फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget Session Live: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

Thu, 03 Feb 2022 03:21 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 03 Feb 2022 03:21 PM IST
खास बातें

 Parliament Budget Session 2022, Lok Sabha and Rajya Sabha News Live: संसद का बजट सत्र जारी है। कोरोना महामारी के चलते दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही का समय बदल दिया गया है। इन सब के बीच आज राज्यसभा के लिए अच्छा दिन रहा क्योंकि सांसदों ने सदन में बाधा नहीं पहुंचाई। राज्य सभा को व्यवधान मुक्त दिवस बनाने के लिए सभापति वेंकैया नायडू ने सभी सांसदों को बधाई भी दी। संसद के जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
- Budget Session 2022 Live Updates: Discussion on Union Budget in Rajya Sabha Lok Sabha, Rahul Gandhi, PM Modi, Pegasus Spyware Issue News in Hindi
राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू - फोटो : संसद टीवी

लाइव अपडेट

03:20 PM, 03-Feb-2022

राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही कल यानी शुक्रवार सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
01:36 PM, 03-Feb-2022

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

अब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। भाजपा सांसद ने राहुल गांधी पर अपने भाषण से लोगों को उकसाने का आरोप लगाया है। सांसद ने राहुल के खिलाफ सदन की अवमानना का नोटिस भी दिया है। भाजपा सांसद ने ट्वीट किया, "राहुल गांधी की मानसिकता जिन्ना के दो राष्ट्र के सिद्धांत का है। कल लोकसभा में दिया उनका भाषण देश को टुकड़ों में बांटने की साजिश है,आज उनके खिलाफ लोकसभा स्पीकर को विशेषाधिकार हनन व गलतबयानी का नोटिस दिया।
 
विज्ञापन
12:12 PM, 03-Feb-2022

भाजपा सांसद अपने-अपने क्षेत्र में जाकर बताएंगे बजट के फायदे

भाजपा सांसद को अब अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को बजट को समझाने की जिम्मेदारी मिली है। सभी सांसद लोगों को इसके फायदे बताएंगे।
12:10 PM, 03-Feb-2022

कानून मंत्री किरण रिजिजू ने राज्यसभा में जजों की नियुक्ति पर दिया जवाब

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने राज्यसभा के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उच्च न्यायालय के 1098 न्यायाधीशों में से हमारे पास 83 महिला न्यायाधीश हैं। व्यक्तिगत रूप से, मैं सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के नेतृत्व वाले कॉलेजियम से पूछ रहा हूं कि न्यायाधीशों के लिए नामों की सिफारिश करते समय, महिलाओं, पिछड़े समुदायों, एससी, एसटी को प्राथमिकता दी जा सकती है। 
12:04 PM, 03-Feb-2022

रेल मंत्री के खिलाफ राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस

पेगासस के मुद्दे पर न्यूयॉर्क टाइम्स के खुलासे के बाद विपक्षी दलों ने सरकार को घेरते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया है और विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया।
11:43 AM, 03-Feb-2022

Budget Session Live: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

संसद का बजट सत्र जारी है। कोरोना महामारी के चलते दोनों राज्य सभा और लोकसभा की कार्यवाही का समय बदल दिया गया है। इन सब के बीच आज राज्यसभा के लिए अच्छा दिन रहा क्योंकि सांसदों ने सदन में बाधा नहीं पहुंचाई। राज्य सभा को व्यवधान मुक्त दिवस बनाने के लिए सभापति वेंकैया नायडू ने सभी सांसदों को बधाई भी दी। उधर लोकसभा को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed