लोग मतदान केंद्रों के बाहर पहुंच गए थे और वोट डालने के लिए धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। यह उपचुनाव मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली चार महीने पुरानी एनडीए सरकार के लिए लोकप्रियता की परीक्षा माना जा रहा है। रंगासामी के इस सीट से इस्तीफा देने के कारण ही यह चुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। हालांकि कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला सत्तारूढ़ एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले एनडीए, कांग्रेस और उसके पूर्व सहयोगी डीएमके के बीच त्रिकोणीय माना जा रहा है।
07:34 AM, 06-Oct-2026
नगांव लोकसभा उपचुनाव: मतदान शुरू, भाजपा-कांग्रेस-एआईयूडीएफ में त्रिकोणीय मुकाबला
असम की नगांव लोकसभा सीट पर मंगलवार सुबह सात बजे उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। यहां भाजपा, कांग्रेस और एआईयूडीएफ के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें दिखीं। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।यह उपचुनाव कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद हो रहा है। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद दिसपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा और बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की।
उपचुनाव के नतीजे संसद में सत्ता के संतुलन को नहीं बदलेंगे। इसके बावजूद प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए दांव बड़ा है। भाजपा मुस्लिम बहुल इस सीट पर अपना आधार बढ़ाना चाहती है। वहीं, कांग्रेस अल्पसंख्यक वोटों को अपने साथ बनाए रखकर सीट बचाने की पूरी कोशिश कर रही है। मैदान में तीसरी प्रमुख पार्टी एआईयूडीएफ भी अपना प्रभाव बनाए रखने की कोशिश में है। अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के विधायकों की संख्या 16 से घटकर सिर्फ 2 रह गई थी।
उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि, मुख्य मुकाबला भाजपा के (पूर्व आईएएस अधिकारी) देवाशीष शर्मा, कांग्रेस के पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा और एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच माना जा रहा है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, 624 मतदान केंद्रों को संवेदनशील माना गया है।
कुल 19.05 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 9.43 लाख महिलाएं और तीसरे लिंग के 50 मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 2,312 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पांच सहायक मतदान केंद्र भी हैं।
विज्ञापन
07:31 AM, 06-Oct-2026
तमिलनाडु: मदुरंतकम और धारापुरम सीटों पर किनके बीच मुकाबला?
मदुरंतकम और धारापुरम आरक्षित विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की जरूरत तब पड़ी, जब तत्कालीन एआईएडीएमके विधायकों के. मरगथम कुमारवेल और पी. सत्यबामा ने सत्तारूढ़ टीवीके में शामिल होने से पहले इस्तीफा दे दिया था।के. मरगथम कुमारवेल चेंगलपट्टू जिले की मदुरंतकम सीट से और पी. सत्यबामा तिरुप्पुर जिले की धारापुरम सीट से विधायक थीं। दोनों को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों सीटों पर डीएमके और एआईएडीएमके के बीच सीधा मुकाबला है।
07:30 AM, 06-Oct-2026
तमिलनाडु की दो आरक्षित सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, उमड़ी भीड़
तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम आरक्षित विधानसभा सीटों पर मंगलवार सुबह सात बजे उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।मतदान शुरू होने से काफी पहले ही लोग मतदान केंद्रों के बाहर पहुंचने लगे थे। वे उत्साह के साथ अपनी वोट डालने की बारी का इंतजार करते नजर आए। सुरक्षा और निगरानी के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। तमिलनाडु पुलिस के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवान भी तैनात किए गए हैं।
मतदान शुरू होने से पहले दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मॉक पोल भी कराया गया। यह प्रक्रिया राजनीतिक दलों के एजेंटों की मौजूदगी में हुई। इसका मकसद ईवीएम के सही तरीके से काम करने की जांच करना था।
07:27 AM, 06-Oct-2026
रेजीनगर औ नंदीग्राम में कितने मतदाता और मतदान केंद्र?
रेजीनगर में 2.57 लाख मतदाता हैं। वहीं, नंदीग्राम में 2.67 लाख मतदाता हैं। रेजीनगर में 315 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नंदीग्राम में 323 मतदान केंद्र हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। दोनों सीटों के चुनाव की मतगणना 9 अक्तूबर को होगी।07:26 AM, 06-Oct-2026
रेजीनगर में क्या है राजनीतिक समीकरण?
मुर्शिदाबाद की रेजीनगर सीट का राजनीतिक समीकरण अलग है। 2026 के विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर ने रेजीनगर और नउदा दोनों सीटों से जीत दर्ज की थी। उन्होंने नउदा सीट बरकरार रखी। इसके बाद रेजीनगर सीट खाली हो गई। उनकी पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी ने उनके बेटे गोलाम नबी आजाद को उम्मीदवार बनाया है।इस सीट पर भाजपा ने मुर्शिदाबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष सखाराव सरकार को उम्मीदवार बनाया है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने रबीउल आलम चौधरी को मैदान में उतारा है। टीएमसी के दूसरे गुट से सफीउज्जमान शेख उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी को टिकट दिया है। सीपीआई (एम) की ओर से सैयद असद अली चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:25 AM, 06-Oct-2026
नंदीग्राम में मुकाबला क्यों अहम?
पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम सीट पर मुकाबला राजनीतिक रूप से ज्यादा अहम माना जा रहा है। यही सीट पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन का केंद्र रही थी। इस आंदोलन ने 2011 में टीएमसी के सत्ता में आने का रास्ता बनाया था।2021 में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराया था। अधिकारी अब मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में भी नंदीग्राम से जीत दर्ज की थी। लेकिन उन्होंने भवानीपुर सीट बरकरार रखी। इसी वजह से नंदीग्राम में उपचुनाव हो रहा है।
भाजपा ने चंद्रनाथ रथ की मां हसिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है। चंद्रनाथ कभी शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी रहे थे। 6 मई को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के दो दिन बाद हुआ था। हसिरानी की उम्मीदवारी से मुकाबले में भावनात्मक पहलू भी जुड़ गया है।
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट की उम्मीदवार संचित्ता प्रधान डे ने अधिकारी से मुलाकात के बाद अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद ममता बनर्जी के गुट के पास कोई उम्मीदवार नहीं रहा। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान का समर्थन किया। ममता ने इसे इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की कोशिश बताया।
मिलन प्रधान को 2007 के नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण आंदोलन से जुड़े पुराने मामलों में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई और वह चुनाव प्रचार में लौटे।
वहीं, ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले टीएमसी के दूसरे गुट ने मोहम्मद एतेशामुल हक को लिफाफा चुनाव चिह्न और अलग अस्थायी पार्टी पहचान के साथ मैदान में उतारा है। सीपीआई ने शांतिगोपाल गिरी को उम्मीदवार बनाया है।
07:24 AM, 06-Oct-2026
बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उपचुनाव के लिए केंद्रीय बलों की कुल 71 कंपनियां तैनात की गई हैं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।इन चुनावों से मई में सत्ता संभालने के बाद भाजपा के कामकाज को लेकर मतदाताओं की शुरुआती प्रतिक्रिया का संकेत मिलेगा। वहीं, विपक्षी दल भी बंटे हुए राजनीतिक मैदान में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सत्तारूढ़ दल और उसके विरोधी अल्पसंख्यक मतदाताओं की पसंद को भी समझना चाहेंगे।
07:16 AM, 06-Oct-2026
रेजीनगर विधानसभा सीट: विधायक हुमायूं कबीर ने वोट डाला
आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने रेजीनगर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में अपना वोट डाला।#WATCH | Murshidabad, West Bengal: Aam Janata Unnayan Party (AJUP) chief and MLA Humayun Kabir casts his vote for the Rejinagar Assembly constituency by-election. https://t.co/IhCRP6YKN7
— ANI (@ANI) October 6, 2026
रेजीनगर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर हुमायूं कबीर ने कहा, रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो जब मैंने 23 अप्रैल 2026 को यहां चुनाव लड़ा था, तब मुझे अकेले 1,24,000 वोट मिले थे। अब यहां उपचुनाव हो रहा है। इस बार 93 फीसदी मतदान होने की कोई संभावना नहीं है। तो मतदान कैसा रहेगा? दिन खत्म होने दीजिए, आपको मतदान प्रतिशत का पता चल जाएगा।
उन्होंने कहा, भाजपा के पास कोई मौका नहीं है। वे डरे हुए हैं। पुलिस आम लोगों पर हमला कर रही है। कल तक मेरी पार्टी के 64 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका था। वे सिर्फ मुस्लिम पुरुषों को निशाना बना रहे हैं। चूंकि ये लोग कभी भाजपा को वोट नहीं देंगे, इसलिए पुलिस दुश्मनी की भावना से उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मेरी राय में, वे जितना ज्यादा हमला करेंगे, उतना ही जनमत उनके खिलाफ जाएगा। भाजपा के जीतने की कोई संभावना नहीं है।
कबीर ने कहा, आम लोगों को अपने अधिकार का इस्तेमाल करने दीजिए। पुलिसकर्मी पिछले दो महीनों से हमले कर रहे हैं। इसे रोका जाना चाहिए। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना चुनाव आयोग और राज्य के मुख्यमंत्री, दोनों की जिम्मेदारी है। पुलिस को खुले तौर पर आम लोगों पर अत्याचार नहीं करना चाहिए।
07:13 AM, 06-Oct-2026
रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव से पहले सुरक्षाकर्मियों की तैनाती
मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव से पहले पोलिंग स्टेशनों के बाहर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।#WATCH मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव से पहले पोलिंग स्टेशनों के बाहर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। https://t.co/7Ez5Y4MzQ6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2026